गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए उठी बुलंद आवाज, सरवानिया महाराज में संतों की ऐतिहासिक संकल्प सभा आयोजित, 27 अप्रैल को तहसील पर सौंपे जाएंगे राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन..
Updated : April 10, 2026 01:30 PM
बबलु माली
सामाजिक
सरवानिया महाराज :- शहर में पहली बार गो माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने सनातन संतों के सानिध्य में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में संकल्प सभा का आयोजन हुआ। गो माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए हमसभी को आने वाली 27 अप्रैल को तहसील मुख्यालय पर देश के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम तथा राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम विनती पत्र तहसील के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित करना है, आठ सो सालों से देश आक्रांताओं के क़ब्ज़े में फिर दो सो सालों तक अंग्रेजी हुकूमत के गुलाम रहे लेकिन हमारी गो माता और गो वंश को आज तक सनातन सरकार में भी उचित सम्मान नहीं मिला यह बात संकल्प सभा में जावरा से पधारे संत श्री गो शरणानंद महाराज ने कही। श्री गो शरणानंद महाराज ने कहा कि हम सभी विनय पुर्वक अलग अलग चरणों में सरकारों को सामने गो माता को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने विनती पत्र प्रेषित करेंगे। संत श्री ने कहा कि तिसरे विश्व युद्ध की आहट ने हम सभी को यह एहसास कराया कि पुनः गो वंश आधारित कृषि और जीवन जीने की तरफ ध्यान देना होगा और ऐसा होगा तो अपने आप गो वंश की महिमा और सम्मान दोनों बढ़ जायेगा। आधुनिक खेती और जीवन में फ्युल की उपयोगिता पर विश्व युद्ध की आहट के साथ संकट के बादल मंडरा रहे हैं ना गैस सिलेंडर ना पेट्रोल डीजल फिर किचन से लगाकर सड़क और खेती तक करने के लिए पुराने साधन संसाधनों पर ध्यान देना होगा। संत गो शरणानंद महाराज ने यंहा पर गो वंश को लेकर काम करने वाली गो भक्तो की टीम की पीठ थपथपाई और उनके काम की सराहना की। इस दौरान अयोध्या से गो वंश के सम्मान में जागृति लाने पधारें संत चेतनदास महाराज ने भी गो सम्मान संकल्प सभा को संबोधित किया। सभा में नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन, पत्रकार दिनेश वीरवाल, गोविंद पाल, अनिल राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संकल्प सभा की शुरुआत गो माता के गीत के साथ हुई, गीत का वाचन गरोठ निवासी मंदसौर नीमच प्रभारी ने शंकर सिंह चौहान किया । आभार गो भक्त रुपलाल पाटीदार ने व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में गो भक्त , युवा गो सेवक उपस्थित रहे।
और खबरे
CBN की बड़ी कार्रवाई, 9600 अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर गिरफ्तार, महिंद्रा बोलेरो भी जब्त..
May 31, 2026 08:13 AM
चित्तौड़गढ़ पुलिस की एक सामाजिक पहल, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिला पुलिस ने किया श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान...
May 31, 2026 08:09 AM
20 किलो ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़, मंदसौर पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, पांच तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें व सात मोबाइल जब्त..
May 31, 2026 07:21 AM
लसोड़ परिवार ने करवाया दिवंगत श्री मांगीलाल जी का नेत्रदान, दानों में सर्वश्रेष्ठ, मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी...
May 31, 2026 06:10 AM
एक साथ जली पिता - पुत्र की चिता का धुआं देखकर रो पड़ा पूरा गांव...
May 31, 2026 06:06 AM
वंदे गंगा साइकिल रैली में युवाओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश, खिलाड़ियों ने लिया जल बचाने का संकल्प, विधायक आक्या ने दिखाई हरी झंडी....
May 31, 2026 06:04 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 31, 2026 06:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 31, 2026 06:01 AM
जल निगम की लापरवाही से युवक की मृत्यु का समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन, बेलारी-गुलाबखेड़ी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी दुर्घटना, पाइपलाइन के गड्ढे से मृत्यु का कोई संबंध नहीं: जल निगम के महा प्रबंधक ने किया खंडन...
May 30, 2026 05:03 PM
टाकरदा मोड़ पर दर्दनाक हादसा, बस से उतरते समय बीमा एजेंट की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम....
May 30, 2026 04:40 PM
ओपन प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक सम्पन्न, युवाओं को मिले रोजगार के अवसर...
May 30, 2026 04:26 PM
पुत्र मोह में मां अपनी सुन्दरता खो देती है, और वहीं बेटा पत्नी की सुंदरता के मोह में मां को त्याग देता है - पं.निरंजन शर्मा, थडा में बह रही श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा ,आज होगी पूर्णाहुति...
May 30, 2026 02:56 PM
अवैध हथियार तस्करी गिरोह से दो और पिस्टल व दो मैगजीन बरामद, अब तक तीन पिस्टल व पांच मैगजीन जब्त..
May 30, 2026 02:22 PM
मोरवन-डीकेन रोड पर सीबीएन की कार्रवाई, 2.980 किलोग्राम अवैध अफीम एवं मोटरसाइकिल जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 30, 2026 02:20 PM
माता-पिता संस्कारी हो तो पुत्र आज्ञाकारी होता है-पं.प्रमोद उपाध्याय, हुडको कॉलोनी में शिव महापुराण कथा में उमड़े श्रद्धालु भक्त...
May 30, 2026 02:05 PM
कार में घूम रहे 4 आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, पुलिस ने हथियारों का जखीरा और वाहन किया जब्त
May 30, 2026 01:32 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी फैक्ट्री मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार...
May 30, 2026 01:29 PM
तंबाकू मुक्त जीवन का संकल्प, विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच का जागरूकता अभियान...
May 30, 2026 01:24 PM
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, धर्म संस्कार के बिना मानव जीवन अधूरा रहता है - सुप्रभ सागर महाराज..
May 30, 2026 01:14 PM