सरवानिया महाराज में आज होगा महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन, मंदिरों में आकर्षक सजावट, शाम को महाआरती व प्रसाद वितरण...
Updated : February 15, 2026 04:49 AM
बबलु माली
धार्मिक
सरवानिया महाराज :- भगवान शिव की आराधना का पावन पर्व महाशिवरात्रि आज नगर में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर नगर के विभिन्न शिवालयों में विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ने लगी है और वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से भक्तिमय हो उठा है।
श्री गणेश नवयुवक मंडल समिति अध्यक्ष बालमुकन धनगर ने बताया कि वार्ड क्रमांक 5 स्थित प्राचीन शिव मंदिर को फूलों एवं रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सुसज्जित किया गया है। यहां भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया है। दिनभर रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। रात्रि में भजन-कीर्तन के पश्चात महाआरती संपन्न होगी तथा श्रद्धालुओं को खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
उप मठाधीश शिवम् पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवनगर वार्ड क्रमांक 3 स्थित बड़ी उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भी आकर्षक सजावट की गई है। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ शाम 7 बजे महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया जाएगा।
मंदिर समिति अध्यक्ष पारसमल भोई ने बताया कि श्री कालभैरव मुक्तिधाम परिसर में भी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष विशेष आयोजन रखा गया है। मंदिर को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। सायंकाल हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में भव्य महाआरती संपन्न होगी, जिसके पश्चात खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
आयोजन समितियों द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महाशिवरात्रि पर्व को भक्तिमय वातावरण में मनाने की अपील की गई है।
और खबरे
सीआरपीएफ में फूड फेस्टिवल में गुणों से भरपूर मिलेट्स के व्यंजनों का स्वाद लिया....
February 15, 2026 09:50 AM
किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 40 किलोग्राम डोडाचुरा तथा 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी व ट्रक जप्त....
February 15, 2026 09:48 AM
चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 496.620 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार....
February 15, 2026 09:46 AM
भारतीय पत्रकार संघ का ऐतिहासिक मिलन समारोह, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और एकजुटता का लिया संकल्प....
February 15, 2026 09:20 AM
श्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर 21 जोड़ो द्वारा सामूहिक 9 कुण्डीय यज्ञ सम्पन....
February 15, 2026 08:45 AM
जेतपुरा फंटे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्राला खाई में गिरा, चालक गंभीर घायल....
February 15, 2026 08:33 AM
सरवानिया महाराज में आज होगा महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन, मंदिरों में आकर्षक सजावट, शाम को महाआरती व प्रसाद वितरण...
February 15, 2026 04:49 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, पिछले तीन दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 79 लाख से अधिक की चोरी और लूट की संपत्ति बरामद...
February 15, 2026 02:12 AM
डायल 112 हीरोज, संवेदनशीलता और सतर्कता से दो मासूमों को परिवार से मिलाया....
February 15, 2026 02:04 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 15, 2026 02:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 15, 2026 02:01 AM
नीमच में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर दी जान, बघाना थाना क्षेत्र का मामला....
February 14, 2026 05:06 PM
महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिवघाट महादेव मंदिर में सजेगा भव्य दिव्य दरबार, हजारों फूलों व सैकड़ों दीपों की रोशनी से आलोकित होगा पूरा परिसर...
February 14, 2026 04:17 PM
आयुष भवन में जिले में एमएसएमई उद्योगो के विकास एवं निवेश प्रोत्साहन कार्यशाला सम्पन्न...
February 14, 2026 04:08 PM
पानोली में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 63 रोगियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
February 14, 2026 04:07 PM
संकल्प से समाधान अभियान - मनासा में नि:शुल्क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्पन्न, 64 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ...
February 14, 2026 04:06 PM
सरवानिया महाराज में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, आंगनवाड़ी क्रमांक 6 पर हुआ लाइव प्रसारण...
February 14, 2026 03:34 PM
बघाना को मिलेगी सीवरेज की बड़ी सौगात, सांसद, विधायक व नपाध्यक्ष के हाथों कल होगा 14.69 करोड़ रुपये की योजना का भूमि पूजन...
February 14, 2026 02:55 PM
महाशिवरात्रि पर नीमच में ट्रैफिक डायवर्जन, 15 फरवरी को कई मार्ग रहेंगे परिवर्तित, भारी वाहनों पर प्रतिबंध....
February 14, 2026 02:16 PM