FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं, अधिकारी स्वयं करें परिवादियों का सत्यापन-जिला कलक्टर...

  Updated : February 17, 2026 12:02 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने जनसमस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
परिवादियों से सीधे संवाद पर जोर - मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को पाबंद किया कि वे प्रत्येक सप्ताह कम से कम 5 परिवादियों के प्रकरणों का अनिवार्य रूप से भौतिक या टेलीफोनिक सत्यापन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सत्यापन प्रक्रिया में उन प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाए जिनमें परिवादी निस्तारण के पश्चात 'असंतुष्ट' रहे हैं या जिनके प्रकरण 'अस्वीकृत' कर दिए गए हैं। इससे परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित कर वास्तविक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।
संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा -
जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों के उत्तर और निस्तारण की स्वयं निगरानी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता पर लेकर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों को विशिष्ट कार्ययोजना हेतु निर्देशित किया गया। पीएचईडी (PHED) से 'जनता जल योजना' और 'चंबल परियोजना' की प्रगति की समीक्षा की गई। आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। पीडब्ल्यूडी (PWD) से बजट घोषणाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क और पुलिया निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं पंचायती राज को समस्त पेंशन प्रकरणों का शत-प्रतिशत सत्यापन पूर्ण करने तथा 'पालनहार योजना' के तहत अध्ययनरत बच्चों के प्रमाण पत्रों का समय पर निर्गमन एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि लाभार्थियों को असुविधा न हो। चिकित्सा विभाग को अस्पतालों में सभी प्रकार की जांच और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (रावतभाटा) विनोद मल्होत्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अवैध नल कनेक्शन के विरुद्ध नपा की कार्यवाही, एकता कॉलोनी में 08 नल संयोजन विच्छेद किये...

February 17, 2026 01:36 PM

विद्यालय बनड़ा की शाला प्रभारी मंजू रावत द्वारा समूह अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा, निष्पक्ष विभाग जांच कर कार्रवाई की मांग....

February 17, 2026 01:34 PM

नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 22 आवेदनों पर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश....

February 17, 2026 12:42 PM

भारत विस्तार पोर्टल का हुआ भव्य शुभारंभ, एआई तकनीक से सशक्त होंगे किसान, जिले के 3255 किसानों और 204 विभागीय कार्मिकों ने लाइव वेबकास्ट के माध्यम से लिया भाग...

February 17, 2026 12:03 PM

शहर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर सख्त, स्ट्रीट लाइटें सुचारू करें जिला कलक्टर...

February 17, 2026 12:02 PM

जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं, अधिकारी स्वयं करें परिवादियों का सत्यापन-जिला कलक्टर...

February 17, 2026 12:02 PM

नीमच में चौरसिया महिला मंडल का फाग उत्सव, नागेश्वर धाम पर 56 भोग व भजन-नृत्य की प्रस्तुति....

February 17, 2026 10:17 AM

जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करें, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 92 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

February 17, 2026 10:12 AM

मुख्‍यमंत्री कृ‍षक जीवन कल्‍याण योजना के तहत पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

February 17, 2026 10:11 AM

सफल उद्यमी बने नीमच के संस्‍कार पाटीदार मसाला प्रसंस्‍करण उद्योग से कर रहे है 8 से 10 लाख रूपये की सालाना कमाई....

February 17, 2026 10:09 AM

चारों ओर गूंजे हर- हर महादेव...जय बम भोले बाबा के जयकारे, बरातिया लई के आई गए बम बम भोला गीतों से गूंजे शिवालय....

February 17, 2026 06:30 AM

नीमच के वरिष्ठ पत्रकार बैनाडीक कपूर बने AIJ के प्रदेश उपाध्यक्ष, उज्जैन संभाग से संजय जैन ने दी बधाई..

February 17, 2026 05:58 AM

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तेज ध्वनि डीजे पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जप्त...

February 17, 2026 04:16 AM

नगरीय निकायों को कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहन राशि जारी, सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.20 करोड़ की राशि की स्वीकृत.....

February 17, 2026 02:41 AM

रेल नेटवर्क के जरिए दुर्लभ वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में 313 जीवित कछुए और 2 तोते बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

February 17, 2026 02:36 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 17, 2026 02:29 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 17, 2026 02:27 AM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज उत्‍खनन एवं परिवहन के तीन प्रकरणों में, 2 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...

February 17, 2026 02:20 AM

खाद्य विभाग द्वारा मनासा में 10 घरेलु गैस सिलेण्‍डर जप्‍त....

February 16, 2026 05:05 PM