आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
Updated : February 15, 2026 02:03 AM
FIRST NEEMUCH NEWS
जीवन शैली
15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ -
1564 - महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म।
1677 - इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।
1763 - प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई।
1764 - अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
1798 - फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
1806 - फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
1890 - अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
1906 - ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
1909 - एकापुल्को मैक्सिको में फ़्लोरेंस सिनेमागृह में आग से 250 लोगों की मृत्यु।
1926 - अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
1942 - द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गये।
1944 - ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
1961 - बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।
1962 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1965 - मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1967 - भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
1976 - मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1970 - इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।
1982 - श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।
1988 - आस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कुर्त बाल्दीहीम ने नाजी अतीत का आरोप ठुकराते हुए इस्तीफ़ा देने से इन्कार कर दिया।
1989 - सोवियत संघ की आख़िरी सैनिक टुकड़ी अफ़ग़ानिस्तान से वापस।
1991 - ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
1995 - ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारे गए।
1999 - परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
2000 - प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
2001 - इस्रायल में हिंसा, अल सल्वाडोर में भूकम्प से मरने वाले लोगों की संख्या 300 तक पहुँची, इस्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की, भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता।
2002 - मुशर्रफ़ ने पैंतरा बदला, भारतीय संसद पर हमले को आतंकवादी हमला मानने से इन्कार, अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
2003 - एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह 'इंटलसैट' अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
इराक युद्ध के ख़िलाफ़ विश्व के 600 शहरों में लाखों लोग सड़कों पर लामबद्ध हुए।
2005 -
ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु।
गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को सेक्स स्कैंडल में गिरफ़्तार किया गया।
लोकप्रिय इंटरनेट साइट यूट्यूब, जिस पर वीडियो देखा और साझा किया जा सकता है, संयुक्त राज्य अमेरिका में लांच किया गया।
2006 - पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया।
2007 -
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया।
इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी भारत यात्रा पर आए।
2008 -
हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।
2009 - सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में 3.7% की कमी की।
2010- केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर ज़िला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी।
जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012 - मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत।
2017- इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।
15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति -
1952 - हरदीप सिंह पुरी - भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं।
1949 - नामदेव ढसाल - मराठी कवि, लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थे।
1924 - के.जी. सुब्रह्मण्यम - भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
1872 - विलियम मैल्कम हेली -उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1921 - राधाकृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार व लेखक (मृत्यु- 1985)।
1939 - सी. राधाकृष्णन - भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा मलयालम भाषा के लेखक हैं।
1947 - रणधीर कपूर - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं।
1946 - हरीश भिमानी - एक लेखक, प्रस्तोता, आवाज़ के कलाकार व समाचार वाचक हैं।
1984 - मीरा जेसमिन - भारतीय अभिनेत्री
1949 - राधावल्लभ त्रिपाठी - संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।
1922 - नरेश मेहता- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि।
1921 - राधा कृष्ण चौधरी - बिहार के प्रसिद्ध लेखकों में से एक थे।
1905 - भगवान सहाय - भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के दूसरे राज्यपाल थे।
15 फ़रवरी को हुए निधन -
2024 - कविता चौधरी - जानी-मानी टीवी अभिनेत्री, लेखिका और निर्माता-निर्देशक थीं।
2022 - संध्या मुखर्जी - हिंदी और बांग्ला की पार्श्वगायिका थीं।
2015 - मृणालिनी मुखर्जी - भारतीय मूर्तिकार थीं।
1989 - सीता देवी (महारानी) - बड़ौदा की महारानी थीं।
1983 - उज्जवल सिंह - पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
1869 - मिर्ज़ा ग़ालिब - भारतीय शायर (जन्म- 1797)
1948 - सुभद्रा कुमारी चौहान, प्रसिद्ध कवयित्री।
15 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -
उत्पादकता सप्ताह।
और खबरे
डायल 112 हीरोज, संवेदनशीलता और सतर्कता से दो मासूमों को परिवार से मिलाया....
February 15, 2026 02:04 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 15, 2026 02:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 15, 2026 02:01 AM
नीमच में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर दी जान, बघाना थाना क्षेत्र का मामला....
February 14, 2026 05:06 PM
महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिवघाट महादेव मंदिर में सजेगा भव्य दिव्य दरबार, हजारों फूलों व सैकड़ों दीपों की रोशनी से आलोकित होगा पूरा परिसर...
February 14, 2026 04:17 PM
आयुष भवन में जिले में एमएसएमई उद्योगो के विकास एवं निवेश प्रोत्साहन कार्यशाला सम्पन्न...
February 14, 2026 04:08 PM
पानोली में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 63 रोगियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
February 14, 2026 04:07 PM
संकल्प से समाधान अभियान - मनासा में नि:शुल्क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्पन्न, 64 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ...
February 14, 2026 04:06 PM
सरवानिया महाराज में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, आंगनवाड़ी क्रमांक 6 पर हुआ लाइव प्रसारण...
February 14, 2026 03:34 PM
बघाना को मिलेगी सीवरेज की बड़ी सौगात, सांसद, विधायक व नपाध्यक्ष के हाथों कल होगा 14.69 करोड़ रुपये की योजना का भूमि पूजन...
February 14, 2026 02:55 PM
महाशिवरात्रि पर नीमच में ट्रैफिक डायवर्जन, 15 फरवरी को कई मार्ग रहेंगे परिवर्तित, भारी वाहनों पर प्रतिबंध....
February 14, 2026 02:16 PM
सी.आर.पी.एफ. नीमच ने अमर वीर बलिदानियों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की...
February 14, 2026 01:38 PM
एसपी अंकित जायसवाल की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक, शिवरात्रि व रमजान को लेकर अलर्ट, महिला अपराधों में संवेदनशीलता के निर्देश...
February 14, 2026 01:30 PM
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, नीमच में परिवार कल्याण दिवस का आयोजन...
February 14, 2026 01:12 PM
श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर समानों का खेड़ा में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा...
February 14, 2026 01:09 PM
जावद में विकसित भारत G RAM G विधानसभा सम्मेलन संपन्न, विधायक सखलेचा ने दिया जीत का मंत्र....
February 14, 2026 12:11 PM
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर राम जानकी मंदिर परिसर प्रतापपुरा में बैठक हुई संपन्न...
February 14, 2026 11:46 AM
रवि नरवरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उज्जैन संभाग अध्यक्ष (युवा विंग)...
February 14, 2026 11:35 AM
श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर मेला, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा 101 क्विंटल फरियारी खिचडी का वितरण....
February 14, 2026 11:16 AM