FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, नीमच में परिवार कल्याण दिवस का आयोजन...

  Updated : February 14, 2026 01:12 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  आयोजन

नीमच : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीद एवं दिवंगत कार्मिकों की वीरांगनाओं, परिजनों और निकटतम संबंधियों के सम्मान, संवाद एवं उनकी लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से ग्रुप केंद्र, नीमच में शनिवार को ‘परिवार कल्याण दिवस’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट, ग्रुप केंद्र, नीमच ने की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शहीदों एवं दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को यथोचित सम्मान प्रदान करना, उनके बकाया भुगतान से संबंधित प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करना, करुणामूलक आधार पर उनके पात्र आश्रितों को बल में नियुक्ति की प्रक्रिया से अवगत कराना तथा उनकी अन्य लंबित समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान करना रहा। साथ ही, बल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत एवं व्यक्तिगत जानकारी भी उन्हें प्रदान की गई।उल्लेखनीय है कि विगत पांच वर्षों के दौरान देश सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले तथा ग्रुप केंद्र, नीमच के क्षेत्राधिकार में आने वाले मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत शहीदों, दिवंगत कार्मिकों के आश्रितों को इस अवसर पर सरकारी व्यय पर सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया गया। समारोह में उनके लिए ग्रुप केंद्र परिसर में आवास, भोजन, वाहन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें आत्मीयता एवं अपनत्व का अनुभव हो। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित परिजनों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा किए। कमांडेंट ने सभी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक, संवेदनशीलता एवं विस्तार से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। अपने संबोधन में श्री प्रमोद कुमार साहू, कमांडेंट ने कहा, “आप सभी सीआरपीएफ परिवार के अभिन्न एवं सम्मानित सदस्य हैं। बल आपके साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। कृपया स्वयं को कभी अकेला न समझें। परिवार कल्याण केंद्र आपके लिए सदैव खुला है। आपकी किसी भी समस्या अथवा कठिनाई की जानकारी सीधे मुझे या संबंधित स्टाफ को दें, ताकि उसका शीघ्र एवं उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ प्रकरण नियम एवं विधिक प्रावधानों के अंतर्गत ही निपटाए जा सकते हैं, जिनमें समय की आवश्यकता होती है, तथापि प्रत्येक मामले में पूर्ण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरती जाएगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

महाशिवरात्रि पर नीमच में ट्रैफिक डायवर्जन, 15 फरवरी को कई मार्ग रहेंगे परिवर्तित, भारी वाहनों पर प्रतिबंध....

February 14, 2026 02:16 PM

सी.आर.पी.एफ. नीमच ने अमर वीर बलिदानियों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की...

February 14, 2026 01:38 PM

एसपी अंकित जायसवाल की मैराथन अपराध समीक्षा बैठक, शिवरात्रि व रमजान को लेकर अलर्ट, महिला अपराधों में संवेदनशीलता के निर्देश...

February 14, 2026 01:30 PM

सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र, नीमच में परिवार कल्याण दिवस का आयोजन...

February 14, 2026 01:12 PM

श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर समानों का खेड़ा में महाशिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा...

February 14, 2026 01:09 PM

जावद में विकसित भारत G RAM G विधानसभा सम्मेलन संपन्न, विधायक सखलेचा ने दिया जीत का मंत्र....

February 14, 2026 12:11 PM

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर राम जानकी मंदिर परिसर प्रतापपुरा में बैठक हुई संपन्न...

February 14, 2026 11:46 AM

रवि नरवरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने उज्जैन संभाग अध्यक्ष (युवा विंग)...

February 14, 2026 11:35 AM

श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर मेला, युवा समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा 101 क्विंटल फरियारी खिचडी का वितरण....

February 14, 2026 11:16 AM

विकास नगर नीमच में चातुर्मास की स्वीकृति...

February 14, 2026 11:02 AM

केवल घर में ही नहीं वरन घर को भी मंदिर बनाएं, राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी ,घर को कैसे स्वर्ग बनाएं पर सत्संग प्रवचन सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें हुई नम...

February 14, 2026 11:00 AM

निम्बाहेड़ा के प्राचीन श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय भव्य भजन संध्या...

February 14, 2026 10:56 AM

जीरन कॉलेज में बयानबाजी से भड़का विवाद, जांच टीम के सामने प्रोफेसर पर हाथापाई का आरोप, FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे शिक्षक-छात्र...

February 14, 2026 10:46 AM

नीमच इतिहास की पहली ऑल इंडिया बास्केटबॉल गोल्ड मेडलिस्ट, नीमच की बेटी खुशी पाल सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में जीता गोल्ड, रचा इतिहास...

February 14, 2026 10:03 AM

हशिव और उमा के मिलन का पर्व महाशिवरात्रि पर शिवालय बम बम भोले......,ओम नमः शिवाय.......,हर हर महादेव......के जयघोष से कल होंगें गूंजायमान...

February 14, 2026 09:43 AM

भामाशाह ने शिशुगृह के बच्चों को दिया स्मार्ट टीवी...

February 14, 2026 09:34 AM

नीमच सिटी पुलिस की बड़ी सफलता, 145 प्लेन व 620 मसाला शराब सहित ऑल्टो कार व दो वाहन जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार....

February 14, 2026 03:19 AM

नस्ल सुधार से पशुपालकों की आय बढ़ाने की दिशा में हिरण्यगर्भा अभियान मजबूत आधार, अब तक 15 लाख 21 हजार से अधिक प्रजनन योग्‍य पशुओं में किया जा चुका है कृत्रिम गर्भाधान...

February 14, 2026 02:48 AM

अनियंत्रित पिकअप पलटने पर घायल हुए लोगों को डायल-112 जवानों ने अस्‍पताल पहुंचाया, पुलिस मुख्‍यालय स्‍तर से डायल-112 जवानों को किया जा रहा है पुरस्‍कृत….

February 14, 2026 02:46 AM