संवेदनशीलता: खेतों की मेड़ तक पहुंचे जिला कलक्टर, रात्रि में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का मौके पर किया भौतिक सत्यापन, कपासन में विस्फोट स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से ली जानकारी...
Updated : February 13, 2026 02:47 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिला कलक्टर आलोक रंजन ने संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन की मिसाल पेश करते हुए गुरुवार रात्रि को कपासन उपखंड क्षेत्र का सघन दौरा किया। कलक्टर ने ग्राम पंचायत रूपाखेड़ी एवं किरखेड़ा में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों के सत्यापन के लिए स्वयं खेतों तक पैदल पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।
खेतों में पहुंचकर परखी हकीकत - निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने रूपाखेड़ी निवासी दीपक बंजारा और किरखेड़ा निवासी मोतीलाल भील से व्यक्तिगत चर्चा की। ग्रामीणों ने बिजली के बिल अधिक आने और बार-बार फॉल्ट के कारण कृषि कार्य में हो रही बाधा की शिकायत की। एक प्रकरण में कलक्टर ने उपभोक्ता के खेत पर जाकर बिजली बिल की शिकायत का भौतिक सत्यापन करवाया। मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच कर स्थिति स्पष्ट की गई, जिससे संतुष्ट होकर उपभोक्ता ने प्रशासन का आभार जताया अधिकारियों को सख्त निर्देश जिला कलक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों में न होकर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बंद पड़ी फैक्ट्री में हुए विस्फोट का लिया जायजा, इससे पूर्व, जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कपासन उपखंड क्षेत्र में एक बंद पड़ी फैक्ट्री में हुए विस्फोट स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बुधवार को पंचायत समिति एवं उपखंड कार्यालय कपासन पहुंचकर अधिकारियों से इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। कलक्टर ने उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को निर्देश दिए कि घटना के कारणों की गहनता से जांच की जाए और सुरक्षा मानकों की सुनिश्चितता को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका, तहसीलदार, अजमेर विद्युत वितरण निगम (AVVNL) के अधीक्षण अभियंता सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
और खबरे
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, राजगढ़ एवं नीमच में एमडी ड्रग्स और हरे अफीम के पौधे जब्त, 21.97 करोड़ से अधिक का माल बरामद….
February 13, 2026 02:48 AM
संवेदनशीलता: खेतों की मेड़ तक पहुंचे जिला कलक्टर, रात्रि में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का मौके पर किया भौतिक सत्यापन, कपासन में विस्फोट स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से ली जानकारी...
February 13, 2026 02:47 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 13, 2026 02:46 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 13, 2026 02:45 AM
उदय विहार में गूंजेगा शिवरात्रि पर हर-हर महादेव तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव, कल से भव्य सजावट और विशेष श्रृंगार की तैयारी...
February 12, 2026 04:07 PM
अब 24 घंटे मिलेगा पानी, गांधी सागर-2 योजना में सामूदायिक अंशदान का शुभारंभ, जल मिशन के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक, कहा– पानी बचाएं तभी मिलेगी नियमित सप्लाई.....
February 12, 2026 04:06 PM
सरसों के खेत में छिपाकर की जा रही थी अफीम की खेती, 78.920 किलो अवैध पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
February 12, 2026 03:15 PM
सेमली आंतरी निवासी पर्वत सिंह जी चंद्रावत का निधन, परिवार में शौक...
February 12, 2026 02:52 PM
मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ नीमच पुलिस का सख्त एक्शन, जिले के तीन थानों के 6 आर्म्स लाइसेंस धारियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त....
February 12, 2026 02:35 PM
सीबीएन नीमच की बड़ी कार्रवाई, 1.563 किलो अफीम व 3.726 किलो टांका जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
February 12, 2026 02:29 PM
महिला स्वयं सहायता समूहों की 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन...
February 12, 2026 01:46 PM
भारत की आत्मा गांवों में बसती है - श्री परिहार, विधायक परिहार ने किया डांसिया में 1 करोड 69 लाख की लागत से बनने वाले नवीन विद्युत ग्रिड का भूमिपूजन....
February 12, 2026 01:45 PM
हाजी आबिद बाबु भाई सम्मेलन कमेटी के सदर व अलीमुद्दीन बाबर खजांची बनाये गये, शैख़ सैय्यद पठान कमेटी का शादी सम्मेलन 12अप्रेल को..
February 12, 2026 01:41 PM
जिला अधिकारी, कर्मचारी कल्याण के प्रकरणों का तत्काल निराकरण करें, एडीएम की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न....
February 12, 2026 01:38 PM
सभी तहसीलदार टोटल स्टेशन मशीन से समक्ष में सीमांकन करवाकर प्रकरण निराकृत करें, सभी तहसीलदार एक माह में तीन-तीन हजार फार्मर रजिस्ट्री करवाएं, राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
February 12, 2026 01:38 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत जावद में कल,दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर, जिले में 9 स्थानों पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन.....
February 12, 2026 01:37 PM
जिला प्रशासन द्वारा संकल्प से समाधान अभियान के तहत पिंक ड्रायविंग लायसेंस के साथ ही हेलमेट उपलब्ध कराने की अभिनव पहल, विधायक एवं कलेक्टर द्वारा 100 बालिकाओं को ड्रायविंग लायसेंस एवं हेलमेट वितरित....
February 12, 2026 01:35 PM
नीमच में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 144 ने स्वास्थ्य लाभ लिया....
February 12, 2026 01:33 PM
हर समय व्यस्त और हर हाल में मस्त रहें - राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी, दशहरा मैदान के टाउन हॉल में घर को कैसे स्वर्ग बनाएं पर शुक्रवार को होंगे सत्संग प्रवचन...
February 12, 2026 10:24 AM