FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

उपराष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में किया गया सिंधी भाषा में संविधान पुस्तक का विमोचन, भीलवाडा से भाजपा नेता विनोद झुरानी बने कार्यक्रम के साक्षी, 10 अप्रेल समस्त सिन्धी समाज के लिए स्वर्णिम दिन कहलायेगा...

  Updated : April 10, 2026 04:17 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  आयोजन

भीलवाड़ा :- संविधान के सिन्धी भाषा मे प्रकाशित पुस्तक कार्यक्रम का विमोचन सिंधी भाषा दिवस के उपलक्ष में नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में उपराष्ट्रपति राधकृष्णन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सांसद शंकर लालवानी के द्वारा किया गया।। आज ही के दिन 10 अप्रेल 1967 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सिंधी भाषा को मान्यता दिलवाई थी। भाजपा नेता विनोद झुरानी ने बताया कि भारतीय संविधान को देश के हर नागरिक तक उसकी मातृभाषा में पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार द्वारा संविधान का सिंधी भाषा में अनुवाद किया गया है। यह ऎतिहासिक पहल भाषाई समावेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 10 अप्रैल को संविधान की सिंधी भाषा में अनुवादित प्रति का विमोचन किया ।विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि संविधान का यह अनुवाद माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उस सोच का परिणाम है, जिसमें देश की विविध भाषाओं में संविधान को उपलब्ध कराने पर बल दिया गया है। इसी क्रम में आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भाषाओं में संविधान के अद्यतन संस्करण तैयार किए जा रहे हैं। सिंधी भाषा में संविधान उपलब्ध होने से देशभर के एक करोड़ सिंधी भाषी समुदाय को अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता मिलेगी। संविधान का यह संस्करण देवनागरी एवं फारसी दोनों लिपियों में उपलब्ध कराया गया।जिससे अधिकाधिक लोगों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे व साथ ही बड़ी संख्या में सिंधी समाज के प्रतिनिधि भी इस ऎतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की यह पहल ‘विकसित भारत@2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल भाषाई विविधता को सम्मान मिलेगा, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को और अधिक मजबूत करने में भी सहायता मिलेगी। सरकार का यह प्रयास संविधान को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को जागरूक एवं सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह केन्द्र सरकार की ओर से एक करोड़ सिंधी भाषियों के लिए बड़ा तोहफा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रत्येक वर्ग एवं भाषा को साथ लेकर चलने की सोच रखते हैं। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिनके नेतृत्व में संविधान को देश की सभी भाषाओं में सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय संविधान का सिंधी भाषा में अनुवाद देश की समृद्ध भाषाई विविधता और समावेशी भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज के लोगों के लिए यह गर्व का क्षण है। सिंधी भाषा में संविधान उपलब्ध होने से देशभर के सिंधी भाषी समाज को अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलेगा। यह कदम न केवल लोकतंत्र को मजबूत करेगा, बल्कि संविधान की मूल भावना को जन-जन तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आज, नई कार्यकारिणी संभालेगी दायित्व...

April 10, 2026 04:35 PM

जलगंगा संवर्धन अभियान, नपा ने चलाया नलों पर टोटी लगाओ अभियान...

April 10, 2026 04:34 PM

लोडकिया एवं ढ़ाकनी में नि:शुल्‍क होम्‍योपैथिक चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 113 रोगियों ने लिया लाभ...

April 10, 2026 04:31 PM

नीमच में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी पालकों की भीड़...

April 10, 2026 04:29 PM

म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्‍यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह आज नीमच आएंगे...

April 10, 2026 04:27 PM

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन पर शिकंजा, पांच वाहन जब्त...

April 10, 2026 04:26 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में 5 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...

April 10, 2026 04:24 PM

पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा में साइबर क्राइम अवेयरनेस व बाल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित....

April 10, 2026 04:22 PM

मादक पदार्थ तस्करी की साजिश का भंडाफोड़, तस्करी की योजना बनाते 8 आरोपी गिरफ्तार, करीब 2 लाख रुपये नकद सहित दो कार जब्त, विस्तृत नेटवर्क की जांच जारी....

April 10, 2026 04:21 PM

उपराष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में किया गया सिंधी भाषा में संविधान पुस्तक का विमोचन, भीलवाडा से भाजपा नेता विनोद झुरानी बने कार्यक्रम के साक्षी, 10 अप्रेल समस्त सिन्धी समाज के लिए स्वर्णिम दिन कहलायेगा...

April 10, 2026 04:17 PM

शिक्षा के साथ तकनीक का संगम, विधायक सखलेचा ने डीकेन में बांटी साइकिलें, AI छात्रों को दिया सफलता का मंत्र...

April 10, 2026 04:09 PM

जीरन मंडी में नई कमान, नया अरमान, प्रभारी भंवर ने संभाली कमान, परिहार का जन्मदिन बना खुशियों का बहाना...

April 10, 2026 04:05 PM

गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए उठी बुलंद आवाज, सरवानिया महाराज में संतों की ऐतिहासिक संकल्प सभा आयोजित, 27 अप्रैल को तहसील पर सौंपे जाएंगे राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन..

April 10, 2026 01:30 PM

फोफलिया की महिला का आरोप, रास्ता रोक पानी छोड़ा, पटवारी-तहसीलदार पर मिलीभगत का आरोप....

April 10, 2026 01:25 PM

पहले दिन गेहूं खरीदी तोल केंद्र पर पहुंचे किसानों को फूल माला पहनाकर मुंह मीठा कराया और किया सम्मान...

April 10, 2026 09:09 AM

फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त पिस्टल जब्त...

April 10, 2026 09:06 AM

जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में राष्ट्रीय कार्यबल अंतर्गत विविध गतिविधियों का आयोजन....

April 10, 2026 09:01 AM

विधायक परिहार ने चौथखेड़ा की चौपाल में सुनी, जनसमस्याएं, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान....

April 10, 2026 09:00 AM

तुषार कोठारी बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के उज्जैन संभागीय अध्यक्ष...

April 10, 2026 07:21 AM