FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच सीबीएन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 52 किलो एमडी जब्त, महू के पास अवैध लैब ध्वस्त...

  Updated : February 15, 2026 01:39 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ( सीबीएन ) नीमच इकाई ने रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए सिंथेटिक ड्रग मेथामफेटामाइन (एमडी) की अवैध प्रयोगशाला का भंडाफोड़ कर कुल 51.992 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की एमडी जब्त की है। यह कार्रवाई राज्य में अब तक की सबसे बड़ी सिंथेटिक ड्रग लैब पर प्रहार मानी जा रही है।
बस से मिली पहली कड़ी -13 फरवरी 2026 को सीबीएन नीमच को सूचना मिली कि एक निजी बस से एमडी की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही टीम को मंदसौर रवाना किया गया और स्थानीय अधिकारियों को बस रोकने के निर्देश दिए गए। मंदसौर टीम ने समय रहते बस को रोक लिया। एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत तलाशी में सीट नंबर 27 पर बैठे यात्री के पास एक बॉक्स मिला, जिसमें एमडी होने की पुष्टि हुई। उसकी निशानदेही पर सीट S-19 के नीचे से दूसरा बॉक्स बरामद हुआ। दोनों बॉक्सों से कुल 8.172 किलो क्रिस्टल स्वरूप की एमडी जब्त की गई।
पूछताछ में खुला लैब का राज - मनोवैज्ञानिक आधार पर पूछताछ में आरोपियों ने संकेत दिया कि ड्रग सीधे एक अवैध निर्माण प्रयोगशाला से लाई गई थी। इसके बाद उज्जैन, जावरा, मंदसौर और नीमच की टीमों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया। आरोपी द्वारा दिए गए स्थल विवरण—सड़क, फ्लाईओवर, पाम वृक्ष और लोहे के गेट—के आधार पर महू के पास संदिग्ध परिसर की पहचान की गई। अंदर प्रवेश के दौरान तेज रासायनिक धुएं के कारण टीम को PPE किट मंगवानी पड़ी।
लैब से भारी बरामदगी - तलाशी में 43.820 किलो तैयार एमडी और 261.320 किलो प्रिकर्सर केमिकल्स व अन्य सामग्री बरामद हुई। इस तरह कुल एमडी जब्ती 51.992 किलो तक पहुंच गई।प्रयोगशाला में आधुनिक मशीनरी लगी मिली। इन्हें जब्त करने के लिए ओपियम फैक्ट्री नीमच के इंजीनियरों और रसायनज्ञों की टीम को बुलाया गया। पूरी कार्रवाई पंचनामा के तहत सुबह 4 बजे संपन्न हुई।
तीन गिरफ्तार, नेटवर्क की तलाश - मंदसौर के बीपीएल चौराहा से पकड़े गए दो आरोपियों और लैब संचालित करने वाले मकान मालिक को हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सीबीएन अधिकारियों का कहना है कि ड्रग निर्माण और वितरण से जुड़े बड़े नेटवर्क की पहचान के लिए जांच जारी है। यह ऑपरेशन त्वरित खुफिया सूचना, अंतर-जिला समन्वय और तकनीकी सहयोग का बड़ा उदाहरण है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत महिला दस्तयाब, दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन व मोबाइल जप्त.....

February 15, 2026 02:06 PM

महाशिवरात्रि पर बघाना को मिली सीवरेज की सौगात, सीवरेज योजना से बघाना स्वच्छ व सुंदर होगा -श्री गुप्ता, सांसद, विधायक, नपाध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों के हाथों हुआ 14.69 करोड़ की योजना का भूमि पूजन...

February 15, 2026 01:41 PM

नीमच सीबीएन की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 52 किलो एमडी जब्त, महू के पास अवैध लैब ध्वस्त...

February 15, 2026 01:39 PM

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शहर, इंदिरा नगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब...

February 15, 2026 01:03 PM

जैन संगिनी भीलवाड़ा स्पार्क ने दूधाधारी मंदिर में फाग उत्सव मनाया...

February 15, 2026 12:33 PM

समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने सपत्नीक की पूजा—अर्चना, 101 क्विंटल महाप्रसादी का वितरण, श्री किलेश्वर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि पर लगा भक्तों का तांता...

February 15, 2026 11:54 AM

कार से करीब 180 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफतार...

February 15, 2026 10:43 AM

रोटे.आशीष गर्ग व रोटे. दीपक एरन को मिली मण्डल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...

February 15, 2026 09:52 AM

सीआरपीएफ में फूड फेस्टिवल में गुणों से भरपूर मिलेट्स के व्‍यंजनों का स्‍वाद लिया....

February 15, 2026 09:50 AM

किराना सामान के नीचे छुपाकर ले जा रहे डोडाचुरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 40 किलोग्राम डोडाचुरा तथा 01 लाख 40 हजार रुपये नगदी व ट्रक जप्त....

February 15, 2026 09:48 AM

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की दो बड़ी कार्रवाइयाँ, 496.620 किलो अवैध मादक पदार्थ बरामद, दो गिरफ्तार....

February 15, 2026 09:46 AM

भारतीय पत्रकार संघ का ऐतिहासिक मिलन समारोह, पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और एकजुटता का लिया संकल्प....

February 15, 2026 09:20 AM

श्री कामधेनु बालाजी के पाटोत्सव पर 21 जोड़ो द्वारा सामूहिक 9 कुण्डीय यज्ञ सम्पन....

February 15, 2026 08:45 AM

जेतपुरा फंटे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्राला खाई में गिरा, चालक गंभीर घायल....

February 15, 2026 08:33 AM

सरवानिया महाराज में आज होगा महाशिवरात्रि का भव्य आयोजन, मंदिरों में आकर्षक सजावट, शाम को महाआरती व प्रसाद वितरण...

February 15, 2026 04:49 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता, पिछले तीन दिनों में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 79 लाख से अधिक की चोरी और लूट की संपत्ति बरामद...

February 15, 2026 02:12 AM

डायल 112 हीरोज, संवेदनशीलता और सतर्कता से दो मासूमों को परिवार से मिलाया....

February 15, 2026 02:04 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 15, 2026 02:03 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 15, 2026 02:01 AM