शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान, खाद्य सुरक्षा दल ने शहद और चाय पत्ती के नमूने लिए, मिलावट की सूचना देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर....
Updated : February 13, 2026 03:57 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिले में आमजन को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा दल ने बड़ी कार्रवाई की। जिला कलक्टर आलोक रंजन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के निर्देशन में दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर नमूने संकलित किए। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण टी. सुमंगला के आदेशानुसार गठित खाद्य सुरक्षा दल ने गुरुवार को शहर के प्रमुख व्यावसायिक ठिकानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान मैसर्स अटल एजेंसीज, मैसर्स कमल टी ट्रेडर्स, मैसर्स शंकर लाल सोहन लाल बसेर का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दल ने संदेह होने पर शहद एवं चाय पत्ती के नमूने लिए। प्रयोगशाला रिपोर्ट के बाद होगी विधिक कार्रवाई
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद गुप्ता ने बताया कि लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, उदयपुर भिजवाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट (FSS Act) 2006 के कड़े प्रावधानों के अनुसार संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। आमजन से सहयोग की अपील (हेल्पलाइन नंबर) - डॉ. गुप्ता ने कहा कि जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे जागरूक बनें और यदि जिले में कहीं भी मिलावट या अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलती है, तो उसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। आमजन मिलावट की शिकायत कार्यालय के दूरभाष नंबर 01472-245813 पर दर्ज करा सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
और खबरे
रोटरी डायमंड का निःशुल्क परामर्श शिविर सम्पन्न...
February 13, 2026 03:46 PM
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की केंद्रीय बजट संगोष्ठी संपन्न...
February 13, 2026 03:45 PM
सीएम राइज भवन निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने हेतु पालक संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा अपना अंतिम ज्ञापन...
February 13, 2026 03:42 PM
जिला सहकारी कर्मचारी प्रेशनर संघ की बैठक संपन्न, 9,10 व 11 मार्च को अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर दिल्ली में आंदोलन होगा...
February 13, 2026 03:41 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत दिव्यांगता की पहचान कर प्रमाण पत्र जारी करने जावद में शिविर संपन्न, विधायक श्री सखलेचा ने दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किए...
February 13, 2026 02:59 PM
सर्पदंश पीडित एक परिवार को चार आर्थिक सहायता स्वीकृत...
February 13, 2026 02:58 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के दो प्रकरणों में 83 हजार 500 रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित....
February 13, 2026 02:57 PM
पी. एम. यू. एम. शिक्षक संघ की अनोखी पहल अभी तक 1 करोड़ रु से अधिक का सहयोग ..
February 13, 2026 02:36 PM
रतलाम में लहसुन व्यापारी की संदिग्ध मौत: हत्या की आशंका, 5 पर नामजद FIR, परिजनों का थाने के बाहर किया प्रदर्शन....
February 13, 2026 01:16 PM
कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...
February 13, 2026 01:01 PM
वार्ड क्र. 23 को मिली डोम, सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात, विधायक व नपाध्यक्ष ने किया 40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमि पूजन...
February 13, 2026 12:41 PM
सरवन पुलिस ने 1लाख 20 हजार चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर वाली पल्सर बाइक जब्त....
February 13, 2026 12:36 PM
एक वाहन चोर सहित विधि से संघर्षरत बालक डिटेन, चोरी की बुलेट सहित 5 मोटरसाइकिलें बरामद....
February 13, 2026 12:31 PM
राशमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अफीम व गांजा की खेती का भंडाफोड़, काका-भतीजा गिरफ्तार, अवैध अफीम के 3644 पौधे व अवैध गांजा के 23 पौधे जब्त किए...
February 13, 2026 12:11 PM
02 किलो 237 ग्राम अफीम के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, एक कार जब्त, सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही...
February 13, 2026 12:07 PM
पुलिस कर्मियों के लिए आयोजित योग एवं वेलनेस सत्र रहा अत्यंत लाभकारी....
February 13, 2026 12:04 PM
विजया एकादशी पर जमुनिया खुर्द से खाटू श्याम जी मंदिर नीमच तक भव्य निशान पैदल यात्रा संपन्न....
February 13, 2026 11:47 AM
पी एम श्री जवाहर नवोदय विधालय रामपुरा में उद्घाटन एवँ फुटबाल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न...
February 13, 2026 11:35 AM
रावटी में शराब दुकान में हुई तोड़फोड़, कुल्हाड़ी से बोतलें फोड़ी, 90 हजार का नुकसान, धमकी देकर फरार हुए बदमाश, सीसीटीवी वीडियो वायरल....
February 13, 2026 06:47 AM