जनहित मुद्दों को लेकर चंद्रपुरा में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि....
Updated : January 30, 2026 01:33 PM
कैलाश बैरागी रामपुरा
राजनीति
रामपुरा :- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुरा के नेतृत्व में ग्राम चंद्रपुरा स्थित चौपाल पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रभावी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। धरने के माध्यम से मनरेगा योजना की रक्षा, किसानों को लंबित फसल बीमा राशि दिलाने, यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने, किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने तथा मतदाता सूची में हो रही कथित धांधली के विरोध में जोरदार आवाज उठाई गई। ब्लॉक प्रभारी श्री महेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीब, मजदूर और छोटे किसानों की आर्थिक सुरक्षा का मजबूत आधार है। यह योजना गांवों में रोजगार का अधिकार सुनिश्चित करती है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संबल प्रदान करती है। इसे कमजोर करने या बजट में कटौती करने का हर प्रयास सीधे तौर पर गरीब और किसान वर्ग के हक पर चोट है, जिसे कांग्रेस किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आज किसान फसल बीमा की राशि के लिए दर-दर भटक रहा है, यूरिया खाद की कालाबाजारी से परेशान है और पर्याप्त बिजली के अभाव में उसकी खेती प्रभावित हो रही है। सरकार को चाहिए कि वह किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करे, न कि उन्हें केवल आश्वासनों में उलझाए।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री सम्राट दीक्षित ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से किसान और आमजन परेशान हैं, कांग्रेस उनकी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी। पूर्व ब्लॉक अध्यक्षा श्रीमती मनोरमा मूंदड़ा (जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि) ने महिलाओं, किसानों एवं गरीब वर्ग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से तत्काल समाधान की मांग की। जनपद सदस्य श्री घीसालाल जाट, श्री सुनील गौड, श्री बहादुर दायमा, श्री मुकेश मीणा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए “रघुपति राघव राजा राम” भजन का कीर्तन किया गया। महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके बताए सत्य, अहिंसा एवं लोकतंत्र के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। अंत में ब्लॉक प्रभारी श्री महेंद्र उपाध्याय द्वारा ज्ञापन का वाचन कर तहसीलदार प्रतिनिधि को धरना स्थल पर ही सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन श्री जीवन दायमा ने किया। यह कार्यक्रम मंडलम, पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
और खबरे
क्षीर धारा ग्राम मालखेडा एवं मेलानखेडा में पशुपालक संगोष्ठी सम्पन्न...
January 30, 2026 02:04 PM
प्रशासन की टीम ने कुकडेश्वर में की कार्यवाही, 4 फर्मों का आकस्मिक निरीक्षण कर लिए 6 नमूने....
January 30, 2026 02:01 PM
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस नीमच में राष्ट्रीय शोध सेमिनार का भव्य समापन....
January 30, 2026 01:58 PM
नीमच में नशामुक्ति का संकल्प, जिला स्तरीय मद्य निषेध दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम...
January 30, 2026 01:48 PM
जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में व्यक्तित्व विकास पर प्रेरणादायी व्याख्यान....
January 30, 2026 01:40 PM
सरस्वती शिशु मंदिर दुधलाई के नवीन भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न....
January 30, 2026 01:38 PM
जनहित मुद्दों को लेकर चंद्रपुरा में कांग्रेस का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि....
January 30, 2026 01:33 PM
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि....
January 30, 2026 12:00 PM
जिला सहकारी बैंक मंदसौर को नाबार्ड द्वारा मध्यप्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वैधानिक अंकेक्षण में शीर्ष प्रदर्शन हेतु पुरूस्कृत किया गया....
January 30, 2026 11:57 AM
कलेक्टोरेट में शहीद दिवस पर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली दी...
January 30, 2026 11:50 AM
जावरा नयागांव फोरलेन के शोल्डर पर से अवैध दुकानों को हटाए, हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जाए - कलेक्टर....
January 30, 2026 11:50 AM
न.पा.शहरी नाले के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई एवं पीचिंग का प्लान तैयार करें, कलेक्टर ने किया नीमच शहर में विभिन्न स्थानों पर नाले का निरीक्षण...
January 30, 2026 11:49 AM
नीमच सिंगोली सड़क का निर्माण उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप हो, कलेक्टर ने किया नीमच, सिंगोली सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण...
January 30, 2026 11:48 AM
तीन आयुष चिकित्सा शिविरों में 146 रोगी लाभांवित...
January 30, 2026 11:48 AM
सीएमएचओ आर.के. खद्योत निलंबित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश...
January 30, 2026 11:22 AM
महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर रतनगढ़ युवा कांग्रेस ने मनाया शहीद दिवस, ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन...
January 30, 2026 11:07 AM
राज्य स्तरीय व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत इसके एग्जीबिशन कम कंपटीशन में पीएम श्री बापू नगर की छात्रा अव्वल....
January 30, 2026 10:51 AM
जीरन ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न, किसान, गरीब मजदूरों एवं आमजन की कई समस्याओं को महामहिम राज्यपाल के नाम पटवारी संदेश चेलावत, चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया को ज्ञापन सौंपा...
January 30, 2026 10:13 AM
सीतामऊ साहित्य महोत्सव सांस्कृतिक पुनरुत्थान का पर्व है, मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से तीन दिवसीय द्वितीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का किया शुभारंभ, देशभर के विद्वान, साहित्यकार, कलाकार एवं इतिहासकार महोत्सव में हुए सम्मिलित..
January 30, 2026 03:39 AM