FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित योग एवं वेलनेस सत्र रहा अत्यंत लाभकारी....

  Updated : February 13, 2026 12:04 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- पुलिस कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाईन परिसर में आयोजित विशेष योग एवं होलिस्टिक वेलनेस सत्र अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। इस सत्र में विशेषज्ञ प्रशिक्षक ध्रुविल वया और टीम द्वारा अनुशासित मार्गदर्शन, वैज्ञानिक तकनीकों और योग की गहन जानकारी के माध्यम से प्रतिभागियों को फिटनेस, मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन तथा समग्र स्वास्थ्य सुधार के प्रभावी उपाय बताए गए। करीब 175 पुलिस कर्मियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि I AM YOGA Studio उदयपुर व प्रयास ए रिवोल्यूशन NGO द्वारा पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के शारिरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन व समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग एवं वेलनेस सत्र कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को पुलिस लाईन में आयोजित किया गया। सत्र के दौरान पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने विभिन्न योगाभ्यास, श्वास तकनीकों और मानसिक एकाग्रता से जुड़े अभ्यासों में सक्रिय भागीदारी की। प्रतिभागियों ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम पुलिस ड्यूटी की चुनौतीपूर्ण प्रकृति के अनुरूप शारीरिक क्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव कम करने और कार्यक्षमता सुधारने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ। वेलनेस पहल के माध्यम से समाज सेवा के प्रति प्रशिक्षक की प्रतिबद्धता तथा सरकारी कर्मचारियों में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उनके सराहनीय योगदान की सभी रैंकों के अधिकारियों ने विशेष प्रशंसा की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं वेलनेस कार्यक्रमों में निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की। पुलिस विभाग द्वारा इस प्रकार की पहल को कर्मियों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है, जिससे बल की कार्यकुशलता, सकारात्मकता और सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...

February 13, 2026 01:01 PM

वार्ड क्र. 23 को मिली डोम, सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया 40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन...

February 13, 2026 12:41 PM

सरवन पुलिस ने 1लाख 20 हजार चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर वाली पल्सर बाइक जब्त....

February 13, 2026 12:36 PM

एक वाहन चोर सहित विधि से संघर्षरत बालक डिटेन, चोरी की बुलेट सहित 5 मोटरसाइकिलें बरामद....

February 13, 2026 12:31 PM

राशमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अफीम व गांजा की खेती का भंडाफोड़, काका-भतीजा गिरफ्तार, अवैध अफीम के 3644 पौधे व अवैध गांजा के 23 पौधे जब्त किए...

February 13, 2026 12:11 PM

02 किलो 237 ग्राम अफीम के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, एक कार जब्त, सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही...

February 13, 2026 12:07 PM

पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित योग एवं वेलनेस सत्र रहा अत्यंत लाभकारी....

February 13, 2026 12:04 PM

विजया एकादशी पर जमुनिया खुर्द से खाटू श्याम जी मंदिर नीमच तक भव्य निशान पैदल यात्रा संपन्न....

February 13, 2026 11:47 AM

पी एम श्री जवाहर नवोदय विधालय रामपुरा में उद्घाटन एवँ फुटबाल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न...

February 13, 2026 11:35 AM

रावटी में शराब दुकान में हुई तोड़फोड़, कुल्हाड़ी से बोतलें फोड़ी, 90 हजार का नुकसान, धमकी देकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी वीडियो वायरल....

February 13, 2026 06:47 AM

कर्म और संस्कार ऐसे हों कि समाज का सर सदैव ऊँचा रहे - राखी राठौड़...

February 13, 2026 05:45 AM

ओपन स्कूल से संवरा हजारों विद्यार्थियों का भविष्य, जारी हुए परीक्षा परिणाम....

February 13, 2026 02:51 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, राजगढ़ एवं नीमच में एमडी ड्रग्स और हरे अफीम के पौधे जब्त, 21.97 करोड़ से अधिक का माल बरामद….

February 13, 2026 02:48 AM

संवेदनशीलता: खेतों की मेड़ तक पहुंचे जिला कलक्टर, रात्रि में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का मौके पर किया भौतिक सत्यापन, कपासन में विस्फोट स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से ली जानकारी...

February 13, 2026 02:47 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 13, 2026 02:46 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 13, 2026 02:45 AM

उदय विहार में गूंजेगा शिवरात्रि पर हर-हर महादेव तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव, कल से भव्य सजावट और विशेष श्रृंगार की तैयारी...

February 12, 2026 04:07 PM

अब 24 घंटे मिलेगा पानी, गांधी सागर-2 योजना में सामूदायिक अंशदान का शुभारंभ, जल मिशन के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक, कहा– पानी बचाएं तभी मिलेगी नियमित सप्लाई.....

February 12, 2026 04:06 PM

सरसों के खेत में छिपाकर की जा रही थी अफीम की खेती, 78.920 किलो अवैध पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

February 12, 2026 03:15 PM