केवल घर में ही नहीं वरन घर को भी मंदिर बनाएं, राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी ,घर को कैसे स्वर्ग बनाएं पर सत्संग प्रवचन सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम...
Updated : February 14, 2026 11:00 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि जहां हम आधा-एक घंटा जाते हैं, उसे तो मंदिर मानते हैं, पर जहाँ 23 घंटे रहते हैं उस घर को मंदिर क्यों नहीं बनाते हैं। उन्होंने कहा कि घर का वातावरण ठीक नहीं होगा तो मंदिर में भी मन में शांति नहीं रहेगी पर हमने घर का वातावरण अच्छा बना लिया तो हमारा घर-परिवार ही मंदिर-तीर्थ बन जाएगा। संतश्री ने कहा कि घर का हर सदस्य संकल्प ले कि वह कभी किसी का दिल नहीं दुखाएगा। हम किसी के आँसू पौंछ सकते हैं तो अच्छी बात है, पर हमारी वजह से किसी की आँखों में आँसू नहीं आने चाहिए। अगर हमारे कारण माता-पिता की आँखों में आँसू आ जाए तो हमारा जन्म लेना ही बेकार हो गया। उन्होंने कहा कि हमसे धर्म-कर्म हो तो अच्छी बात है, पर ऐसा कोई काम न करें कि जिससे घर नरक बन जाए। उन्होंने कहा कि परिवार को अंग्रेजी में कहते हैं फैमिली का मतलब है फादर एण्ड मदर आई लव यू। जिस घर में माता-पिता से प्रेम और उनका सम्मान होता है, उसी का नाम परिवार है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में सात वार होते हैं, पर दुनिया में एक आठवाँ वार और होता है, जिसका नाम है परिवार। यदि यह आठवाँ वार ठीक है तो सातों वार सुखदायी है। परिवार का गणित हमें समझाता है कि 5, 6, 7, 8, 9 भले ही कितने भी बड़े क्यों न हों, पर यदि वे आपस में झगड़ते रहेंगे तो उनकी कीमत कम ही होनी है और यदि मेल-जोल बनाकर रखेंगे तो 1 और 0 कम औकात के होने के बावजूद अपनी 10 गुना कीमत बना लेंगे। राष्ट्र-संत शुक्रवार को श्री जैन श्वेतांबर भीडभंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट श्री संघ द्वारा दशहरा मैदान के टाउन हॉल में आयोजित प्रवचन के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो अपने घर-परिवार में प्रेम नहीं घोल पाया वह भला समाज में क्या प्रेम रस घोल पाएगा? जो अपने सगे भाई को सहारा बनकर ऊपर उठा न पाया, वह समाज को क्या ऊपर उठा पाएगा? मकान, घर और परिवार की नई व्याख्या देते हुए संतश्री ने कहा कि ईंट, चूने, पत्थर से मकान का निर्माण होता है, घर का नहीं। जहाँ केवल बीबी-बच्चे रहते हैं वह मकान घर है, पर जहाँ माता-पिता और भाई-बहिन भी प्रेम और आदरभाव के साथ रहते हैं वही घर परिवार कहलाता है। चुटकी लेते हुए संतश्री ने कहा कि लोग सातों वारों को धन्य करने के लिए व्रत करते हैं, अच्छा होगा वे आठवां वार परिवार को धन्य करे, सातों वार अपने आप सार्थक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी क्लब के सदस्य बनकर इंसानियत की सेवा न कर पाओ तो दिक्कत नहीं, पहले घरवालों की सेवा करना शुरू करो, कमजोर भाई के काम आओ, इससे बढ़कर इंसानियत की कोई सेवा नहीं हो सकती। जो बाहर जाकर तो सेवा करता है, पर घरवालों को दुत्कारता है ऐसे लोगों को भगवान कभी माफ नहीं करता।
संतप्रवर ने कहा कि जिस घर में सुबह उठकर भाई-भाई आपस में गले मिलते हैं और माता-पिता के पाँव छूते हैं वह हर सुबह आखातीज का पर्व बन जाती है, जहाँ दोपहर में देराणी-जेठाणी मिलकर खाना बनाते हैं और सास-बहू साथ-साथ खाना खाते हैं उनकी दोपहर होली का पर्व बन जाती है और जो बेटे-बहू सोने से पहले बड़े-बुजुर्गों के पाँव दबाने का सुकुन पाते हैं उनकी रातें भी दुआओं की दीपावली बन जाती है। उन्होंने कहा कि मंच पर खड़े होकर भाषण और प्रवचन देना सरल है, पर घर में प्रेम से रहना मुश्किल है। व्यक्ति 84 लाख जीवयोनियों से क्षमा बाद में मांगे, पहले घरवालों से क्षमा मांगने का बड़प्पन दिखाए। केवल उम्र से व्यक्ति बड़ा नहीं होता, जो वक्त आने पर झुक जाता है, पर परिवार को कभी टूटने नहीं देता वही घर में सबसे बड़ा कहलाता है। उन्होंने कहा कि अगर आप घर में आपस में नहीं बोलते हैं तो मंदिर के दर्शन, संतों की सेवा और सामायिक का धर्म करने से पहले टूटे रिश्तों को सांधें और गले मिलें अन्यथा सारा धर्म-कर्म निष्फल्ल हो जाएगा। संतश्री ने कहा कि अपने घर को सजाना सीखिए। कोई रूठ जाए तो उसे मनाना सीखिए। रिश्ते स्वर्ग से बनते हैं। उन्हें टूटने मत दीजिए, बल्कि उन्हें निभाना सीखिए। रिश्ते शीशे की तरह नाजुक होते हैं, एक झटका लगा कि टूटकर बिखर गए। फर्क केवल इतना है कि शीशा गलती से टूटता है और रिश्ता गलतफहमी से। अगर कोई रिश्ता आपको पसंद न भी हो, तब भी उसे तोडने की बेवकूफी मत कीजिए। गंदा पानी पीने के काम न आ पाए तो क्या हुआ, कम-से-कम आग बुझाने का काम तो उससे ले ही सकते हैं। परिवार में किसी से दुश्मनी मोल मत लीजिए। जन्मकुंडली में शनि, दिमाग में मनी और परिवार में दुश्मनी, तीनों ही कष्टदायी होते हैं। इससे पूर्व डॉ मुनि श्री शांति प्रिय सागर जी महाराज ने कहा कि दुनिया में स्वस्थ होकर आना हमारी प्रकृति है, बीमार होना हमारी विकृति है, पर खुद को सदा स्वस्थ रखना यही हमारी भारतीय संस्कृति है। अगर हम सदा स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो हमें ध्यान और योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। ध्यान और योग से शरीर स्वस्थ रहता है, मन शांत रहता है, जीवन ऊर्जावान होता है और भीतर की संभावनाएं जागृत होती है। उन्होंने कहा कि संबोधि योग जीवन को सुंदर बनाने के लिए है। संबोधि योग के तीन रत्न हैं - 1. आसन, 2. प्राणायाम और 3. ध्यान। आसन आरोग्य के लिए है, प्राणायाम से प्राण-शक्ति का विकास होता है और संबोधि ध्यान से आत्म-प्रकाश के मालिक बनते हैं, भीतर का अंधकार दूर होता है। उन्होंने कहा कि संबोधि ध्यान का लक्ष्य है - चंचल और उग्र मन को शांत और प्रसन्नतापूर्ण बनाना, आत्म-चेतना की ओर केन्द्रित होना। आत्मा में प्रेम, प्रसन्नता, आनंद, उत्साह, करुणा और सौंदर्य को सजीव करना सबसे सुंदर संबोधि साधना है। उन्होंने कहा कि मैं आत्मा हूँ इस सत्य का अनुभव करना ही आत्म-ज्ञान है। आत्मा के अंतरतम में परमात्मा की निर्मल अनुभूति परम आत्म-ज्ञान है। उन्होंने कहा कि मोक्ष है - शाश्वत शांति, परिपूर्ण आनंद। जैसे बच्चे परीक्षा खत्म होते ही किताबों को भूलकर अपनी सहज मस्ती में आ जाते हैं, ऐसे ही खुद को चाह और चिंता के बोझ से मुक्त करके अपनी सहज आनंदमयी स्थिति को जीना मोक्ष है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को योग क्रिया और मंत्र मेडिटेशन का अभ्यास कराया। इस अवसर पर नई सोच नई उड़ान पुस्तक का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया। चौधरी परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं को राष्ट्र संत के कैलेंडर और किताब उपहार में दी गई। इस अवसर पर 36 काम के श्रद्धालुओं ने गुरुदेव को नीमच में आगामी चातुर्मास करने की पुरजोर विनती की।
कार्यक्रम का श्री गणेश अध्यक्ष अनिल नागौरी, मनोहरसिंह लोढ़ा, गोवर्धनलाल बाफना, अनिल चौधरी नयागांव, वीरेन्द्र पटवा, राजेश मानव, संतोष चोपड़ा, दिलीप डूंगरवाल, पारस छाजेड़ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया । मंच संचालन मनीष कोठारी ने किया। राष्ट्रसंत के शनिवार को रात्रि 8से 10 बजे तक छोटी सादड़ी के बालिका विद्यालय में सत्संग प्रवचन आयोजित हुए।
और खबरे
श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर समानों का खेड़ा में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा...
February 14, 2026 01:09 PM
जावद में विकसित भारत G RAM G विधानसभा सम्मेलन संपन्न, विधायक सखलेचा ने दिया जीत का मंत्र....
February 14, 2026 12:11 PM
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर राम जानकी मंदिर परिसर प्रतापपुरा में बैठक हुई संपन्न...
February 14, 2026 11:46 AM
रवि नरवरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उज्जैन संभाग अध्यक्ष (युवा विंग)...
February 14, 2026 11:35 AM
श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर मेला, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा 101 क्विंटल फरियारी खिचडी का वितरण....
February 14, 2026 11:16 AM
विकास नगर नीमच में चातुर्मास की स्वीकृति...
February 14, 2026 11:02 AM
केवल घर में ही नहीं वरन घर को भी मंदिर बनाएं, राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी ,घर को कैसे स्वर्ग बनाएं पर सत्संग प्रवचन सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम...
February 14, 2026 11:00 AM
निम्बाहेड़ा के प्राचीन श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय भव्य भजन संध्या...
February 14, 2026 10:56 AM
जीरन कॉलेज में बयानबाजी से भड़का विवाद, जांच टीम के सामने प्रोफेसर पर हाथापाई का आरोप, FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे शिक्षक-छात्र...
February 14, 2026 10:46 AM
नीमच इतिहास की पहली ऑल इंडिया बास्केटबॉल गोल्ड मेडलिस्ट, नीमच की बेटी खुशी पाल सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में जीता गोल्ड, रचा इतिहास...
February 14, 2026 10:03 AM
हशिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालय बम बम भोले......,ओम नमः शिवाय.......,हर हर महादेव......के जयघोष से कल होंगें गूंजायमान...
February 14, 2026 09:43 AM
भामाशाह ने शिशुगृह के बच्चों को दिया स्मार्ट टीवी...
February 14, 2026 09:34 AM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी सफलता, 145 प्लेन व 620 मसाला शराब सहित ऑल्टो कार व दो वाहन जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार....
February 14, 2026 03:19 AM
नस्ल सुधार से पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में हिरण्यगर्भा अभियान मजबूत आधार, अब तक 15 लाख 21 हजार से अधिक प्रजनन योग्य पशुओं में किया जा चुका है कृत्रिम गर्भाधान...
February 14, 2026 02:48 AM
अनियंत्रित पिकअप पलटने पर घायल हुए लोगों को डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस मुख्यालय स्तर से डायल-112 जवानों को किया जा रहा है पुरस्कृत….
February 14, 2026 02:46 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 14, 2026 02:44 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 14, 2026 02:41 AM
शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान, खाद्य सुरक्षा दल ने शहद और चाय पत्ती के नमूने लिए, मिलावट की सूचना देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर....
February 13, 2026 03:57 PM
रोटरी डायमंड का निःशुल्क परामर्श शिविर सम्पन्न...
February 13, 2026 03:46 PM