नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा -10 से 25 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित होगे....
Updated : April 11, 2026 06:25 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश में आगामी 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक "नारी शक्ति वंदन" पखवाडा मनाया जाएगा । इस पखवाडे में "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के बारे में आम नागरिकों को अवगत कराया जायेगा। यह पखवाड़ा एक उत्सव के रूप में प्रदेश भर में मनाया जावेगा। पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जायगे । नारी शक्ति वंदन के संबंध में व्याख्यान हेतु हंसध्वनि सभागार, रविन्द्र भवन, भोपाल में प्रबुद्धजन का सम्मेलन (टाउन हाल) आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के संभाग मुख्यालयों तथा छिन्दवाड़ा, खरगौन एवं मंदसौर जिला मुख्यालयों पर "नारी शक्ति वंदन" सम्मेलन आयोजित किये जाएगे। इन सम्मेलनों में महिला सांसद, महिला विधायक, महिला महापौर, महिला जिला पंचायत अध्यक्ष, महिला नगर पालिका अध्यक्ष, महिला जनपद पंचायत अध्यक्ष, महिला पंच/सरपंच, महिला पार्षद, महिला उद्यमी एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं इत्यादि को आमंत्रित किया जाएगा।
इस पखवाडे के तहत लोकसभा क्षेत्र/विधानसभा क्षेत्रों में नारी शक्ति पदयात्रा आयोजित की जाए। इस पदयात्रा में प्रबुद्ध महिलाओं को जोड़ा जाए। युवा वर्ग द्वारा नारी शक्ति वंदन दीवार तैयार की जायेगी। इस दीवार में संदेश भी लिखे जायेंगे। महिला संगठन, महिला स्व-सहायता समूह, लखपति दीदी, लाडली बहना आदि को अभियान से जोड़ा जायेगा। त्रि-स्तरीय पंचायतों में "नारी शक्ति वंदन" के संबंध में गोष्ठी/सेमीनार इत्यादि आयोजित कराई जाएगी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्पाजंलि के साथ ग्राम सभा में "नारी शक्ति वंदन" के संबंध में चर्चा करायी जायेगी। प्रदेश के नगरीय निकायों में "नारी शक्ति वंदन" के संबंध में गोष्ठी, व्याख्यान इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। प्रदेश के धार्मिक, सामाजिक, औद्योगिक, व्यापारिक एवं सहकारी संगठनों, आदि में "नारी शक्ति वंदन" के संबंध में गोष्ठी, व्याख्यान इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कराये जाए्गा।, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में "नारी शक्ति वंदन" विषय पर व्याख्यान आयोजित किये जायेंगे। सभी स्तरों पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग रहेगा।महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी (फोटोग्राफ्स सहित सामान्य प्रशासन विभाग को ईमेल [email protected] पर प्रेषित करेंगे।
और खबरे
नीमच में कालोनी विकसित करने की अनुमति जारी...
April 11, 2026 06:31 AM
कलेक्टर द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए उडन दस्ता गठित, नीमच में कन्ट्रोल रूम स्थापित....
April 11, 2026 06:30 AM
कलेक्टर द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए उडन दस्ता गठित, नीमच में कन्ट्रोल रूम स्थापित...
April 11, 2026 06:26 AM
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा -10 से 25 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित होगे....
April 11, 2026 06:25 AM
पोषण पखवाड़ा 2026, स्कूलों में विविध कार्यक्रम, बच्चों के शुरुआती 6 वर्षों के मस्तिष्क विकास पर विशेष जोर...
April 11, 2026 06:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
April 11, 2026 03:56 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 11, 2026 03:54 AM
नीमच मंडी में आज के भाव, 65,738 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
April 10, 2026 04:41 PM
भारत विकास परिषद सुभाष शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आज, नई कार्यकारिणी संभालेगी दायित्व...
April 10, 2026 04:35 PM
जलगंगा संवर्धन अभियान, नपा ने चलाया नलों पर टोटी लगाओ अभियान...
April 10, 2026 04:34 PM
लोडकिया एवं ढ़ाकनी में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 113 रोगियों ने लिया लाभ...
April 10, 2026 04:31 PM
नीमच में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी पालकों की भीड़...
April 10, 2026 04:29 PM
म.प्र.मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ.अवधेश प्रतापसिह आज नीमच आएंगे...
April 10, 2026 04:27 PM
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन पर शिकंजा, पांच वाहन जब्त...
April 10, 2026 04:26 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में 5 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...
April 10, 2026 04:24 PM
पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निंबाहेड़ा में साइबर क्राइम अवेयरनेस व बाल सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित....
April 10, 2026 04:22 PM
मादक पदार्थ तस्करी की साजिश का भंडाफोड़, तस्करी की योजना बनाते 8 आरोपी गिरफ्तार, करीब 2 लाख रुपये नकद सहित दो कार जब्त, विस्तृत नेटवर्क की जांच जारी....
April 10, 2026 04:21 PM
उपराष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में किया गया सिंधी भाषा में संविधान पुस्तक का विमोचन, भीलवाडा से भाजपा नेता विनोद झुरानी बने कार्यक्रम के साक्षी, 10 अप्रेल समस्त सिन्धी समाज के लिए स्वर्णिम दिन कहलायेगा...
April 10, 2026 04:17 PM
शिक्षा के साथ तकनीक का संगम, विधायक सखलेचा ने डीकेन में बांटी साइकिलें, AI छात्रों को दिया सफलता का मंत्र...
April 10, 2026 04:09 PM