सीएम राइज भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने हेतु पालक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा अपना अंतिम ज्ञापन...
Updated : February 13, 2026 03:42 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- शुक्रवार को पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई नीमच के बेनर तले 4 वर्ष पूर्व स्वीकृत जिला मुख्यालय नीमच पर सीएम राइज भवन निर्माण प्रारंभ नहीं होने से प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री जी के नाम अंतिम ज्ञापन पालक संघ जिला इकाई नीमच के जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा के नेतृत्व में कलेक्टर जिला नीमच को उनके प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया को शुक्रवार 13 फरवरी 2026 को सौंपा गया । उक्त संबंध मे मिडिया प्रभारी श्रीमती आशा सांभर ने बताया कि नीमच जिला मुख्यालय हेतु सर्व सुविधायुक्त भवन निर्माण हेतु शासन ने 40 करोड़ की राशि स्वीकृत करने के बावजूद लंबे अर्से से भवन निर्माण हेतु भूमि का चयन कर कार्य प्रारंभ नहीं किया जाना आश्चर्यजनक प्रतित होता है। पालक संघ ने अपने अंतिम ज्ञापन में बताया कि उनकी और से शहर के आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं एवं उनके पालकगणों के हितों के संरक्षण हेतु वाजिब मांग कलेक्टर जिला नीमच, विधायक महोदय एवं जिले की प्रभारी मंत्री महोदया को ज्ञापन आदि सौंपकर भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने हेतु की जा चुकी लेकिन प्रभावी कार्यवाही नहीं होने से भवन निर्माण हेतु स्वीकृत राशि 40 करोड़ लैंप्स होने की स्थिति बन चुकी है।इसी वित्तीय वर्ष में निर्माण कार्य मार्च 2026 अंत तक प्रारंभ नहीं होने पर शहरवासियों कोसर्वसुविधायुक्त सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण की सुविधा से वंचित रहना पड़ेगा जिसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर पालकों को निजी विद्यालयों में अपने छात्र छात्राओं को पढ़ाने हेतु विवश होकर आर्थिक परेशानियां का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वर्तमान में पुराने भवन में संचालित सीएम राइज भवन में कक्षों की कमी से हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी कीसंचालित कक्षाओं में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की सुविधा न मिलने से प्रति वर्ष 400 छात्र छात्राओं को विवश होकर निजी स्कूलों में अध्ययन करने हेतु इस विद्यालय से निकलकर जाना पड़ रहा जिससे उनके पालकों के ऊपर शासन की और से यह सुविधा न मिलने से
काफी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में हमारे जनप्रतिनिधि और शासन प्रशासन की और से विलंब की स्थिति शहरवासियों को
मिलने वाली सीएम राइज स्कूल भवन की सुविधा से वंचित होने की स्थिति निर्मित की जाने की संभावना बनती दिखाई दे रही है। पालक महासंघ मध्यप्रदेश जिला इकाई नीमच एवं महिला विंग जिला इकाई नीमच के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन को प्रस्तुत ज्ञापन का वाचन पालक संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा द्वारा किया गया। ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान पालक संघ के जिला मीडिया प्रभारी कपिल शुक्ला, सतीश शर्मा, राकेश देवड़ा, शशिकांत दुबे, समाजसेवी बालकृष्ण सोलंकी, राजमल व्यास, ब्रजमोहन सिंहल, अशोक सोनी महिला विंग की और से श्रीमती आशा सांभर, भावना कांठेड़, ऊषा सोनी(जीरन) श्वेता शर्मा एडवोकेट वंदना सिंहल आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पालक संघ की और महिला विंग प्रभारी श्वेता शर्मा एडवोकेट ने प्रेस नोट के माध्यम से जारी की गई।
और खबरे
रोटरी डायमंड का निःशुल्क परामर्श शिविर सम्पन्न...
February 13, 2026 03:46 PM
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की केंद्रीय बजट संगोष्ठी संपन्न...
February 13, 2026 03:45 PM
सीएम राइज भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने हेतु पालक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा अपना अंतिम ज्ञापन...
February 13, 2026 03:42 PM
जिला सहकारी कर्मचारी प्रेशनर संघ की बैठक संपन्न, 9,10 व 11 मार्च को अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन होगा...
February 13, 2026 03:41 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता की पहचान कर प्रमाण पत्र जारी करने जावद में शिविर संपन्न, विधायक श्री सखलेचा ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए...
February 13, 2026 02:59 PM
सर्पदंश पीडित एक परिवार को चार आर्थिक सहायता स्वीकृत...
February 13, 2026 02:58 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के दो प्रकरणों में 83 हजार 500 रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित....
February 13, 2026 02:57 PM
पी. एम. यू. एम. शिक्षक संघ की अनोखी पहल अभी तक 1 करोड़ रु से अधिक का सहयोग ..
February 13, 2026 02:36 PM
रतलाम में लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत: हत्या की आशंका, 5 पर नामजद FIR, परिजनों का थाने के बाहर किया प्रदर्शन....
February 13, 2026 01:16 PM
कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...
February 13, 2026 01:01 PM
वार्ड क्र. 23 को मिली डोम, सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया 40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन...
February 13, 2026 12:41 PM
सरवन पुलिस ने 1लाख 20 हजार चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर वाली पल्सर बाइक जब्त....
February 13, 2026 12:36 PM
एक वाहन चोर सहित विधि से संघर्षरत बालक डिटेन, चोरी की बुलेट सहित 5 मोटरसाइकिलें बरामद....
February 13, 2026 12:31 PM
राशमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अफीम व गांजा की खेती का भंडाफोड़, काका-भतीजा गिरफ्तार, अवैध अफीम के 3644 पौधे व अवैध गांजा के 23 पौधे जब्त किए...
February 13, 2026 12:11 PM
02 किलो 237 ग्राम अफीम के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, एक कार जब्त, सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही...
February 13, 2026 12:07 PM
पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित योग एवं वेलनेस सत्र रहा अत्यंत लाभकारी....
February 13, 2026 12:04 PM
विजया एकादशी पर जमुनिया खुर्द से खाटू श्याम जी मंदिर नीमच तक भव्य निशान पैदल यात्रा संपन्न....
February 13, 2026 11:47 AM
पी एम श्री जवाहर नवोदय विधालय रामपुरा में उद्घाटन एवँ फुटबाल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न...
February 13, 2026 11:35 AM
रावटी में शराब दुकान में हुई तोड़फोड़, कुल्हाड़ी से बोतलें फोड़ी, 90 हजार का नुकसान, धमकी देकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी वीडियो वायरल....
February 13, 2026 06:47 AM