FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नीमच जनसुनवाई में गूंजा किसान का दर्द, तख्ती लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा, जमीन विवाद में कार्रवाई की मांग....

  Updated : February 17, 2026 04:01 PM

जुगल राठौर नीमच

  प्रशासनिक

नीमच। जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया। ग्राम भोलियावास का एक किसान गले में शिकायत पत्रों की माला और हाथ में एक विरोध संदेश लिखी तख्ती लेकर जनसुनवाई में पहुंच गया, जिससे वहां मौजूद अधिकारियों और लोगों में हलचल मच गई। पीड़ित किसान मोहनलाल बागरी ने गांव के ही तीन लोगों—रामगोपाल धाकड़, हंसराज चंद्रवंशी और मनोहरलाल धाकड़—पर उनकी कृषि भूमि हड़पने का आरोप लगाया है। किसान अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हैं और लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। किसान के अनुसार सर्वे नंबर 294, रकबा 0.37 हेक्टेयर भूमि वर्ष 2011 से उनके कब्जे में थी। उनका कहना है कि 18 नवंबर 2024 को केवाईसी और भू-अधिकार पुस्तिका की प्रक्रिया के नाम पर उनके दस्तावेज लिए गए और कथित रूप से धोखे में हस्ताक्षर व अंगूठा निशान करवा लिए गए। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी 0.12 हेक्टेयर जमीन आरोपियों के नाम दर्ज हो चुकी है। किसान का दावा है कि उन्हें किसी प्रकार की राशि या प्रतिफल नहीं मिला। बाजार मूल्य के अनुसार उक्त जमीन की कीमत लगभग 70 से 80 लाख रुपये बताई जा रही है।
जनसुनवाई के दौरान किसान ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। अब जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, अपर मुख्य सचिव ने की आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा..

March 15, 2026 01:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 15, 2026 01:50 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 15, 2026 01:47 AM

डीकेन में आज गूंजेगा सामाजिक समरसता का मंत्र, समरस समाज से ही राष्ट्र का उत्थान....

March 15, 2026 12:32 AM

नीमच जिले के बघाना क्षेत्र दादी धाम में रंग-रंगीला फाग महोत्सव, फूलों की होली और भजनों पर झूमे श्रद्धालु...

March 14, 2026 04:54 PM

मालवा जन आक्रोश यात्रा जत्था नीमच पहुंचा, 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में मजदूर-किसान रैली..

March 14, 2026 04:51 PM

पेड़ पौधों की सुरक्षा प्राणी जगत की सुरक्षा, स्मृति वन में पर्यावरण मित्रों ने किया 2 घंटे श्रमदान....

March 14, 2026 04:42 PM

वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल...

March 14, 2026 04:12 PM

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग...

March 14, 2026 04:05 PM

राजस्थान दिवस समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत, झरनेश्वर महादेव परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान….

March 14, 2026 04:00 PM

प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा आस्था का मार्ग, चीताखेड़ा में आक्रोश, कभी भी फूट सकता है ग्रामीणों का गुस्सा....

March 14, 2026 03:14 PM

मनासा विकासखंड में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा संपन्न, साढ़े ग्यारह हजार असाक्षरों ने दी परीक्षा....

March 14, 2026 02:44 PM

गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजय टॉकीज चौराहे पर गूंजे सरकार विरोधी नारे, नाले की गैस से प्रतीकात्मक चाय बनाकर किया विरोध, सिलेंडर को दी श्रद्धांजलि, गैस की कमी नहीं तो तो सिलेंडर की बुकिंग बंद क्यो - तरुण बाहेती...

March 14, 2026 02:36 PM

मादक पदार्थ की तस्करी में 6 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार..

March 14, 2026 02:33 PM

स्विफ्ट कार से दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार...

March 14, 2026 02:32 PM

भक्ति पांडाल बना कैलाश पर्वतधाम, धूमधाम से मनाया गणपति विवाह उत्सव...

March 14, 2026 02:29 PM

एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्राप-आउट रोकने घर-घर पहुंचेंगे शिक्षक....

March 14, 2026 02:26 PM

गणगौर की झेल में दिखा उत्साह, भंवर म्हाने पूजन दियो गणगौर..

March 14, 2026 02:24 PM

नीमच जिला अस्पताल में डॉ. लाड धाकड़ की टीम का कमाल, जटिल ऑपरेशन से बचाई झाबुआ की महिला की जान….

March 14, 2026 02:22 PM