FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कृषि उपभोक्‍ताओं को विद्युत बिलों में राहत देने 20485 करोड़ का बजट प्रावधान, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के लिए 343 करोड़ की राशि....

  Updated : February 25, 2026 11:47 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- प्रदेश का कृषि बजट 2026-27 म.प्र.को कृषि के क्षेत्र में देश का अग्रीण राज्‍य बनाने के संकल्‍प का प्रतिबिंब हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्‍व में प्रस्‍तुत बजट समृद्ध म.प्र.@2047 दृष्टि पत्र की भावना से प्रेरित दीर्घकालीन विकास योजना का अहम हिस्‍सा हैं। यह केवल वर्तमान की आवश्‍यकताओं की पूर्ति तक सीमित नहीं, बल्कि भविष्‍य की चुनौतियों से निपटने और नये अवसरों को साधने का रोडमैप भी हैं। म.प्र.सरकार ने कृषि क्षेत्र के सतत विकास एवं किसान कल्‍याण के लिए अनेक प्रावधान बजट में किए हैं। कृषि क्षेत्र के सतत विकास के लिए बजट 2026-27 में प्रदेश सरकार द्वारा विशेष प्रावधान किए गये हैं। मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के लिए 5500 करोड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड, ब्‍याज मुक्‍त अल्‍पकालीन कृषि ऋण के लिए 720 करोड़ एवं कृषि उपभोक्‍ताओं को विद्युत बिल में राहत देने के लिए 20485 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया हैं। म.प्र.के बजट 2026-27 में प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के तहत 343 करोड रूपये की राशि का प्रावधान किया गया हैं। वहीं अटल कृषि ज्‍योति योजना के लिए 13 हजार 914 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों को भावांतर भुगतान/फ्लेट रेट योजना के तहत 600 करोड रूपये की राशि, प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम (विद्युतीकरण हेतु) 96 करोड़ एवं मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के लिए 5 हजार 501 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया हैं।
कृषकों के लिए सुरक्षा चक्र की स्‍थापना- 13 हजार 769 करोड़ की राशि किसान मछुआरे और पशुपालक कृषि की वृद्धिगाथा में महत्‍वपूर्ण योगदान कर रहे हैं। कृषकों को आय सुरक्षा एवं जोखिम प्रबंधन के लिए प्रधानमंत्री कृषक सम्‍मान निधि, मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना, फसल बीमा योजना तथा एसडीआरएफ के तहत राहत राशि के प्रावधान भी बजट में किया गया हैं। वन्‍य जीवों द्वारा फसल क्षति की स्थिति में भी राहत राशि उपलब्‍ध कराई जावेगी। यह सुरक्षा चक्र किसानों को आत्‍मविश्‍वास एवं संबल प्रदान करेंगा। कृषकों के लिए सुरक्षा चक्र के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए 13 हजार 769 करोड का प्रावधान बजट में किया गया हैं। साथ ही किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्‍य उपलब्‍ध कराने के लिए इस बजट में 8 हजार 91 करोड रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में लगभग 74 लाख किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन एवं मछुआ केडिट कार्ड पर शून्‍य ब्‍याज पर अल्‍कालिक ऋण सुविधा प्रदान की जा रही हैं, जो कि एक क्रांतिकारी कदम हैं। प्रदेश में भू-जल संरक्षण कार्यो, सिंचाई के लिए विद्युत आपूर्ति के निश्चित समय कृषि फीडर एवं नवीन द्वारा फामरों की स्‍थापना, सौर ऊर्जा पम्‍पों का प्रावधान एवं लघु सिंचाई उपकराणों की उपलब्‍धता से किसानों की उत्‍पादन क्षमता बढाने में सहुलियत हुई हैं। सरकारी योजनाओं को पारदर्शी बनाने, ऋण तक असान पहुच और स्‍मार्ट कृषि को बढ़ावा देने उत्‍पादन एवं उत्‍पादकता में वृद्धि से संबद्ध गतिविधियों के लिए वर्ष 26-27 में 28, 158 करोड का प्रावधान किया गया हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ग्राम झांतला के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में जुड़ा नया अध्याय, 26 फरवरी को श्री लादू लाल जैन, झांतला लेंगे दीक्षा, श्री जैन की गोद भराई व भव्य बिंदोली निकाली गई....

February 25, 2026 01:54 PM

बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने, सिटी नाला सौन्दर्यीकरण एवं बघाना हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण शीघ्र कराने को लेकर विधानसभा में गरजे विधायक परिहार...

February 25, 2026 01:47 PM

करंट लगने से हुई मृत्यु के मामले में जिला कलेक्टर से आर्थिक सहायता की गुहार..

February 25, 2026 01:43 PM

पुलिस थाना भदेसर द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र में कार्यवाही, मादक पदार्थ की तस्करी में करीब 21 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार..

February 25, 2026 01:41 PM

चोरी का माल खरीदने वाले सुनार से खुर्द बुर्द माल (चांदी की सिल्ली व सोने का टुकड़ा) बरामद....

February 25, 2026 01:40 PM

11 टन से अधिक लाल खैर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार..

February 25, 2026 01:37 PM

जर्जर विद्युत पोल गिरने से महिला गंभीर घायल, विद्युत विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण; आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग...

February 25, 2026 01:26 PM

स्कूल प्रवेश के लिए नई आयु सीमा घोषित, कक्षा-1 में एडमिशन के लिए अब 6 साल की उम्र अनिवार्य...

February 25, 2026 12:58 PM

द्वितीय फाग महोत्सव के अंतर्गत, ग्वालटोली में श्री श्याम संकीर्तन संपन्न, भजनों पर खूब नाचे भक्त….

February 25, 2026 12:57 PM

मादक पदार्थ तस्करी में 6 साल से फरार 5 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की कार्यवाही....

February 25, 2026 12:52 PM

श्री बड़े बालाजी मंदिर में किंजल पाराशर के भजनों के साथ पंचम फाग महोत्सव 27 को...

February 25, 2026 12:45 PM

म्हारो पावन चित्तौड़ विशेष सफाई अभियान गुरुवार से प्रारंभ....

February 25, 2026 12:05 PM

त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए-जिला कलक्टर, आगामी त्योहारों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित...

February 25, 2026 12:02 PM

कृषि उपभोक्‍ताओं को विद्युत बिलों में राहत देने 20485 करोड़ का बजट प्रावधान, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के लिए 343 करोड़ की राशि....

February 25, 2026 11:47 AM

लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए नियमित विभागीय लेखा प्रशिक्षण का आयोजन....

February 25, 2026 11:44 AM

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने की रतनगढ़ में दूसरी एम्‍बुलेंस की व्‍यवस्‍था, पुरानी एम्बुलेंस को बदला....

February 25, 2026 11:36 AM

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा में सैलाना क्षेत्र के विकास को लेकर घेरा सरकार–मंत्री, सांसद अनीता नागरसिंह चौहान पर लगाया भेदभाव का आरोप....

February 25, 2026 11:20 AM

कलेक्‍टर ने किया आंगनवाडी केंद्र बरलाई का निरीक्षण...

February 25, 2026 10:23 AM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 7 प्रकरणों में 4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....

February 25, 2026 10:21 AM