पी. एम. यू. एम. शिक्षक संघ की अनोखी पहल अभी तक 1 करोड़ रु से अधिक का सहयोग ..
Updated : February 13, 2026 02:36 PM
विनोद सांवला जीरन हरवार
सामाजिक
नीमच :- मध्यप्रदेश के शिक्षक समाज के लिए एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक पहल के रूप में स्थापित PMUMS कर्मचारी कल्याण कोष लगातार अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दे रहा है। इस संगठन द्वारा दिवंगत PMUMS संघ के संस्थापक सतीश खरे, सह संस्थापक मुरलीमनोहर अजरिया, सह संस्थापक बृजेश असाटी,प्रांतीय महामंत्री विनोद राठौर (नीमच), प्रदेश सचिव भरत राठौर, उज्जैन संभाग उपाध्यक्ष गिरधारीलाल धनगर,उज्जैन संभाग सचिव दिनेश सांखला तथा नीमच जिले सहित प्रदेश के सभी पंजीकृत शिक्षकों के सामूहिक प्रयासों से दिवंगत शिक्षक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का अभियान निरंतर सफल हो रहा है। संगठन द्वारा अब तक कुल 1 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता शिक्षक परिवारों तक पहुँचाई जा चुकी है, जो शिक्षक समाज की एकता और सहयोग की अद्भुत मिसाल बन चुकी है।
PMUMS संगठन के प्रदेश महामंत्री श्री विनोद राठौर(नीमच) ने जानकारी देते हुए बताया कि PMUMS कर्मचारी कल्याण कोष एक मानवीय एवं सामाजिक सुरक्षा की भावना से संचालित योजना है, जिसे पूर्णतः “शिक्षकों द्वारा शिक्षकों के लिए” बनाया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षक परिवारों को संकट की घड़ी में आर्थिक संबल प्रदान करना तथा उनके भविष्य को सुरक्षित करना है। श्री राठौर ने बताया कि वर्तमान में इस संगठन से प्रदेशभर के लगभग 85 हजार पंजीकृत सदस्य जुड़े हुए हैं। योजना के अंतर्गत प्रत्येक सदस्य द्वारा मात्र 60 रुपये का सहयोग दिया जाता है, जो सीधे दिवंगत शिक्षक के नॉमिनी के बैंक खाते में ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायता राशि शीघ्रता से संबंधित परिवार तक पहुँच जाती है, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिलती है।
नीमच जिलाध्यक्ष अशोक पिछोलिया ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के अन्य जिलों के दो दिवंगत शिक्षक परिवारों को क्रमशः 40 लाख रुपये(दमोह) एवं 38 लाख रुपये(दतिया) की सहायता प्रदान की जा चुकी है। हाल ही में दमोह के एक और दिवंगत हो चुके शिक्षक स्व श्री किशुन प्रसाद लड़िया के परिवार को निरंतर सहयोग अभियान मे 22 लाख से अधिक राशि पहुंच चुकी है, और लगभग 16-17 लाख रु और उनको भेजे जा रहे है l इस तरह तीनो शिक्षको के परिवार को कुल सहायता राशि 1 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है, जो शिक्षक समाज की एकजुटता और सहयोग भावना का सशक्त उदाहरण है।
प्रांतीय सचिव भरत राठौर ने कहा कि PMUMS कर्मचारी कल्याण कोष की सबसे बड़ी विशेषता इसकी पूर्ण पारदर्शिता एवं डिजिटल व्यवस्था है। पंजीयन से लेकर सहयोग राशि वितरण तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन संचालित की जाती है, जिससे प्रत्येक सदस्य को अपने सहयोग की जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध रहती है। इस व्यवस्था के कारण योजना में विश्वास और विश्वसनीयता निरंतर मजबूत हुई है।
उज्जैन संभागसचिव दिनेश सांखला ने बताया कि इस योजना का मूल उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि शिक्षक समाज में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना भी है। उन्होंने कहा कि जब किसी शिक्षक का असमय निधन होता है, तब उसका परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से कठिन परिस्थितियों का सामना करता है। ऐसे समय में यह योजना शिक्षक परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर सामने आती है।
संभाग उपाध्यक्ष गिरधारीलाल धनगर के अनुसार PMUMS कर्मचारी कल्याण कोष शिक्षक समाज को यह विश्वास प्रदान करता है कि किसी भी शिक्षक के असमय निधन की स्थिति में उसका परिवार अकेला नहीं रहेगा, बल्कि पूरा शिक्षक समाज उसके साथ खड़ा रहेगा। यह योजना शिक्षक सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है।
PMUMS नीमच जिले के संरक्षक जम्बूकुमार जेन ने प्रदेश के सभी शिक्षकों से इस योजना से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की मजबूती ही शिक्षक परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह योजना और अधिक विस्तार प्राप्त करेगी तथा हजारों शिक्षक परिवारों के लिए सुरक्षा कवच बनेगी। नीमच महिला जिलाध्यक्ष सारिका सकवाडिया PMUMS कर्मचारी कल्याण कोष आज केवल एक योजना नहीं, बल्कि शिक्षक समाज की सामूहिक एकता, महिला शिक्षको की सुरक्षा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त प्रतीक बन चुका है सभी पदाधिकारियो ने पंजीकृत कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब की संगठित शक्ति इस योजना को साकार रूप दे रहे है. शेष रहे साथी भी जल्द से जल्द इस योजना में जुड़कर अपने व अपने परिवार को एक सामाजिक सुरक्षा प्रदान करे ।इस योजना मे शिक्षा विभाग एवं आदिमजाति विभाग मे पदस्थ अधिकारी वर्ग, शिक्षक, लिपिक,भृत्य, अपना पंजीयन इस योजना मे करवा सकते है lनीमच जिले से आई टी सेल जिलाप्रभारी तिलक सिंह राजपूत जिला महासचिव ललित जैन,अभय मेहता (नीमच ब्लाक अध्यक्ष),कमलेश बाडिका (जावद ब्लाक अध्यक्ष ), झुंझार सिंह(मनासा ब्लाक अध्यक्ष), हरीश पंवार (मनासा प्रभारी), समरथगिर गोस्वामी, बहादुर सिँह चंद्रावत, दशरथ नागदा, राजेश शर्मा(CAC), परसराम रावत, दिनेश मालवीय,करुलाल खराड़िया, मनोज लक्ष्यकार, विक्रमसिंह चौहान, किरणकुंवर रायकवार, बाबूलाल परमार, लालसिंह चुण्डावत,कृष्णमोहन गोड़, बालकृष्ण पाटीदार, महेश सेन, श्यामलाल वर्मा,राकेश पाटीदार, राजाराम टीपन, दशरथ लोहार, नानूराम गुर्जर, ईश्वरलाल प्रजापती,श्यामलाल लोहार,भगीरथ रावत,गोविन्द चौधरी, कैलाश रावत,तुलसीराम सूर्यवंशी,श्यामलाल डांगी,पुरन शर्मा, पुष्कर शर्मा,नागेश जोशी, दशरथ भाटी,बाबूलाल पोरवाल,सूरजमल राठौर, श्यामलाल डांगी, आबिद हुसैन,विनोद डीसी,ममता सूर्यवंशी,नेहा श्रीवास्तव,ललिता शर्मा,हेमा पाटीदार, व अन्य सभी वरिष्ठ सक्रिय साथी इस योजना के सफल संचालन में युद्ध स्तर से अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं.
और खबरे
रोटरी डायमंड का निःशुल्क परामर्श शिविर सम्पन्न...
February 13, 2026 03:46 PM
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की केंद्रीय बजट संगोष्ठी संपन्न...
February 13, 2026 03:45 PM
सीएम राइज भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने हेतु पालक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा अपना अंतिम ज्ञापन...
February 13, 2026 03:42 PM
जिला सहकारी कर्मचारी प्रेशनर संघ की बैठक संपन्न, 9,10 व 11 मार्च को अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन होगा...
February 13, 2026 03:41 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता की पहचान कर प्रमाण पत्र जारी करने जावद में शिविर संपन्न, विधायक श्री सखलेचा ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए...
February 13, 2026 02:59 PM
सर्पदंश पीडित एक परिवार को चार आर्थिक सहायता स्वीकृत...
February 13, 2026 02:58 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के दो प्रकरणों में 83 हजार 500 रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित....
February 13, 2026 02:57 PM
पी. एम. यू. एम. शिक्षक संघ की अनोखी पहल अभी तक 1 करोड़ रु से अधिक का सहयोग ..
February 13, 2026 02:36 PM
रतलाम में लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत: हत्या की आशंका, 5 पर नामजद FIR, परिजनों का थाने के बाहर किया प्रदर्शन....
February 13, 2026 01:16 PM
कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...
February 13, 2026 01:01 PM
वार्ड क्र. 23 को मिली डोम, सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया 40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन...
February 13, 2026 12:41 PM
सरवन पुलिस ने 1लाख 20 हजार चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर वाली पल्सर बाइक जब्त....
February 13, 2026 12:36 PM
एक वाहन चोर सहित विधि से संघर्षरत बालक डिटेन, चोरी की बुलेट सहित 5 मोटरसाइकिलें बरामद....
February 13, 2026 12:31 PM
राशमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अफीम व गांजा की खेती का भंडाफोड़, काका-भतीजा गिरफ्तार, अवैध अफीम के 3644 पौधे व अवैध गांजा के 23 पौधे जब्त किए...
February 13, 2026 12:11 PM
02 किलो 237 ग्राम अफीम के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, एक कार जब्त, सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही...
February 13, 2026 12:07 PM
पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित योग एवं वेलनेस सत्र रहा अत्यंत लाभकारी....
February 13, 2026 12:04 PM
विजया एकादशी पर जमुनिया खुर्द से खाटू श्याम जी मंदिर नीमच तक भव्य निशान पैदल यात्रा संपन्न....
February 13, 2026 11:47 AM
पी एम श्री जवाहर नवोदय विधालय रामपुरा में उद्घाटन एवँ फुटबाल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न...
February 13, 2026 11:35 AM
रावटी में शराब दुकान में हुई तोड़फोड़, कुल्हाड़ी से बोतलें फोड़ी, 90 हजार का नुकसान, धमकी देकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी वीडियो वायरल....
February 13, 2026 06:47 AM