नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 22 आवेदनों पर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश....
Updated : February 17, 2026 12:42 PM
बबलु माली
प्रशासनिक
नीमच :- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा जोन के सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लंबित सी.एम.हेल्पलाईन एवं जनता शिकायतों का निराकरण करने संबंधी निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में दिनांक 17.02.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के समक्ष प्रस्तुत किया। एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। उक्त शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी। जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान लगभग 22 फरियादियों द्वारा एसपी श्री अंकित जायसवाल के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताई जाने पर एसपी श्री अंकित जायसवाल द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतों के शिघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें कि सभी आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जावें। जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री रोहित राठौर प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री निकीता सिंह सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी सहित फरियादी/आवेदक उपस्थित रहें।
और खबरे
अवैध नल कनेक्शन के विरुद्ध नपा की कार्यवाही, एकता कॉलोनी में 08 नल संयोजन विच्छेद किये...
February 17, 2026 01:36 PM
विद्यालय बनड़ा की शाला प्रभारी मंजू रावत द्वारा समूह अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करने के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा, निष्पक्ष विभाग जांच कर कार्रवाई की मांग....
February 17, 2026 01:34 PM
नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 22 आवेदनों पर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश....
February 17, 2026 12:42 PM
भारत विस्तार पोर्टल का हुआ भव्य शुभारंभ, एआई तकनीक से सशक्त होंगे किसान, जिले के 3255 किसानों और 204 विभागीय कार्मिकों ने लाइव वेबकास्ट के माध्यम से लिया भाग...
February 17, 2026 12:03 PM
शहर की स्वच्छता और व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर सख्त, स्ट्रीट लाइटें सुचारू करें जिला कलक्टर...
February 17, 2026 12:02 PM
जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं, अधिकारी स्वयं करें परिवादियों का सत्यापन-जिला कलक्टर...
February 17, 2026 12:02 PM
नीमच में चौरसिया महिला मंडल का फाग उत्सव, नागेश्वर धाम पर 56 भोग व भजन-नृत्य की प्रस्तुति....
February 17, 2026 10:17 AM
जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करें, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 92 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
February 17, 2026 10:12 AM
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत पीडित परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
February 17, 2026 10:11 AM
सफल उद्यमी बने नीमच के संस्कार पाटीदार मसाला प्रसंस्करण उद्योग से कर रहे है 8 से 10 लाख रूपये की सालाना कमाई....
February 17, 2026 10:09 AM
चारों ओर गूंजे हर- हर महादेव...जय बम भोले बाबा के जयकारे, बरातिया लई के आई गए बम बम भोला गीतों से गूंजे शिवालय....
February 17, 2026 06:30 AM
नीमच के वरिष्ठ पत्रकार बैनाडीक कपूर बने AIJ के प्रदेश उपाध्यक्ष, उज्जैन संभाग से संजय जैन ने दी बधाई..
February 17, 2026 05:58 AM
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान तेज ध्वनि डीजे पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जप्त...
February 17, 2026 04:16 AM
नगरीय निकायों को कर संग्रहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहन राशि जारी, सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹2.20 करोड़ की राशि की स्वीकृत.....
February 17, 2026 02:41 AM
रेल नेटवर्क के जरिए दुर्लभ वन्यजीवों की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में 313 जीवित कछुए और 2 तोते बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार
February 17, 2026 02:36 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 17, 2026 02:29 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 17, 2026 02:27 AM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के तीन प्रकरणों में, 2 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...
February 17, 2026 02:20 AM
खाद्य विभाग द्वारा मनासा में 10 घरेलु गैस सिलेण्डर जप्त....
February 16, 2026 05:05 PM