सी.आर.पी.एफ. नीमच ने अमर वीर बलिदानियों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की...
Updated : February 14, 2026 01:38 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच :- है नमन उनको कि जो देह को अमरत्व देकर इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी बन गए, है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय, जो धरा पर गिर पड़े पर आसमानी हो गए।‘ इन्हीं भावपूर्ण पंक्तियों के साथ ग्रुप केन्द्र, सी.आर.पी.एफ. नीमच द्वारा पुलवामा के अमर वीर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 का वह काला दिवस आज भी राष्ट्र की स्मृतियों में टीस बनकर जीवित है, जब आतंकवादी संगठन “जैश-ए-मोहम्मद” के कायराना आत्मघाती हमले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवन्तिपोरा (पुलवामा) के निकट सीआरपीएफ की कॉनवाई पर हमला किया गया था। इस अमानवीय कृत्य में सीआरपीएफ के 40 वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देकर अद्वितीय शौर्य और बलिदान की अमिट गाथा लिखी। उन अमर शूरवीरों की स्मृति में प्रतिवर्ष 14 फरवरी को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया जाता है, ताकि राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी न भूले। देश की आन-बान-शान की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले ये वीर सपूत इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में सदा-सर्वदा अमर रहेंगे। उनके त्याग और समर्पण के प्रति सम्पूर्ण राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शनिवार को ग्रुप केंद्र, नीमच में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। हाथों में जलती मोमबत्तियाँ, आँखों में गर्व और हृदय में शहीदों के प्रति अथाह सम्मान लिए अधिकारीगण, जवान एवं उनके परिजन भावभीने वातावरण में मौन श्रद्धांजलि देते हुए आगे बढ़े। इस कैंडल मार्च में श्री प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट, ग्रुप केंद्र नीमच सहित ग्रुप केंद्र एवं कैम्पस स्थित अन्य सभी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण, जवानों तथा उनके परिजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। शौर्य स्थल स्थित शहीद स्मारक पर पहुँचकर सभी ने अमर शहीदों की पुण्य स्मृति में श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे परिसर में गूंजती देशभक्ति की भावना और मौन की गंभीरता ने वातावरण को अत्यंत भावुक बना दिया। तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर परब्रह्म परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्माओं की शांति तथा शोकसंतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर अधिकारियों, जवानों के परिजनों एवं बच्चों ने भी पूर्ण श्रद्धा और भाव-विभोर हृदय से भाग लेकर यह संदेश दिया कि शहीदों का बलिदान केवल एक दुखद घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा में अंकित अमर प्रेरणा है।
और खबरे
पानोली में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 63 रोगियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
February 14, 2026 04:07 PM
संकल्प से समाधान अभियान - मनासा में नि:शुल्क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्पन्न, 64 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ...
February 14, 2026 04:06 PM
सरवानिया महाराज में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, आंगनवाड़ी क्रमांक 6 पर हुआ लाइव प्रसारण...
February 14, 2026 03:34 PM
बघाना को मिलेगी सीवरेज की बड़ी सौगात, सांसद, विधायक व नपाध्यक्ष के हाथों कल होगा 14.69 करोड़ रुपये की योजना का भूमि पूजन...
February 14, 2026 02:55 PM
महाशिवरात्रि पर नीमच में ट्रैफिक डायवर्जन, 15 फरवरी को कई मार्ग रहेंगे परिवर्तित, भारी वाहनों पर प्रतिबंध....
February 14, 2026 02:16 PM
सी.आर.पी.एफ. नीमच ने अमर वीर बलिदानियों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की...
February 14, 2026 01:38 PM
एसपी अंकित जायसवाल की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक, शिवरात्रि व रमजान को लेकर अलर्ट, महिला अपराधों में संवेदनशीलता के निर्देश...
February 14, 2026 01:30 PM
सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, नीमच में परिवार कल्याण दिवस का आयोजन...
February 14, 2026 01:12 PM
श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर समानों का खेड़ा में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा...
February 14, 2026 01:09 PM
जावद में विकसित भारत G RAM G विधानसभा सम्मेलन संपन्न, विधायक सखलेचा ने दिया जीत का मंत्र....
February 14, 2026 12:11 PM
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर राम जानकी मंदिर परिसर प्रतापपुरा में बैठक हुई संपन्न...
February 14, 2026 11:46 AM
रवि नरवरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उज्जैन संभाग अध्यक्ष (युवा विंग)...
February 14, 2026 11:35 AM
श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर मेला, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा 101 क्विंटल फरियारी खिचडी का वितरण....
February 14, 2026 11:16 AM
विकास नगर नीमच में चातुर्मास की स्वीकृति...
February 14, 2026 11:02 AM
केवल घर में ही नहीं वरन घर को भी मंदिर बनाएं, राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी ,घर को कैसे स्वर्ग बनाएं पर सत्संग प्रवचन सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम...
February 14, 2026 11:00 AM
निम्बाहेड़ा के प्राचीन श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय भव्य भजन संध्या...
February 14, 2026 10:56 AM
जीरन कॉलेज में बयानबाजी से भड़का विवाद, जांच टीम के सामने प्रोफेसर पर हाथापाई का आरोप, FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे शिक्षक-छात्र...
February 14, 2026 10:46 AM
नीमच इतिहास की पहली ऑल इंडिया बास्केटबॉल गोल्ड मेडलिस्ट, नीमच की बेटी खुशी पाल सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में जीता गोल्ड, रचा इतिहास...
February 14, 2026 10:03 AM
हशिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालय बम बम भोले......,ओम नमः शिवाय.......,हर हर महादेव......के जयघोष से कल होंगें गूंजायमान...
February 14, 2026 09:43 AM