एक वाहन चोर सहित विधि से संघर्षरत बालक डिटेन, चोरी की बुलेट सहित 5 मोटरसाइकिलें बरामद....
Updated : February 13, 2026 12:31 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- शहर में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने एक वाहन चोर और एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन कर उनके कब्जे से चोरी की एक रॉयल एनफील्ड बुलेट सहित कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 फरवरी 2026 को प्रार्थी विजयसिंह पुत्र प्रतापसिंह राजपूत निवासी दुर्ग, चित्तौड़गढ़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दोपहर करीब 2 बजे उन्होंने अपनी रॉयल एनफील्ड बुलेट (आरजे 09 डीएस 3342) घर के बाहर लॉक लगाकर खड़ी की थी। लगभग एक घंटे बाद वापस आने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं वृत्ताधिकारी शहर बृजेश सिंह के सुपरविजन में, कोतवाली थाना प्रभारी तुलसीराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी आधार पर लगातार प्रयास करते हुए आरोपी प्रकाश जटिया पिता रूपलाल जटिया निवासी आकोला रोड, गांव करूकड़ा थाना भादसोड़ा, जिला चित्तौड़गढ़ तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया। पूछताछ में आरोपियों ने दुर्ग चित्तौड़गढ़, निम्बाहेड़ा, भदेसर और मण्डफिया क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया। मुख्य आरोपी प्रकाश जटिया से गहन पूछताछ के बाद कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें रॉयल एनफील्ड बुलेट, बजाज पल्सर 125 और हीरो एचएफ डीलक्स सहित अन्य वाहन शामिल हैं। कई मोटरसाइकिलें बिना नंबर प्लेट के पाई गईं।
गिरफ्तार/डिटेन आरोपी - (1) प्रकाश जटिया पिता रूपलाल जटिया, निवासी करूकड़ा, थाना भादसोड़ा, जिला चित्तौड़गढ़. (2) एक विधि से संघर्षरत बालक
कार्यवाही करने वाली टीम - तुलसीराम, थानाधिकारी कोतवाली, हरवीर सिंह, सउनि, मनीष मौर्य, कांस्टेबल (विशेष भूमिका), राजेश, कांस्टेबल हरिराम, कांस्टेबल, लालाराम, आरटी कांस्टेबल, पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ जारी है।
और खबरे
रतलाम में लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत: हत्या की आशंका, 5 पर नामजद FIR, परिजनों का थाने के बाहर किया प्रदर्शन....
February 13, 2026 01:16 PM
कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...
February 13, 2026 01:01 PM
वार्ड क्र. 23 को मिली डोम, सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया 40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन...
February 13, 2026 12:41 PM
सरवन पुलिस ने 1लाख 20 हजार चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर वाली पल्सर बाइक जब्त....
February 13, 2026 12:36 PM
एक वाहन चोर सहित विधि से संघर्षरत बालक डिटेन, चोरी की बुलेट सहित 5 मोटरसाइकिलें बरामद....
February 13, 2026 12:31 PM
राशमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अफीम व गांजा की खेती का भंडाफोड़, काका-भतीजा गिरफ्तार, अवैध अफीम के 3644 पौधे व अवैध गांजा के 23 पौधे जब्त किए...
February 13, 2026 12:11 PM
02 किलो 237 ग्राम अफीम के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, एक कार जब्त, सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही...
February 13, 2026 12:07 PM
पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित योग एवं वेलनेस सत्र रहा अत्यंत लाभकारी....
February 13, 2026 12:04 PM
विजया एकादशी पर जमुनिया खुर्द से खाटू श्याम जी मंदिर नीमच तक भव्य निशान पैदल यात्रा संपन्न....
February 13, 2026 11:47 AM
पी एम श्री जवाहर नवोदय विधालय रामपुरा में उद्घाटन एवँ फुटबाल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न...
February 13, 2026 11:35 AM
रावटी में शराब दुकान में हुई तोड़फोड़, कुल्हाड़ी से बोतलें फोड़ी, 90 हजार का नुकसान, धमकी देकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी वीडियो वायरल....
February 13, 2026 06:47 AM
कर्म और संस्कार ऐसे हों कि समाज का सर सदैव ऊँचा रहे - राखी राठौड़...
February 13, 2026 05:45 AM
ओपन स्कूल से संवरा हजारों विद्यार्थियों का भविष्य, जारी हुए परीक्षा परिणाम....
February 13, 2026 02:51 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, राजगढ़ एवं नीमच में एमडी ड्रग्स और हरे अफीम के पौधे जब्त, 21.97 करोड़ से अधिक का माल बरामद….
February 13, 2026 02:48 AM
संवेदनशीलता: खेतों की मेड़ तक पहुंचे जिला कलक्टर, रात्रि में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, संपर्क पोर्टल के लंबित प्रकरणों का मौके पर किया भौतिक सत्यापन, कपासन में विस्फोट स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों से ली जानकारी...
February 13, 2026 02:47 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 13, 2026 02:46 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 13, 2026 02:45 AM
उदय विहार में गूंजेगा शिवरात्रि पर हर-हर महादेव तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव, कल से भव्य सजावट और विशेष श्रृंगार की तैयारी...
February 12, 2026 04:07 PM
अब 24 घंटे मिलेगा पानी, गांधी सागर-2 योजना में सामूदायिक अंशदान का शुभारंभ, जल मिशन के तहत ग्रामीणों को किया जागरूक, कहा– पानी बचाएं तभी मिलेगी नियमित सप्लाई.....
February 12, 2026 04:06 PM