भारतीय पत्रकार संघ का ऐतिहासिक मिलन समारोह, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और एकजुटता का लिया संकल्प....
Updated : February 15, 2026 09:20 AM
संजय जैन डीकेन
आयोजन
डीकैन /बड़वानी :- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने और पत्रकारों के हितों के संरक्षण के उद्देश्य से शनिवार को बड़वानी जिले के अंजड़ में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) द्वारा एक भव्य जिला स्तरीय सदस्यता अभियान एवं पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जिले भर से आए सैकड़ों पत्रकारों ने शिरकत की, जो संगठन की एकजुटता का प्रतीक बनी।
संगठन, सुरक्षा, सम्मान सहयोग राष्ट्र अध्यक्ष का मूलमंत्र - कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने संगठन की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि AIJ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण का एक राष्ट्रीय आंदोलन है। पिछले 12 वर्षों से कार्यरत यह संघ देश के 575 से अधिक जिलों में सक्रिय है। श्री सेन ने घोषणा की कि पत्रकारों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए संगठन ने 31 से अधिक उच्च स्तरीय अस्पतालों के साथ एमओयू किया है, ताकि आपातकालीन स्थिति में पत्रकारों को त्वरित सहायता मिल सके। उन्होंने निर्भीक पत्रकारिता के लिए संगठन की मजबूती को अनिवार्य बताया।
शहीदों को श्रद्धांजलि और ओजस्वी संबोधन - कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के माल्यार्पण और पुलवामा के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। प्रदेश संयोजक आमीर शेख ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से पत्रकारों में जोश भरते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।
सैकड़ों पत्रकारों का सम्मान और नई जिम्मेदारियाँ - समारोह में जिले भर से आए पत्रकारों को पुष्पमाला और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें नई जिम्मेदारियाँ दी गईं।
प्रमुख उपस्थिति - कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, संरक्षक शेखरचंद्र पाटनी, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू, प्रदेश संयोजक आमीर शेख, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम कुशवाह सहित जिले के वरिष्ठ पत्रकार हाजी इनायतुल्लाह तिगाले, राजेश राठौर, प्रवीण सोनी और बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।
और खबरे
कार से करीब 180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफतार...
February 15, 2026 10:43 AM
रोटे.आशीष गर्ग व रोटे. दीपक एरन को मिली मण्डल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...
February 15, 2026 09:52 AM
सीआरपीएफ में फूड फेस्टिवल में गुणों से भरपूर मिलेट्स के व्यंजनों का स्वाद लिया....
February 15, 2026 09:50 AM
किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 40 किलोग्राम डोडाचुरा तथा 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी व ट्रक जप्त....
February 15, 2026 09:48 AM
चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 496.620 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार....
February 15, 2026 09:46 AM
भारतीय पत्रकार संघ का ऐतिहासिक मिलन समारोह, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और एकजुटता का लिया संकल्प....
February 15, 2026 09:20 AM
श्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर 21 जोड़ो द्वारा सामूहिक 9 कुण्डीय यज्ञ सम्पन....
February 15, 2026 08:45 AM
जेतपुरा फंटे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्राला खाई में गिरा, चालक गंभीर घायल....
February 15, 2026 08:33 AM
सरवानिया महाराज में आज होगा महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन, मंदिरों में आकर्षक सजावट, शाम को महाआरती व प्रसाद वितरण...
February 15, 2026 04:49 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, पिछले तीन दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 79 लाख से अधिक की चोरी और लूट की संपत्ति बरामद...
February 15, 2026 02:12 AM
डायल 112 हीरोज, संवेदनशीलता और सतर्कता से दो मासूमों को परिवार से मिलाया....
February 15, 2026 02:04 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 15, 2026 02:03 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 15, 2026 02:01 AM
नीमच में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर दी जान, बघाना थाना क्षेत्र का मामला....
February 14, 2026 05:06 PM
महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिवघाट महादेव मंदिर में सजेगा भव्य दिव्य दरबार, हजारों फूलों व सैकड़ों दीपों की रोशनी से आलोकित होगा पूरा परिसर...
February 14, 2026 04:17 PM
आयुष भवन में जिले में एमएसएमई उद्योगो के विकास एवं निवेश प्रोत्साहन कार्यशाला सम्पन्न...
February 14, 2026 04:08 PM
पानोली में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 63 रोगियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ...
February 14, 2026 04:07 PM
संकल्प से समाधान अभियान - मनासा में नि:शुल्क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्पन्न, 64 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ...
February 14, 2026 04:06 PM
सरवानिया महाराज में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, आंगनवाड़ी क्रमांक 6 पर हुआ लाइव प्रसारण...
February 14, 2026 03:34 PM