एसपी अंकित जायसवाल की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक, शिवरात्रि व रमजान को लेकर अलर्ट, महिला अपराधों में संवेदनशीलता के निर्देश...
Updated : February 14, 2026 01:30 PM
बबलु माली
प्रशासनिक
नीमच :- पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा दिनांक 14.02.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर जिलें के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की दोपहर 12 बजे से सायः 06 बजे तक अपराध समीक्षा बैठक ली जाकर पुलिस अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देश दिये गयें - 1. आगामी शिवरात्रि, रमजान एवं होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिये गये। 2. थाना प्रभारी शिवरात्रि के दौरान शिव मंदिरों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगाना सुनिश्चित करें। 3. शिवरात्रि पर्व को देखते हुए लिकलने वाले चल समारोह अथवा रैलियों के रूटों पर पर्याप्त पुलिस बल लगावें। 4. रमजान एवं होली को दृष्टिगत् रखते हुए सभी थाना प्रभारी जनसंवाद का आयोजन करना सुनिश्चित करें। 5. थाना प्रभारी शिवरात्रि मेले वाले स्थानों पर पीए सिस्टम एवं सीसीटीवी कैमरों को लगवाना सुनिश्चित करें 6. सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रों में लगने वाले मेलो के मेला संचालकों से समन्वय कर में मेलों में लगे झुले, चकरी की स्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पूर्ण जानकारी ले लेवें 7. लंबित गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अधिक से अधिक प्रयास कर सकुशल दस्तयाबी की प्रक्रिया सुनिश्चित करें 8. थाना प्रभारी सीएम हेल्पलाईन की शिकायतोें/अन्य शिकायतों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें 9. थाना प्रभारी मायनर एक्ट के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्यवाही करें 10. थाना प्रभारी मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरूद्व सफेमा एवं पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रस्ताव तैयार करें 11. आदतन अपराधियों के रिकार्ड के आधार पर जिला बदर एवं रासुका के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करें। थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्रों में गुण्ड़ो को चिन्हित कर उनके विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित करें 12. संपत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर मश्रुका जप्ती की कार्यवाही सुनिश्चित करें। 13. भूमि संबंधी मामलों में संबंधित विभाग से समन्वय कर गंभीर अपराधों को अनावश्यक लंबित न रखें। 14. थाना प्रभारी नफीस एप्लीकेशन, आईसीजेएस, ई-साक्ष्य एप का अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करें 15. थाना प्रभारी महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरती जाकर अपराधों का समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करें। 16. थाना प्रभारी लंबित अपराधों/लंबित मर्ग/लंबित चालान का शिघ्रता से करें निराकरण। 17. फरियादियों के थानें/चौकी आने पर उनसे सद्व्यवहार करें एवं शांतिपूर्वक उनकी समस्याओं को सुना जाकर निराकरण करें 18. गौवंश तस्करी एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित करें। 19. स्थाई, फरारी एवं गिरफ्तारी वारंटो की तामिली अधिक से अधिक करें। 20. थाना एवं बीट प्रभारी लगातार अपने क्षैत्र में भ्रमण करें एवं संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पिकेट आवश्यक रूप से लगावें। 21.. वाहन चौकिंग के दौरान पुलिस बल द्वारा आमजनता से सद्व्व्यवहार किया जावें। 22. एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में थाना प्रभारी पूर्णतः पारदर्शिता बरते एवं एनडीपीएस एक्ट से संबंधित प्रत्येक कार्यवाही की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें। 23. आसामाजिक तत्वों एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की शोहरत वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरूद्व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करवाएंे। 24. थाना प्रभारीगण थाना क्षेत्रों में जुआं, सटट्ा एवं अवैध शराब विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगावें। 25. थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी स्वंय रात्रि में क्षेत्रों में लगने वाली गश्त को प्रभावी रूप से करवाना सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमति निकीता सिंह सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय की रीडर, सायबर सेल, स्थापना एवं जिला विशेष शाखा के प्रभारी उपस्थित रहें।
और खबरे
महाशिवरात्रि पर नीमच में ट्रैफिक डायवर्जन, 15 फरवरी को कई मार्ग रहेंगे परिवर्तित, भारी वाहनों पर प्रतिबंध....
February 14, 2026 02:16 PM
सी.आर.पी.एफ. नीमच ने अमर वीर बलिदानियों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की...
February 14, 2026 01:38 PM
एसपी अंकित जायसवाल की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक, शिवरात्रि व रमजान को लेकर अलर्ट, महिला अपराधों में संवेदनशीलता के निर्देश...
February 14, 2026 01:30 PM
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, नीमच में परिवार कल्याण दिवस का आयोजन...
February 14, 2026 01:12 PM
श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर समानों का खेड़ा में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा...
February 14, 2026 01:09 PM
जावद में विकसित भारत G RAM G विधानसभा सम्मेलन संपन्न, विधायक सखलेचा ने दिया जीत का मंत्र....
February 14, 2026 12:11 PM
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर राम जानकी मंदिर परिसर प्रतापपुरा में बैठक हुई संपन्न...
February 14, 2026 11:46 AM
रवि नरवरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उज्जैन संभाग अध्यक्ष (युवा विंग)...
February 14, 2026 11:35 AM
श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर मेला, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा 101 क्विंटल फरियारी खिचडी का वितरण....
February 14, 2026 11:16 AM
विकास नगर नीमच में चातुर्मास की स्वीकृति...
February 14, 2026 11:02 AM
केवल घर में ही नहीं वरन घर को भी मंदिर बनाएं, राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी ,घर को कैसे स्वर्ग बनाएं पर सत्संग प्रवचन सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम...
February 14, 2026 11:00 AM
निम्बाहेड़ा के प्राचीन श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय भव्य भजन संध्या...
February 14, 2026 10:56 AM
जीरन कॉलेज में बयानबाजी से भड़का विवाद, जांच टीम के सामने प्रोफेसर पर हाथापाई का आरोप, FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे शिक्षक-छात्र...
February 14, 2026 10:46 AM
नीमच इतिहास की पहली ऑल इंडिया बास्केटबॉल गोल्ड मेडलिस्ट, नीमच की बेटी खुशी पाल सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में जीता गोल्ड, रचा इतिहास...
February 14, 2026 10:03 AM
हशिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालय बम बम भोले......,ओम नमः शिवाय.......,हर हर महादेव......के जयघोष से कल होंगें गूंजायमान...
February 14, 2026 09:43 AM
भामाशाह ने शिशुगृह के बच्चों को दिया स्मार्ट टीवी...
February 14, 2026 09:34 AM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी सफलता, 145 प्लेन व 620 मसाला शराब सहित ऑल्टो कार व दो वाहन जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार....
February 14, 2026 03:19 AM
नस्ल सुधार से पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में हिरण्यगर्भा अभियान मजबूत आधार, अब तक 15 लाख 21 हजार से अधिक प्रजनन योग्य पशुओं में किया जा चुका है कृत्रिम गर्भाधान...
February 14, 2026 02:48 AM
अनियंत्रित पिकअप पलटने पर घायल हुए लोगों को डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस मुख्यालय स्तर से डायल-112 जवानों को किया जा रहा है पुरस्कृत….
February 14, 2026 02:46 AM