भामाशाह ने शिशुगृह के बच्चों को दिया स्मार्ट टीवी...
Updated : February 14, 2026 09:34 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी के अंतर्गत संचालित राजकीय आवासित अनाथ, परित्यक्त, अभ्यर्पित एवं लावारिस शिशु बालकों के लिए एक सराहनीय पहल की गई। नगर विकास न्यास, चित्तौड़गढ़ के अधिशाषी अभियंता श्री भूपेन्द्र बंशीवाल ने परिवार सहित शिशुगृह पहुंचकर बच्चों के मनोरंजन एवं शैक्षणिक विकास हेतु स्मार्ट एल.ई.डी. टीवी भेंट किया। शिशुगृह अधीक्षक श्री चन्द्र प्रकाश जीनगर ने बताया कि 0 से 6 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए संचालित इस शिशुगृह में यह स्मार्ट टीवी बच्चों के मनोरंजन, ज्ञानवर्धक और मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होगा। फेंके नहीं, हमें दें अधीक्षक द्वारा आमजन से मानवीय अपील की गई है कि कोई भी व्यक्ति अनचाहे जन्म लेने वाले नवजात या बच्चों को झाड़ियों, कचरे, सड़क अथवा असुरक्षित स्थानों पर न छोड़े।
इसके स्थान पर उन्हें निम्न स्थानों पर स्थापित पालना गृह में सुरक्षित रूप से रखें जिला चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़
जिला चिकित्सालय, निंबाहेड़ा राजकीय किशोर गृह, पंचवटी
पालना गृह में बच्चे को रखने पर घंटी बजती है और तुरंत बच्चे को बाल कल्याण समिति के माध्यम से राजकीय शिशु गृह में सुरक्षित संरक्षण दिया जाता है। बच्चा छोड़ने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रहती है और उसे किसी कानूनी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ता।
बच्चों को मिलेगा नया परिवार - राजकीय शिशु गृह में रखे गए बच्चों की देखभाल के बाद उन्हें भारत सरकार के Central Adoption Resource Authority (CARA) पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण के लिए पात्र बनाया जाता है। भावी दत्तक माता-पिता निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर इन बच्चों को गोद लेकर उन्हें नया घर और नया भविष्य दे सकते हैं। कोई भी व्यक्ति स्वयं उपस्थित होकर भी बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चे को सरेंडर (अभ्यर्पण) कर सकता है।
और खबरे
श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर मेला, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा 101 क्विंटल फरियारी खिचडी का वितरण....
February 14, 2026 11:16 AM
विकास नगर नीमच में चातुर्मास की स्वीकृति...
February 14, 2026 11:02 AM
केवल घर में ही नहीं वरन घर को भी मंदिर बनाएं, राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी ,घर को कैसे स्वर्ग बनाएं पर सत्संग प्रवचन सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम...
February 14, 2026 11:00 AM
निम्बाहेड़ा के प्राचीन श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय भव्य भजन संध्या...
February 14, 2026 10:56 AM
जीरन कॉलेज में बयानबाजी से भड़का विवाद, जांच टीम के सामने प्रोफेसर पर हाथापाई का आरोप, FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे शिक्षक-छात्र...
February 14, 2026 10:46 AM
नीमच इतिहास की पहली ऑल इंडिया बास्केटबॉल गोल्ड मेडलिस्ट, नीमच की बेटी खुशी पाल सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में जीता गोल्ड, रचा इतिहास...
February 14, 2026 10:03 AM
हशिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालय बम बम भोले......,ओम नमः शिवाय.......,हर हर महादेव......के जयघोष से कल होंगें गूंजायमान...
February 14, 2026 09:43 AM
भामाशाह ने शिशुगृह के बच्चों को दिया स्मार्ट टीवी...
February 14, 2026 09:34 AM
नीमच सिटी पुलिस की बड़ी सफलता, 145 प्लेन व 620 मसाला शराब सहित ऑल्टो कार व दो वाहन जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार....
February 14, 2026 03:19 AM
नस्ल सुधार से पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में हिरण्यगर्भा अभियान मजबूत आधार, अब तक 15 लाख 21 हजार से अधिक प्रजनन योग्य पशुओं में किया जा चुका है कृत्रिम गर्भाधान...
February 14, 2026 02:48 AM
अनियंत्रित पिकअप पलटने पर घायल हुए लोगों को डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस मुख्यालय स्तर से डायल-112 जवानों को किया जा रहा है पुरस्कृत….
February 14, 2026 02:46 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 14, 2026 02:44 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 14, 2026 02:41 AM
शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान, खाद्य सुरक्षा दल ने शहद और चाय पत्ती के नमूने लिए, मिलावट की सूचना देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर....
February 13, 2026 03:57 PM
रोटरी डायमंड का निःशुल्क परामर्श शिविर सम्पन्न...
February 13, 2026 03:46 PM
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की केंद्रीय बजट संगोष्ठी संपन्न...
February 13, 2026 03:45 PM
सीएम राइज भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने हेतु पालक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा अपना अंतिम ज्ञापन...
February 13, 2026 03:42 PM
जिला सहकारी कर्मचारी प्रेशनर संघ की बैठक संपन्न, 9,10 व 11 मार्च को अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन होगा...
February 13, 2026 03:41 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता की पहचान कर प्रमाण पत्र जारी करने जावद में शिविर संपन्न, विधायक श्री सखलेचा ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए...
February 13, 2026 02:59 PM