FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जेतपुरा फंटे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्राला खाई में गिरा, चालक गंभीर घायल....

  Updated : February 15, 2026 08:33 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  दुर्घटना

नीमच :- सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत महू-नसीराबाद नेशनल हाईवे पर स्थित जेतपुरा फंटे के समीप रविवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। मंदसौर की ओर से चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) की दिशा में जा रहा एक ट्रॉला अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन पहले डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंचा और फिर संतुलन बिगड़ने पर सड़क किनारे गहरी खाई में गिरकर पेड़ से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चलते वाहन में चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके चलते ट्रॉला बेकाबू हो गया। सौभाग्य से जिस समय ट्रॉला दूसरी लेन में पहुंचा, उस समय सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा गंभीर जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉले का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा केबिन अंदर तक दब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस एवं 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में ट्रॉला चालक रमेश गुर्जर (30 वर्ष), निवासी ग्राम धाकड़ों का रामपुरा, जिला टोंक (राजस्थान), गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। घटना के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रॉले को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मामले में प्रकरण दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

रोटे.आशीष गर्ग व रोटे. दीपक एरन को मिली मण्डल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...

February 15, 2026 09:52 AM

सीआरपीएफ में फूड फेस्टिवल में गुणों से भरपूर मिलेट्स के व्‍यंजनों का स्‍वाद लिया....

February 15, 2026 09:50 AM

किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 40 किलोग्राम डोडाचुरा तथा 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी व ट्रक जप्त....

February 15, 2026 09:48 AM

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 496.620 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार....

February 15, 2026 09:46 AM

भारतीय पत्रकार संघ का ऐतिहासिक मिलन समारोह, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और एकजुटता का लिया संकल्प....

February 15, 2026 09:20 AM

श्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर 21 जोड़ो द्वारा सामूहिक 9 कुण्डीय यज्ञ सम्पन....

February 15, 2026 08:45 AM

जेतपुरा फंटे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्राला खाई में गिरा, चालक गंभीर घायल....

February 15, 2026 08:33 AM

सरवानिया महाराज में आज होगा महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन, मंदिरों में आकर्षक सजावट, शाम को महाआरती व प्रसाद वितरण...

February 15, 2026 04:49 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, पिछले तीन दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 79 लाख से अधिक की चोरी और लूट की संपत्ति बरामद...

February 15, 2026 02:12 AM

डायल 112 हीरोज, संवेदनशीलता और सतर्कता से दो मासूमों को परिवार से मिलाया....

February 15, 2026 02:04 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 15, 2026 02:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 15, 2026 02:01 AM

नीमच में 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर दी जान, बघाना थाना क्षेत्र का मामला....

February 14, 2026 05:06 PM

महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक शिवघाट महादेव मंदिर में सजेगा भव्य दिव्य दरबार, हजारों फूलों व सैकड़ों दीपों की रोशनी से आलोकित होगा पूरा परिसर...

February 14, 2026 04:17 PM

आयुष भवन में जिले में एमएसएमई उद्योगो के विकास एवं निवेश प्रोत्‍साहन कार्यशाला सम्‍पन्‍न...

February 14, 2026 04:08 PM

पानोली में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 63 रोगियों ने लिया स्‍वास्‍थ्‍य लाभ...

February 14, 2026 04:07 PM

संकल्‍प से समाधान अभियान - मनासा में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 64 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ...

February 14, 2026 04:06 PM

सरवानिया महाराज में लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त जारी, आंगनवाड़ी क्रमांक 6 पर हुआ लाइव प्रसारण...

February 14, 2026 03:34 PM

बघाना को मिलेगी सीवरेज की बड़ी सौगात, सांसद, विधायक व नपाध्यक्ष के हाथों कल होगा 14.69 करोड़ रुपये की योजना का भूमि पूजन...

February 14, 2026 02:55 PM