रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
Updated : February 18, 2026 10:29 AM
DESK NEWS
राजनीति
रतनगढ़ :- रतनगढ़ ब्लॉक युवा कांग्रेस द्वारा मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशन में “चलो पंचायत, चलो पंचायत” कार्यक्रम का आयोजन रतनगढ़ स्थानीय डाक बंगला पर किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, नीमच जिला युवा कांग्रेस प्रभारी विनोद पाटीदार, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू बना, जावद विधानसभा उपाध्यक्ष कमल छपरीबंद, तथा रतनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अंकित शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करने से हुई। इसके बाद जिला कांग्रेस प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का स्वागत किया गया, जिसमें सभी युवा साथियों को पुष्प माला पहनाकर कार्यक्रम में शामिल किया गया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने युवाओं को भाजपा की नीतियों, बेरोजगारी, किसानों पर हो रहे अत्याचार, और मनरेगा को बंद करने की संभावित योजनाओं के बारे में जानकारी दी और सभी से एकजुट होकर विरोध करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी विनोद पाटीदार ने सभी युवाओं को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अभियान में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। जिला अध्यक्ष मन्नू बना ने युवा कार्यकर्ताओं को और अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए मार्गदर्शन दिया। इसके अलावा, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य प्रतिनिधि अर्जुन गुर्जर, युवा नेता अर्जुन धाकड़, और क्रिपाल मंडलोई ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संचालन अर्जुन बैरागी ने किया और आभार प्रदर्शन कमल छपरीबंद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात “चलो पंचायत, चलो पंचायत” अभियान के तहत ग्राम पंचायत लोहारिया में चौपाल आयोजित की गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद ग्राम पंचायत गरवाड़ा और देहपुर में भी चौपाल आयोजित की गई। ग्रामीणों को भाजपा द्वारा मनरेगा हटाने की योजना के बारे में अवगत कराया गया, जिस पर ग्रामीणों ने खुलकर विरोध किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता: मुजीबबर्र रहमान, नानालाल चारण, सरफराज नीलगर, गबर भाई, किशोर राठौर, श्रवण गुजर, हेमराज गुजर, नितिन सोलंकी, शाबूर खान, कालू राम गुजर, फ़तु भाई, मुना भाई, सोनू छपरीबंद, पिंकेश सोलंकी, आयुष सोनी, आशिक मंसूरी, धीरज सोनी, अभिषेक सोनी, भेरू वर्मा, मुरली सोनी, यावंत मेघवाल, मोशिन खान, दुर्गेश जैन, प्रदीप सोलंकी, अकरम खान, शौकीन वर्मा, निर्मल पाटीदार, राधेश्याम मिस्त्री, इमरान भाई, पप्पू भाई, शबीर भाई, अजगर खान, समीर छपरीबंद, मोहित छपरीबंद, सफीक खान, रब्बानी खान आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
और खबरे
रतनगढ़ ब्लॉक की संगठनात्मक बैठक एवं चलो पंचायत, चलो पंचायत कार्यक्रम आयोजित....
February 18, 2026 10:29 AM
नगर की बेटी ने बढ़ाया मान, किसान परिवार की वंदना का रेलवे RPF में चयन...
February 18, 2026 09:58 AM
आंकली पुलिया पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत...
February 18, 2026 09:39 AM
नहीं लगेगा कोई नया टैक्स, 10 लाख नए पीएम आवास, बच्चों को स्कूलों में मिलेगा दूध और 15 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती...
February 18, 2026 09:36 AM
सुवासरा में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस उज्जैन की ट्रैप कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 10 हजार रुपये...
February 18, 2026 08:24 AM
जल संरक्षण की दिशा में निरंकारी मिशन का सशक्त कदम प्रोजेक्ट अमृत का चौथा चरण...
February 18, 2026 06:37 AM
अवैध खनन की गतिविधियों को रोकने एवं प्रभावी कार्रवाई करने पर जिला कलक्टर ने पटवारी का किया सम्मान...
February 18, 2026 04:33 AM
नीमच के विकास के लिए मैं संकल्पित - मुख्यमंत्री, GBS पीड़ित परिवारों को राहत, बमोरा ग्रिड पर भी मिला सकारात्मक संकेत...
February 18, 2026 04:18 AM
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु कोचिंग संस्थानों के लिए नए एवं सख्त नियम बनाने पर उच्चस्तरीय मंथन बैठक आयोजित....
February 18, 2026 03:09 AM
आगामी 2 वर्षों में प्रदेश का मत्स्य उत्पादन दोगुना करने का लक्ष्य, फार्म पॉन्ड मॉडल एवं सहकारिता आधारित पूरक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा...
February 18, 2026 03:07 AM
आरडीएसएस अंतर्गत पश्चिम मप्र में 7500 नए ट्रांसफार्मर स्थापित, बिजली वितरण क्षमता में बड़ा इजाफा..
February 18, 2026 03:01 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 18, 2026 02:52 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 18, 2026 02:49 AM
नारायणी धाम मंदिर में जिला सेन समाज की बैठक संपन्न, सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों ने पकड़ा जोर...
February 17, 2026 06:07 PM
राष्ट्रीय सेवा योजना मनासा के संस्था स्तरीय विशेष शिविर का आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन अतिथियों ने स्वयंसेवकों की गतिविधियों की प्रशंसा कर किया उत्साहवर्धन...
February 17, 2026 04:37 PM
रतनगढ़ में 21 फरवरी को दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर...
February 17, 2026 04:22 PM
जावद में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील...
February 17, 2026 04:09 PM
नामांतरण एवं बटवारा का कोई भी प्रकरण समय सीमा बाह्य ना हो, तीन दिन में सीएम हेल्पलाईन में दर्ज सभी शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक निराकृत करें, समय-सीमा पत्रों में निराकरण की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश
February 17, 2026 04:04 PM
जनपद नीमच में कल रोजगार मेले का आयोजन....
February 17, 2026 04:03 PM