जिले में 373 बोरी बधान एवं 510 खेत तालाब निर्माण के कार्य पूर्ण, मार्च अंत तक सभी 810 खेत तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाएं - श्री चंदा, कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा...
Updated : February 16, 2026 01:24 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- जिले में इस वर्ष 324 मां की बगियां का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। जिले में 373 बोरी बधान का निर्माण कर, जल स्त्रोतों से बहते हुए जल को रोकने का काम किया गया है। इससे जल स्तर में वृद्धि के साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हुआ है। इस वर्ष जिले में 510 नये खेत तालबों का निर्माण भी किया गया है। यह जानकारी कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं, कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में जि.प.सीईओ.श्री अमन वैष्णव, कार्यपालन यंत्री आर.ई.एस.श्री बी.एल.कातिजा, सभी सहायक यंत्री जनपद सीईओ, उपयंत्री एवं जि.प.के परियोजना अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में खेत तालाबों और अमृत सरोवरों के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए,कि सभी जनपद सीईओ और उपयंत्री शेष सभी खेत तालाबों और अमृत सरोवरों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यो को मार्च अंत तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्वीकृत सभी मां की बगियाओं के कार्य भी मार्च अंत तक पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 1783 डगवेल रिचार्ज के कार्य पूर्ण किए गए है। शेष डग वेल रिचार्ज के कार्य भी 31 मार्च तक पूर्ण करवाने के निर्देश जनपद सीईओ और उपयंत्रियों केा दिए गये। बैठक में बताया गया, कि आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 30 नये अमृत सरोवर निर्माण के कार्य चयनित किए गए है। इन कार्य की टी.एस.ए.एस.स्टीमेंट अभी से तैयार कर लिए जाए। जिससे, कि नवीन वित्तीय वर्ष प्रारंभ होते ही कार्य प्रारंभ किए जा सके। बैठक में कलेक्टर ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नीमच एवं जावद जनपद को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 250-250 एवं मनासा जनपद को 400 खेत तालाब निर्माण के कार्य चिंहित कर कार्य प्रारंभ करवाने के निर्देश भी दिए। बैठक में कलेक्टर ने अमृत सरोवर के कार्य की अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने और कार्य पूर्ण नहीं करवाने वाले उपयंत्रियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी जि.प. सीईओ को दिए। कलेक्टर ने गंगोत्री हरित परियोजना के तहत बोरखेडी नदी के उदगम स्थल पर 10 एक्कड शासकीय भूमि पर पौधारोपण के स्वीकृत प्रोजेक्ट पर 5 से 6 फीट बडे पौधे लगाने, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और अच्छे पौधो का चिंहाकन करने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी जनपद जावद के सीईओ को सौंपी है। गांवों में स्वच्छता गतिविधियां करें- बैठक में स्वच्छता शनिवार के तहत ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए, कि जिले में मुख्य सड़कों पर स्थित ग्राम पंचायतों में प्राथमिकता से साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता गतिविधियां आयोजित करें और ग्रामीणों के सहयोग से गांव के प्रमुख स्थानों, सड़कों, चौराहों पर साफ-सफाई करवाएं। पी.एम.आवास योजना की समीक्षा में कलेक्टर ने वर्ष 2025-26 के स्वीकृत नवीन आवास के कार्यो में आवास स्वीकृति के साथ ही प्रथम किश्त जारी करने के निर्देश दिए। अब तक 8837 आवास निर्माण के लक्ष्य विरूद्ध 3007 आवास निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
और खबरे
ग्वालटोली में प्रजापति वरदिया समाज का 28 वां सामूहिक विवाह सम्मेलन गुरूवार को 11 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधेंगे, तैयारियां जारी...
February 16, 2026 03:02 PM
दोपहर में सफाई व्यवस्था निरीक्षण के दौरान सीएमओ की हाजिरी सेंटरों पर स्ट्राइक, 14 से अधिक वार्डों में पहुंची श्रीमती बामनिया, स्वच्छता पर्यवक्षकों का वेतन काटने एवं अनुपस्थित कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज करने के दिए निर्देश...
February 16, 2026 02:01 PM
बाल विवाह मुक्त भारत, हिंदुस्तान जिंक कौशल केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को दिलाई बाल विवाह के विरुद्ध शपथ, हेल्पलाइन नंबर 1098 पर गोपनीय रूप से सूचना देने का किया आह्वान...
February 16, 2026 01:43 PM
असंगठित श्रमिक पीएम एस.वाई.एम.में कराए पंजीयन...
February 16, 2026 01:39 PM
सुनील को मिली रेडक्रास से 50 हजार की मदद, दो बेटियों के पालन पोषण के लिए कलेक्टर ने की सहायता...
February 16, 2026 01:31 PM
जिले के सभी चिंहाकित सेम एवं मेम श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के विशेष प्रयास करें, जिला पोषण समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए महिला एवं बाल विकास अमले को निर्देश....
February 16, 2026 01:29 PM
जिले में 373 बोरी बधान एवं 510 खेत तालाब निर्माण के कार्य पूर्ण, मार्च अंत तक सभी 810 खेत तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण करवाएं - श्री चंदा, कलेक्टर ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यो की समीक्षा...
February 16, 2026 01:24 PM
माली महासभा का प्रथम लक्ष्य पीड़ित मानवता की सेवा - माली, महासभा के प्रदेश महामंत्री माली ने दिया इकसठ हजार रूपये का सम्मेलन में सहयोग...
February 16, 2026 01:18 PM
गेहूं उपार्जन अंतर्गत तकनीकी समस्या को तुरंत दूर करने के दिए निर्देश, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...
February 16, 2026 12:43 PM
महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्राम जाट मे महाकाल सेना के द्वारा ग्राम के सभी प्रमुख मार्गो से निकाली भोलेनाथ की शाही सवारी, शाही सवारी शोभायात्रा में उमड़ा बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरुष भक्तों की आस्था का जन सैलाब...
February 16, 2026 12:35 PM
ट्रक कटेनर से 59 कार्टून में 708 अग्रेजी शराब की बोतल जब्त, यूपी का एक आरोपी गिरफ्तार...
February 16, 2026 12:05 PM
क्रेटा कार से 177.50 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा जब्त..
February 16, 2026 12:02 PM
अवैध मादक पदार्थ तस्करी मे एक साल से फरार पांच हजार रूपये का ईनामी अपराधी गिरफ्तार....
February 16, 2026 11:55 AM
ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी में चार आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद....
February 16, 2026 11:49 AM
सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन....
February 16, 2026 11:33 AM
नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत...
February 16, 2026 10:35 AM
मालखेड़ा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन सामने आने से बिगड़ा संतुलन, 19 वर्षीय युवक की मौत..
February 16, 2026 10:19 AM
मनासा में 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाया, जिला अस्पताल में उपचार जारी...
February 16, 2026 10:01 AM
पालसोड़ा में भगवान श्री शालीग्रामजी भव्य विवाह समारोह हुआ, बहनों को वितरित की गई भगवान चारभुजानाथ की तस्वीरें....
February 16, 2026 09:40 AM