FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने, सिटी नाला सौन्दर्यीकरण एवं बघाना हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण शीघ्र कराने को लेकर विधानसभा में गरजे विधायक परिहार...

  Updated : February 25, 2026 01:47 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  राजनीति

नीमच। विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विधानसभा सत्र के दौरान तारांकित प्रश्न उठाकर बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने के जमीनी प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया, साथ ही नीमच सिटी नाला सौन्दर्यीकरण कार्य एवं बघाना में हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउण्ड निर्माण की कार्यवाही को जल्द पूर्ण करने की मांग की। श्री परिहार ने विधानसभा में कहा कि बांछडा समुदाय के उत्थान के लिए क्षेत्र में अनेकों सामाजिक संस्थाएं व एनजीओ काम कर रहे हैं, उन्हें सरकार की ओर से भरपूर बजट मिल रहा है, लेकिन क्रियान्वयन नहीं दिख रहा है।उनकी जांच आवश्यक हैं। सोशल मीडिया के कारण क्षेत्र में इस देह व्यापार जैसी कुरीति का निरंतर फैलाव हो रहा है। बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने के जमीनी प्रयासों की आवश्यकता है। श्री परिहार ने शासन से मांग की कि बांछडा समुदाय की सभी बच्चियों का भविष्य सुधरे, उन्हें रोजगार मूलक कार्य जैसे सिलाई, बुनाई, कढाई, ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर प्रशिक्षण के सेन्टर स्थापित कर प्रशिक्षित किया जाए। इस हेतु अलग से राशि का आवंटन किया जाए। बांछडा समुदाय की बच्चियों को पापड, अगरबत्ती, मसाला कुटीर उद्योग स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जाए। क्षेत्र में निवासरत बांछडा समुदाय के बच्चों में कुछ ऐसे बच्चे भी हैं, जो अनाथ हैं। सरकार रजिस्ट्रेशन करवाकर चैक करवाएं, उनके आवश्यक सरकारी सर्टिफिकेट, आधार कार्ड इत्यादि बनवाने हेतु विशेष शिविर लगाकर उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। लाडली बहना का लाभ उन्हें मिले। अनाथ बच्चियों को पढने लिखने के बाद आरक्षण की दिया जाए। इन डेरों में कुछ अनाथ बच्चियां भी हों सकती हैं, उन्हें चिन्हित किया जाए और उनके सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, रहने की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले। ताकि वे देह व्यापार का कार्य छोडकर सम्मान जनक कार्य, रोजगार मूलक कार्य कर समाज की मुख्य धारा से जुड सकें। लगातार कार्यशाला आयोजित कर उन्हें समझाईश दी जावे। जावरा विधायक राजेन्द्र पाण्डेय ने भी सम्पूर्ण रतलाम, मंदसौर नीमच क्षेत्र में बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने के जमीनी प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र में 3-4 सेन्टर बनें और सरकार द्वारा लगातार प्रयास होने चाहिएं। जिस पर माननीय मंत्री महोदय ने श्री परिहार को आश्वस्त किया कि महिला बाल विकास विभाग एवं अनुसूचित जाति जनजाति विभाग दोनों मिलकर बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने के लिए कार्य करेंगे। श्री परिहार ने नीमच सिटी सांवरिया जी मंदिर के पास स्थित नाला सौन्दर्यीकरण का प्रश्न उठाते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री से मांग की कि नाला सौन्दर्यीकरण के लिए अधोसंरचना मद में 3 करोड की राशि प्रदान की गई थी, उसका सदुपयोग नहीं किया गया है। डिजाईन के अनुरूप वर्तमान में कोई कार्य नहीं हुआ है और राशि अधिकारियों द्वारा पूर्ण रूप से ठेकेदार को दे दी गई है। कार्य को डिजाईन के अनुरूप ही पूर्ण करवाने और अनियमितता की विभागीय स्तर पर जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की। साथ ही बघाना में हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउण्ड के लिए की जमीन और राशि उपलब्ध हो इसके लिए म प्र विकास निगम भोपाल द्वारा लागत राशि 6.89 करोड़ 23/12/2025 को स्थाई वित्तिय समिति की बैठक में अनुमोदित किया गया है प्रथम चरण में इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स निर्माण पूर्ण होने के उपरांत द्वितीय चरण में हॉकी सिंथेटिक ट्रफ निर्माण कार्य हेतु जिले से समुचित प्रस्ताव प्राप्त होने के उपरांत बजट की उपलब्धता व आवश्यकता का आंकलन कर सक्षम समिति के समक्ष स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जा सकेगा। विधायक श्री परिहार ने निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करवाने की मांग की गई। विधानसभा में नींमच विधायक दिलीपसिंह परिहार बापू का आक्रमक रुप देख अधिकारी सकते में इस बार नींमच विधायक पूरी तैयारी के साथ विधान सभा मे पहुचे।सामान्यतः बापू की अधिकारियों के प्रति नरम रुख रखते है किंतु विधान सभा भोपाल में बजट सत्र में बापू 44 प्रश्न 4 ध्यानाकर्ष,5 शून्यकाल,10 याचिकाओं के साथ अधिकारियों पर टूट पड़े,बापू के विधान सभा मे इस रुख से अधिकारी सकते में है समय की मांग को देखते हुवे बापू अपनी छवि में आक्रामक रुख ला रहे है उल्लेखनीय हैं कि बजरंग दल में बापू की छवि पूर्व में आफी आक्रमक थी जिसका उन्हें लाभ भी प्राप्त हुवा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

नपा की पीआईसी बैठक में 271 करोड़ से अधिक का बजट सर्वसहमति से पारित, बजट में पारित राशि से लगेंगे शहर को विकास के नए पंख - श्रीमती चोपड़ा....

February 25, 2026 02:01 PM

ग्राम झांतला के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में जुड़ा नया अध्याय, 26 फरवरी को श्री लादू लाल जैन, झांतला लेंगे दीक्षा, श्री जैन की गोद भराई व भव्य बिंदोली निकाली गई....

February 25, 2026 01:54 PM

बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने, सिटी नाला सौन्दर्यीकरण एवं बघाना हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण शीघ्र कराने को लेकर विधानसभा में गरजे विधायक परिहार...

February 25, 2026 01:47 PM

करंट लगने से हुई मृत्यु के मामले में जिला कलेक्टर से आर्थिक सहायता की गुहार..

February 25, 2026 01:43 PM

पुलिस थाना भदेसर द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र में कार्यवाही, मादक पदार्थ की तस्करी में करीब 21 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार..

February 25, 2026 01:41 PM

चोरी का माल खरीदने वाले सुनार से खुर्द बुर्द माल (चांदी की सिल्ली व सोने का टुकड़ा) बरामद....

February 25, 2026 01:40 PM

11 टन से अधिक लाल खैर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार..

February 25, 2026 01:37 PM

जर्जर विद्युत पोल गिरने से महिला गंभीर घायल, विद्युत विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग...

February 25, 2026 01:26 PM

स्कूल प्रवेश के लिए नई आयु सीमा घोषित, कक्षा-1 में एडमिशन के लिए अब 6 साल की उम्र अनिवार्य...

February 25, 2026 12:58 PM

द्वितीय फाग महोत्सव के अंतर्गत, ग्वालटोली में श्री श्याम संकीर्तन संपन्न, भजनों पर खूब नाचे भक्त….

February 25, 2026 12:57 PM

मादक पदार्थ तस्करी में 6 साल से फरार 5 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की कार्यवाही....

February 25, 2026 12:52 PM

श्री बड़े बालाजी मंदिर में किंजल पाराशर के भजनों के साथ पंचम फाग महोत्सव 27 को...

February 25, 2026 12:45 PM

त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए-जिला कलक्टर, आगामी त्योहारों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित...

February 25, 2026 12:02 PM

कृषि उपभोक्‍ताओं को विद्युत बिलों में राहत देने 20485 करोड़ का बजट प्रावधान, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के लिए 343 करोड़ की राशि....

February 25, 2026 11:47 AM

लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए नियमित विभागीय लेखा प्रशिक्षण का आयोजन....

February 25, 2026 11:44 AM

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने की रतनगढ़ में दूसरी एम्‍बुलेंस की व्‍यवस्‍था, पुरानी एम्बुलेंस को बदला....

February 25, 2026 11:36 AM

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा में सैलाना क्षेत्र के विकास को लेकर घेरा सरकार–मंत्री, सांसद अनीता नागरसिंह चौहान पर लगाया भेदभाव का आरोप....

February 25, 2026 11:20 AM

कलेक्‍टर ने किया आंगनवाडी केंद्र बरलाई का निरीक्षण...

February 25, 2026 10:23 AM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 7 प्रकरणों में 4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....

February 25, 2026 10:21 AM