अनियंत्रित पिकअप पलटने पर घायल हुए लोगों को डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस मुख्यालय स्तर से डायल-112 जवानों को किया जा रहा है पुरस्कृत….
Updated : February 14, 2026 02:46 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
डायल-112 केवल आपात सेवा नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में जीवन रक्षक संबल है। एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए 12 लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर डायल-112 ने त्वरितप्रतिक्रिया, मानवीय संवेदनशीलता और जन-सुरक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। दिनांक 13 फरवरी 2026 को प्रातः 08 बजे विलइत घाट स्थित नायरा पेट्रोल पंप के समीप एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से महिला व बच्चों सहित कुल 12 व्यक्ति घायल हो गए। यह सभी लोग पतरहटा से बारहो कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव अखड़ार लौट रहे थे।इस दुर्घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुए थाना चंदिया क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। कुछ ही समय में डायल-112 स्टाफ आरक्षक सुनील सिकरवार एवं पायलट विजय कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर त्वरित राहत कार्य प्रारंभ किया। मौके पर पहुँचकर डायल-112 जवानों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक सहायता प्रदान की और बिना समय गंवाए एफआरव्ही वाहन तथा चिकित्सा वाहन की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदिया पहुंचाया। उनकी तत्परता, सूझबूझ और मानवीय संवेदनशीलता के चलते सभी घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध हो सका, जिससे संभावित गंभीर परिणामों को टाला जा सका डायल 112 हीरोजने विषम परिस्थितियों में भी जिस समर्पण और तेजी से अपनी जिम्मेदारी निभाई, वह न केवल प्रशंसनीय है बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और सुदृढ़ करता है।यही सच्चे अर्थों में “हीरोज” हैं — जो बिना किसी अपेक्षा के, केवल मानवता के नाते अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए डायल-112 जवानों को मुख्यालयस्तर से पुरस्कृत किया जा रहा है।
और खबरे
नस्ल सुधार से पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में हिरण्यगर्भा अभियान मजबूत आधार, अब तक 15 लाख 21 हजार से अधिक प्रजनन योग्य पशुओं में किया जा चुका है कृत्रिम गर्भाधान...
February 14, 2026 02:48 AM
अनियंत्रित पिकअप पलटने पर घायल हुए लोगों को डायल-112 जवानों ने अस्पताल पहुंचाया, पुलिस मुख्यालय स्तर से डायल-112 जवानों को किया जा रहा है पुरस्कृत….
February 14, 2026 02:46 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 14, 2026 02:44 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 14, 2026 02:41 AM
शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान, खाद्य सुरक्षा दल ने शहद और चाय पत्ती के नमूने लिए, मिलावट की सूचना देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर....
February 13, 2026 03:57 PM
रोटरी डायमंड का निःशुल्क परामर्श शिविर सम्पन्न...
February 13, 2026 03:46 PM
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की केंद्रीय बजट संगोष्ठी संपन्न...
February 13, 2026 03:45 PM
सीएम राइज भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने हेतु पालक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा अपना अंतिम ज्ञापन...
February 13, 2026 03:42 PM
जिला सहकारी कर्मचारी प्रेशनर संघ की बैठक संपन्न, 9,10 व 11 मार्च को अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन होगा...
February 13, 2026 03:41 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता की पहचान कर प्रमाण पत्र जारी करने जावद में शिविर संपन्न, विधायक श्री सखलेचा ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए...
February 13, 2026 02:59 PM
सर्पदंश पीडित एक परिवार को चार आर्थिक सहायता स्वीकृत...
February 13, 2026 02:58 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के दो प्रकरणों में 83 हजार 500 रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित....
February 13, 2026 02:57 PM
पी. एम. यू. एम. शिक्षक संघ की अनोखी पहल अभी तक 1 करोड़ रु से अधिक का सहयोग ..
February 13, 2026 02:36 PM
रतलाम में लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत: हत्या की आशंका, 5 पर नामजद FIR, परिजनों का थाने के बाहर किया प्रदर्शन....
February 13, 2026 01:16 PM
कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...
February 13, 2026 01:01 PM
वार्ड क्र. 23 को मिली डोम, सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया 40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन...
February 13, 2026 12:41 PM
सरवन पुलिस ने 1लाख 20 हजार चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर वाली पल्सर बाइक जब्त....
February 13, 2026 12:36 PM
एक वाहन चोर सहित विधि से संघर्षरत बालक डिटेन, चोरी की बुलेट सहित 5 मोटरसाइकिलें बरामद....
February 13, 2026 12:31 PM
राशमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अफीम व गांजा की खेती का भंडाफोड़, काका-भतीजा गिरफ्तार, अवैध अफीम के 3644 पौधे व अवैध गांजा के 23 पौधे जब्त किए...
February 13, 2026 12:11 PM