लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए नियमित विभागीय लेखा प्रशिक्षण का आयोजन....
Updated : February 25, 2026 11:44 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- लेखा प्रशिक्षण शाला उज्जैन में एक अप्रेल से 30 जून 2026 तक लेखा प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा हैं। इस प्रशिक्षण सत्र में विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ अप्रशिक्षित लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के हस्तलिखित आवेदन निर्धारित प्रारूप में संबंधित कार्यालय प्रमुख की अनुशंसा के साथ सीधे प्राचार्य, लेखा प्रशिक्षण शाला, उज्जैन, रघुवंशम भवत इस्कॉन मंदिर के पास भरतपुरी, उज्जैन (म.प्र.) को प्रेषित करने के निर्देश दिए गऐ है। सत्र के प्रत्येक दिन शासकीय कार्य की अवधि अनुसार (प्रातः 10 सांय 6) अध्ययन, अध्यापन कार्य होगा। शासकीय कर्मचारी, जिन्होंने सी.पी.सी.टी. (CPCT) परीक्षा उत्तीर्ण की है अथवा सीधी भर्ती, पदोन्नत पदों में शासन निर्देशानुसार छूट है, वे ही शासकीय सेवक प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के पात्र होंगे, कर्मचारी का पासपोर्ट साईज़ का फोटो आवेदन पत्र पर चस्पा कर कार्यालय प्रमुख द्वारा अभिप्रमाणित किया जाकर आवेदन अनुशंसा सहित अग्रेषित किया जाए। लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रवेश हेतु शासकीय कर्मचारी की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होना अनिवार्य है। परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के आदेश की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। वित्त विभाग के सेवारत समस्त तृतीय श्रेणी लिपिक वर्गीय शासकीय सेवक जिन्होने लेखा प्रशिक्षण परीक्षा उर्त्तीण नहीं की है। उन्हे नियमानुसार, पात्रता अनुसार आगामी 5 वर्षो अथवा सेवा निवृत्ति की तिथि जो पहले हो, लेखा प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रवेश '' पहले आओं, पहले पाओं'' के आधार पर दिया जायेगा। लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रवेश हेतु स्पष्टीकरण, नियमों की व्याख्या का अधिकार आयुक्त, कोष एवं लेखा का होगा। म.प्र.शासन वित्त विभाग के निर्देशानुसार स्थानीय निकाय, अर्द्धशासकीय, संस्थाओं के लिपिक वर्गीय कर्मचारी जिनकी परिवीक्षा अवधि पूर्ण हो चुकी है, वे भी लेखा प्रशिक्षण शाला में प्रवेश हेतु पात्र होंगे बशर्ते ऐसे कर्मचारियों को म.प्र.शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क 5 हजार रूपये का चालान (लेखा शीर्ष 0070-60-800-000 अन्य प्राप्तीयां) सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा कराना होगा।
और खबरे
करंट लगने से हुई मृत्यु के मामले में जिला कलेक्टर से आर्थिक सहायता की गुहार..
February 25, 2026 01:43 PM
पुलिस थाना भदेसर द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र में कार्यवाही, मादक पदार्थ की तस्करी में करीब 21 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार..
February 25, 2026 01:41 PM
चोरी का माल खरीदने वाले सुनार से खुर्द बुर्द माल (चांदी की सिल्ली व सोने का टुकड़ा) बरामद....
February 25, 2026 01:40 PM
11 टन से अधिक लाल खैर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार..
February 25, 2026 01:37 PM
जर्जर विद्युत पोल गिरने से महिला गंभीर घायल, विद्युत विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण; आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग...
February 25, 2026 01:26 PM
स्कूल प्रवेश के लिए नई आयु सीमा घोषित, कक्षा-1 में एडमिशन के लिए अब 6 साल की उम्र अनिवार्य...
February 25, 2026 12:58 PM
द्वितीय फाग महोत्सव के अंतर्गत, ग्वालटोली में श्री श्याम संकीर्तन संपन्न, भजनों पर खूब नाचे भक्त….
February 25, 2026 12:57 PM
मादक पदार्थ तस्करी में 6 साल से फरार 5 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की कार्यवाही....
February 25, 2026 12:52 PM
श्री बड़े बालाजी मंदिर में किंजल पाराशर के भजनों के साथ पंचम फाग महोत्सव 27 को...
February 25, 2026 12:45 PM
म्हारो पावन चित्तौड़ विशेष सफाई अभियान गुरुवार से प्रारंभ....
February 25, 2026 12:05 PM
त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए-जिला कलक्टर, आगामी त्योहारों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित...
February 25, 2026 12:02 PM
कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में राहत देने 20485 करोड़ का बजट प्रावधान, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के लिए 343 करोड़ की राशि....
February 25, 2026 11:47 AM
लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए नियमित विभागीय लेखा प्रशिक्षण का आयोजन....
February 25, 2026 11:44 AM
स्वास्थ्य विभाग ने की रतनगढ़ में दूसरी एम्बुलेंस की व्यवस्था, पुरानी एम्बुलेंस को बदला....
February 25, 2026 11:36 AM
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा में सैलाना क्षेत्र के विकास को लेकर घेरा सरकार–मंत्री, सांसद अनीता नागरसिंह चौहान पर लगाया भेदभाव का आरोप....
February 25, 2026 11:20 AM
कलेक्टर ने किया आंगनवाडी केंद्र बरलाई का निरीक्षण...
February 25, 2026 10:23 AM
कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के 7 प्रकरणों में 4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
February 25, 2026 10:21 AM
कलेक्टर ने किया बरलई में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण...
February 25, 2026 10:16 AM
कलेक्टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरीक्षण....
February 25, 2026 10:14 AM