पालसोड़ा में भगवान श्री शालीग्रामजी भव्य विवाह समारोह हुआ, बहनों को वितरित की गई भगवान चारभुजानाथ की तस्वीरें....
Updated : February 16, 2026 09:40 AM
समरथ सेन पालसोड़ा
आयोजन
पालसोड़ा :- चारभुजा मंदिर बड़ा मोहल्ला स्थित श्री चारभुजा मंदिर समिति के तत्वावधान में भगवान श्री शालीग्रामजी महाराज एवं भगवती तुलसी महारानी का पावन विवाह समारोह अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। चारभुजा मंदिर बड़ा मोहल्ला पालसोड़ा द्वारा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति से गणपति स्थापना के साथ की गई। इसके बाद चाक एवं कंकण डोरड़ा की रस्में संपन्न हुईं। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था। भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाया गया। श्रद्धालु भगवान के जयकारों के साथ पूरे आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेते रहे। निर्धारित तिथि पर भगवान का अभिषेक विधिवत मंत्रोच्चार के साथ किया गया। पुजारियों द्वारा विशेष पूजन-अर्चन कराया गया। इसके पश्चात 14फरवरी को शनिवार को भगवती तुलसी महारानी मंडप जमुनिया कला किशोर पंचोली के निवास पर सजाया गया और घर विवाह तथा मंगल कलश की सभी परंपरागत रस्में पूरी की गईं। विवाह की प्रत्येक विधि वैदिक मंत्रों और धार्मिक परंपराओं के अनुसार कराई गई। बिंदोली निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु बैंड-बाजों के साथ भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। बारात चारभुजा मंदिर बड़ा मोहल्ला पालसोड़ा से हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई। जमुनिया कला किशोर पंचोली के यहां पहुंचने पर बारात का पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में लोगों ने श्रद्धापूर्वक दर्शन किए। विवाह समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। भगवान श्री शालिग्रामजी एवं माता तुलसीजी का विवाह पूर्ण श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने धर्मलाभ प्राप्त किया और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की। समारोह के उपरांत प्रीतिभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा और बच्चे सभी ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। समिति के सदस्यों ने व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।अंत में श्री चारभुजा मंदिर समिति, बड़ा मोहल्ला, पालसोड़ा द्वारा सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।
भगवान शालीग्राम जी विवाह समारोह, बहनों को वितरित की गई भगवान चारभुजानाथ की तस्वीरें - पालसोड़ा चारभुजा मंदिर बड़ा मोहल्ला में आयोजित भगवान श्री शालिग्रामजी के भव्य विवाह समारोह के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। धार्मिक विधि-विधान के साथ विवाह उत्सव सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।समारोह के दौरान बहनों की विशेष भागीदारी रही। इसी अवसर पर मंदिर समिति द्वारा उपस्थित बहनों को भगवान श्री चारभुजानाथ की पावन तस्वीरें वितरित की गईं। तस्वीर प्राप्त कर बहनों ने हर्ष व्यक्त किया और भगवान से सुख-समृद्धि की कामना की।
और खबरे
नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत...
February 16, 2026 10:35 AM
मालखेड़ा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन सामने आने से बिगड़ा संतुलन, 19 वर्षीय युवक की मौत..
February 16, 2026 10:19 AM
मनासा में 40 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाया, जिला अस्पताल में उपचार जारी...
February 16, 2026 10:01 AM
पालसोड़ा में भगवान श्री शालीग्रामजी भव्य विवाह समारोह हुआ, बहनों को वितरित की गई भगवान चारभुजानाथ की तस्वीरें....
February 16, 2026 09:40 AM
महाशिवरात्रि पर नगर में भक्ति की लहर, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा परिसर, उमड़े श्रद्धालु....
February 16, 2026 09:31 AM
उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला का भव्य आगाज, 19 मार्च तक इंजीनियरिंग कॉलेज ग्राउंड पर सजेगा वाहन बाजार, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले – विशेष छूट से व्यापार को मिलेगा नया विस्तार, विकास को मिलेगा बल..
February 16, 2026 02:34 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 16, 2026 02:31 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 16, 2026 02:28 AM
जलेश्वर महादेव में महाशिवरात्रि पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, विशाल भंडारे में 7-8 हजार लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण...
February 15, 2026 04:15 PM
श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में महाशिवरात्रि महोत्सव में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, धधकते अंगारों की वृहद चूल में निकलें सैकड़ों भक्तजन....
February 15, 2026 02:29 PM
बरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत महिला दस्तयाब, दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जप्त.....
February 15, 2026 02:06 PM
महाशिवरात्रि पर बघाना को मिली सीवरेज की सौगात, सीवरेज योजना से बघाना स्वच्छ व सुंदर होगा -श्री गुप्ता, सांसद, विधायक, नपाध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों के हाथों हुआ 14.69 करोड़ की योजना का भूमि पूजन...
February 15, 2026 01:41 PM
नीमच सीबीएन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 52 किलो एमडी जब्त, महू के पास अवैध लैब ध्वस्त...
February 15, 2026 01:39 PM
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर, इंदिरा नगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब...
February 15, 2026 01:03 PM
जैन संगिनी भीलवाड़ा स्पार्क ने दूधाधारी मंदिर में फाग उत्सव मनाया...
February 15, 2026 12:33 PM
समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने सपत्नीक की पूजा—अर्चना, 101 क्विंटल महाप्रसादी का वितरण, श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर लगा भक्तों का तांता...
February 15, 2026 11:54 AM
कार से करीब 180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफतार...
February 15, 2026 10:43 AM
रोटे.आशीष गर्ग व रोटे. दीपक एरन को मिली मण्डल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...
February 15, 2026 09:52 AM
सीआरपीएफ में फूड फेस्टिवल में गुणों से भरपूर मिलेट्स के व्यंजनों का स्वाद लिया....
February 15, 2026 09:50 AM