FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रावटी में शराब दुकान में हुई तोड़फोड़, कुल्हाड़ी से बोतलें फोड़ी, 90 हजार का नुकसान, धमकी देकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी वीडियो वायरल....

  Updated : February 13, 2026 06:47 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  घटना

रतलाम/ रावटी :- रतलाम जिले के रावटी थाना क्षेत्र में बीती रात एक शराब की दुकान में दो युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से दुकान की रैक पर रखी शराब की बोतलें फोड़ दीं, जिससे लगभग 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ। घटना के दौरान आरोपियों ने दुकान संचालकों को कमीशन पर शराब देने और उधार मांगने को लेकर धमकियां भी दीं। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 12 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। दुकान पर सेल्समैन/हेल्पर के तौर पर काम करने वाले शिकायतकर्ता (उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के ग्राम अर्गी निवासी) ने बताया कि वह दुकान में हिसाब-किताब कर रहा था। तभी बद्री डोडियार (निवासी मलवानी) और अर्जुन गरवाल (निवासी हस्तलाल/हरथल) दुकान पर पहुंचे। अर्जुन गरवाल दुकान के अंदर घुसा और शराब का पैसा (उधार) मांगने लगा। जब सेल्समैन ने मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और कुल्हाड़ी से रैक पर रखी शराब की बोतलें तोड़ दीं शिकायतकर्ता डर के मारे दुकान से बाहर निकला, जहां बाहर खड़े बद्री डोडियार ने धमकाया कि यदि दुकान कमीशन पर नहीं रखी गई तो जान से मार देंगे। इस बीच दुकान पर काम करने वाले शिवम पीर प्रतापे कुमार और पास की दुकान से कुलदीप ने हस्तक्षेप कर बचाया। थोड़ी देर बाद अर्जुन गरवाल का साथी हिमाल मंडोड़ा और एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और जाते-जाते धमकी दी कि आगे से पैसे नहीं दिए तो दुकान में आग लगा देंगे। शिकायतकर्ता ने तुरंत मैनेजर पप्पू तिवारी को फोन किया। उनके आने के बाद दोनों थाने पहुंचे और रात 11:15 बजे मौखिक शिकायत दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गडरिया ने प्रकरण दर्ज किया। FIR नंबर 0084/2026 दर्ज की गई है, जिसमें बीएनएस की धारा 296(a), 351(3), 324(4), 119(1), 3(5) और 333 शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी कुल्हाड़ी लेकर तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जता रही है। स्थानिय लोगों का कहना है कि रावटी क्षेत्र में शराब से जुड़े विवाद और उधारी-कमीशन के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार इतनी बड़ी तोड़फोड़ और खुली धमकी ने दहशत फैला दी है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...

February 13, 2026 01:01 PM

वार्ड क्र. 23 को मिली डोम, सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया 40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन...

February 13, 2026 12:41 PM

सरवन पुलिस ने 1लाख 20 हजार चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर वाली पल्सर बाइक जब्त....

February 13, 2026 12:36 PM

एक वाहन चोर सहित विधि से संघर्षरत बालक डिटेन, चोरी की बुलेट सहित 5 मोटरसाइकिलें बरामद....

February 13, 2026 12:31 PM

राशमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अफीम व गांजा की खेती का भंडाफोड़, काका-भतीजा गिरफ्तार, अवैध अफीम के 3644 पौधे व अवैध गांजा के 23 पौधे जब्त किए...

February 13, 2026 12:11 PM

02 किलो 237 ग्राम अफीम के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, एक कार जब्त, सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही...

February 13, 2026 12:07 PM

पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित योग एवं वेलनेस सत्र रहा अत्यंत लाभकारी....

February 13, 2026 12:04 PM

विजया एकादशी पर जमुनिया खुर्द से खाटू श्याम जी मंदिर नीमच तक भव्य निशान पैदल यात्रा संपन्न....

February 13, 2026 11:47 AM

पी एम श्री जवाहर नवोदय विधालय रामपुरा में उद्घाटन एवँ फुटबाल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न...

February 13, 2026 11:35 AM

रावटी में शराब दुकान में हुई तोड़फोड़, कुल्हाड़ी से बोतलें फोड़ी, 90 हजार का नुकसान, धमकी देकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी वीडियो वायरल....

February 13, 2026 06:47 AM

कर्म और संस्कार ऐसे हों कि समाज का सर सदैव ऊँचा रहे - राखी राठौड़...

February 13, 2026 05:45 AM

ओपन स्कूल से संवरा हजारों विद्यार्थियों का भविष्य, जारी हुए परीक्षा परिणाम....

February 13, 2026 02:51 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, राजगढ़ एवं नीमच में एमडी ड्रग्स और हरे अफीम के पौधे जब्त, 21.97 करोड़ से अधिक का माल बरामद….

February 13, 2026 02:48 AM

संवेदनशीलता: खेतों की मेड़ तक पहुंचे जिला कलक्टर, रात्रि में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का मौके पर किया भौतिक सत्यापन, कपासन में विस्फोट स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से ली जानकारी...

February 13, 2026 02:47 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 13, 2026 02:46 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 13, 2026 02:45 AM

उदय विहार में गूंजेगा शिवरात्रि पर हर-हर महादेव तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव, कल से भव्य सजावट और विशेष श्रृंगार की तैयारी...

February 12, 2026 04:07 PM

अब 24 घंटे मिलेगा पानी, गांधी सागर-2 योजना में सामूदायिक अंशदान का शुभारंभ, जल मिशन के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक, कहा– पानी बचाएं तभी मिलेगी नियमित सप्लाई.....

February 12, 2026 04:06 PM

सरसों के खेत में छिपाकर की जा रही थी अफीम की खेती, 78.920 किलो अवैध पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

February 12, 2026 03:15 PM