बिना भामाशाहों के सहयोग से सामूहिक कार्य संभव नहीं - श्री माली, माली समाज विकास सेवा संस्थान व विवाह समिति की बैठक आयोजित , आय ओर खर्च का लेखा-जोखा किया प्रस्तुत...
Updated : February 26, 2026 06:06 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के तत्वावधान में आयोजित हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन की विवाह समिति की बैठक पुर स्थित घाटी के हनुमानजी परिसर में आयोजित की गई। इस अवसर पर सम्मेलन के प्रमुख भामाशाह एवं माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली ने संबोधित करते हुए कहा कि सामूहिक विवाहों का आयोजन एक अच्छी परम्परा है। इससे विवाह योग्य युवाओं को अपने जीवन साथी चुनने के साथ दहेज प्रथा, फिजूल खर्ची और दिखावे पर अंकुश लगता है। साथ ही सम्मेलन में सहयोग करने वाले भामाशाहों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को अंजाम तक बिना भामाशाहों के नहीं पहुंचाया जा सकता।
बैठक की अध्यक्षता माली समाज विकास सेवा संस्थान पुर के अध्यक्ष भैरूलाल माली ने की। बैठक 19 फरवरी को आयोजित हुए चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन के मंथन के लिए रखी गई थी। इस बैठक में सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के कोषाध्यक्ष रमेश गोयल ने सम्मेलन का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसको सभी समिति के सदस्यों ने ध्वनी मत से पास किया। सामूहिक विवाह समिति द्वारा सम्मेलन में सहयोग करने वाले सभी भामाशाहोें सहित सम्मेलन में भाग लेने वाले वर-वधुओं का भी सम्मान कर उन्हें सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया व सभी जोड़ों को समान रूप से हथलेवा राशि ₹6000 - 6000 राशि के चेक सौंपे गये। तत्पश्चात् गणेश जी को भोग लगाकर गणेश जी की विदाई समारोह को आयोजित किया गया।
इस अवसर पर माली (सैनी) कर्मचारी संस्था के जिलाध्यक्ष तोताराम सांखला, सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल, विवाह समिति के सचिव शंकरलाल गोयल, माली महासभा के जिलामंत्री सत्यनारायण डाबला, रामेश्वरलाल, नानूराम गोयल, रामस्वरूप, कैलाश चन्द्र, बंशीलाल, कालूराम, प्रभुलाल, लाल चंद, देबीलाल, भवानीराम, कैलाश चन्द्र, नारायण लाल, राजकुमार माली, लाल चंद, बंसीलाल गोयल, जगदीश चंद्र, बंसीलाल ढिबरिया, देवालाल, राजकुमार गोयल, भवानी राम, नारायण माली, सहित समाज के सैकड़ों महिलाएं व पुरूष उपस्थित थे।
और खबरे
चीताखेड़ा में कचरा क्रांति स्वागत के नाम पर गंदगी का साम्राज्य, कानफोडू डीजे ने हिला दी मकानों की नींव....
February 26, 2026 06:14 AM
बिना भामाशाहों के सहयोग से सामूहिक कार्य संभव नहीं - श्री माली, माली समाज विकास सेवा संस्थान व विवाह समिति की बैठक आयोजित , आय ओर खर्च का लेखा-जोखा किया प्रस्तुत...
February 26, 2026 06:06 AM
कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगलों में दिखा लुप्तप्राय फॉरेस्ट आउलेट, जैव विविधता संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन के लिए बेहद शुभ संकेत....
February 26, 2026 01:01 AM
4 लाख 42 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये कराया पंजीयन, 7 मार्च तक होगा पंजीयन.....
February 26, 2026 12:53 AM
गंगेश्वर महादेव में तीन दिवसीय होली मेला आज से उद्घाटन सुबह 11 बजे, सांस्कृतिक संध्या रात 8 बजे से...
February 26, 2026 12:45 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 26, 2026 12:39 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 26, 2026 12:37 AM
भीलवाड़ा में गौमाता के नाम पर कामधेनु सर्किल विकसित करने की मांग, आयुक्त को सौंपा ज्ञापन...
February 25, 2026 04:26 PM
पांच हजार, दस हजार, बीस हजार नहीं, पूरे अस्सी हजार से अधिक सफ़ल आपरेशन, वरिष्ठ नैत्र चिकित्सक डॉ सुरेश भदादा को लार्जर देन लाइफ कार्यों के लिए भेंट किया गया, लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड - समाज सेवा रत्न सम्मान....
February 25, 2026 04:25 PM
मादक पदार्थ तस्करी में 6 साल से फरार 5 हजार का नीमच जिले का ईनामी बदमाश गिरफ्तार...
February 25, 2026 04:02 PM
नपा की पीआईसी बैठक में 271 करोड़ से अधिक का बजट सर्वसहमति से पारित, बजट में पारित राशि से लगेंगे शहर को विकास के नए पंख - श्रीमती चोपड़ा....
February 25, 2026 02:01 PM
ग्राम झांतला के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में जुड़ा नया अध्याय, 26 फरवरी को श्री लादू लाल जैन, झांतला लेंगे दीक्षा, श्री जैन की गोद भराई व भव्य बिंदोली निकाली गई....
February 25, 2026 01:54 PM
बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने, सिटी नाला सौन्दर्यीकरण एवं बघाना हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण शीघ्र कराने को लेकर विधानसभा में गरजे विधायक परिहार...
February 25, 2026 01:47 PM
करंट लगने से हुई मृत्यु के मामले में जिला कलेक्टर से आर्थिक सहायता की गुहार..
February 25, 2026 01:43 PM
पुलिस थाना भदेसर द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र में कार्यवाही, मादक पदार्थ की तस्करी में करीब 21 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार..
February 25, 2026 01:41 PM
चोरी का माल खरीदने वाले सुनार से खुर्द बुर्द माल (चांदी की सिल्ली व सोने का टुकड़ा) बरामद....
February 25, 2026 01:40 PM
11 टन से अधिक लाल खैर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार..
February 25, 2026 01:37 PM
जर्जर विद्युत पोल गिरने से महिला गंभीर घायल, विद्युत विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग...
February 25, 2026 01:26 PM
स्कूल प्रवेश के लिए नई आयु सीमा घोषित, कक्षा-1 में एडमिशन के लिए अब 6 साल की उम्र अनिवार्य...
February 25, 2026 12:58 PM