कार से करीब 180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफतार...
Updated : February 15, 2026 10:43 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- पारसोली थाना पुलिस व डीएसटी ने मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक वेन्यू कार से करीब 180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो तस्करों को गिरफतार किया है। गिरफ्तार आरोपी रामधन गुर्जर बेंगू थाने में मादक पदार्थ तस्करी में वांछित हैं जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध रुप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वाले तस्करो पर प्रभावी कार्यवाही के मध्यनजर एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह व डीएसपी बेगूं अंजलि सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी पारसोली शिवराज राव उ.नि. के नेतृत्व में थाना पुलिस एएसआई रामदयाल, कानि जितेन्द्र, प्रकाश, सावधान, भोमाराम, हरदीनाराम एवं डीएसटी टीम के हैड कानि. प्रमोद कुमार, कानि. रतनसिंह, मनोज, प्रितम, शीशराम, अजय, बलराम द्वारा रविवार को मादक पदार्थों की धरपकड हेतु बिछोर से मक्खनगंज रोड सरहद मक्खनगंज में रात्री को आकस्मिक नाकाबंदी आयोजित की गई। नाकाबंदी के दौरान बिछोर की तरफ से एक कार तेज गति से आती हुई नजर आयी जिसको रोकने का इशारा करने पर नाकाबंदी को तोडते हुए भागने लगे जिस पर कार के टायर को स्टॉप स्टिक से पंचर कर कार का पीछा किया गया तो कार में सवार दोनों तस्कर कार से उतर कर भागने लगे। जिनको पीछा कर पकडा गया। कार से उतरकर भागने के संबंध में पूछताछ करने पर दोनो ने कार में अफीम डोडाचूरा होना बताया। कार की तलाशी ली गई तो कार में पीछे की सीट व डिक्की में कुल 10 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टो में कुल 179.420 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। उक्त कार व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी रामधन पुत्र रामदेव गुर्जर निवासी श्रीनगर पुलिस थाना फूलिया कला जिला भीलवाडा एवं हरिओम पुत्र नंदलाल शर्मा ब्राहमण निवासी हिंगोणिया पुलिस थाना बिगोद जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी रामधन गुर्जर बेगूं थाना में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वा वांछित चल रहा था। डीएसटी की पिछले तीन दिनों में यह लगातार तीसरी कार्यवाही हैं।
और खबरे
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 51.992 किलोग्राम एमडी जब्त, महू के पास अवैध ड्रग प्रयोगशाला का भंडाफोड़.....
February 15, 2026 01:39 PM
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर, इंदिरा नगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब...
February 15, 2026 01:03 PM
जैन संगिनी भीलवाड़ा स्पार्क ने दूधाधारी मंदिर में फाग उत्सव मनाया...
February 15, 2026 12:33 PM
समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने सपत्नीक की पूजा—अर्चना, 101 क्विंटल महाप्रसादी का वितरण, श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर लगा भक्तों का तांता...
February 15, 2026 11:54 AM
कार से करीब 180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफतार...
February 15, 2026 10:43 AM
रोटे.आशीष गर्ग व रोटे. दीपक एरन को मिली मण्डल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...
February 15, 2026 09:52 AM
सीआरपीएफ में फूड फेस्टिवल में गुणों से भरपूर मिलेट्स के व्यंजनों का स्वाद लिया....
February 15, 2026 09:50 AM
किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 40 किलोग्राम डोडाचुरा तथा 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी व ट्रक जप्त....
February 15, 2026 09:48 AM
चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 496.620 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार....
February 15, 2026 09:46 AM
भारतीय पत्रकार संघ का ऐतिहासिक मिलन समारोह, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और एकजुटता का लिया संकल्प....
February 15, 2026 09:20 AM
श्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर 21 जोड़ो द्वारा सामूहिक 9 कुण्डीय यज्ञ सम्पन....
February 15, 2026 08:45 AM
जेतपुरा फंटे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्राला खाई में गिरा, चालक गंभीर घायल....
February 15, 2026 08:33 AM
सरवानिया महाराज में आज होगा महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन, मंदिरों में आकर्षक सजावट, शाम को महाआरती व प्रसाद वितरण...
February 15, 2026 04:49 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, पिछले तीन दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 79 लाख से अधिक की चोरी और लूट की संपत्ति बरामद...
February 15, 2026 02:12 AM
डायल 112 हीरोज, संवेदनशीलता और सतर्कता से दो मासूमों को परिवार से मिलाया....
February 15, 2026 02:04 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 15, 2026 02:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 15, 2026 02:01 AM
नीमच में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर दी जान, बघाना थाना क्षेत्र का मामला....
February 14, 2026 05:06 PM
महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिवघाट महादेव मंदिर में सजेगा भव्य दिव्य दरबार, हजारों फूलों व सैकड़ों दीपों की रोशनी से आलोकित होगा पूरा परिसर...
February 14, 2026 04:17 PM