मादक पदार्थ तस्करी में 6 साल से फरार 5 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की कार्यवाही....
Updated : February 25, 2026 12:52 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत पुलिस थाना बेगूं ने डोडाचुरा तस्करी के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी तस्कर को गिरफतार किया हैं. जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आईजीपी रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये गये ‘‘ ऑपरेशन त्रिनेत्र ‘‘ के तहत अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतू समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है।इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलि सिह के सुपरविजन में थानाधिकारी बेगू कमलचन्द मीणा पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर एएसआई प्यारेलाल, कानि रमेश, कलीराम व बालकिशन द्वारा थाना बेगूं के वर्ष 2019 के 450 किलोग्राम डोडाचुरा तस्करी के पेन्डिग प्रकरण में पिछले 6 सालों से फारार चल रहे आरोपी 45 वर्षीय घीसालाल पुत्र चुन्नीलाल धाकड निवासी राणाखेडी थाना रतनगढ जिला नीमच(म.प्र.) की तलाश हेतू टीम गठीत की जाकर आरोपी के बारे में आसुचना संकलित की गई। आरोपी की गिरफ्तारी पर ईनाम की घोषणा की गई थी। प्रकरण में फरार आरोपी घीसालाल अपने गावं में स्थित मंदीर पर पुजा अर्चना करने के लिये रोजाना आना ज्ञात आया। जिस पर गठीम टीम द्वारा आरोपी की गतिविधी पर निगरानी शुरू की गई। मंगलवार को आरोपी मंदीर में पुजा करने के लिये गांव में आया उसको टीम द्वारा घेरा देकर पकड कर डिटेन कर थाने पर लेकर आये। जिससे डोडाचुरा के बारे में पूछताछ कर प्रकरण में गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड प्राप्त किया गया हैं। आरोपी से प्रकरण में जब्तशुदा मादक पदार्थ के बारे में पूछताछ व अनुसंधान जारी हैं।
और खबरे
ग्राम झांतला के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में जुड़ा नया अध्याय, 26 फरवरी को श्री लादू लाल जैन, झांतला लेंगे दीक्षा, श्री जैन की गोद भराई व भव्य बिंदोली निकाली गई....
February 25, 2026 01:54 PM
बांछडा समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडने, सिटी नाला सौन्दर्यीकरण एवं बघाना हॉकी एस्ट्रोटर्फ निर्माण शीघ्र कराने को लेकर विधानसभा में गरजे विधायक परिहार...
February 25, 2026 01:47 PM
करंट लगने से हुई मृत्यु के मामले में जिला कलेक्टर से आर्थिक सहायता की गुहार..
February 25, 2026 01:43 PM
पुलिस थाना भदेसर द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र में कार्यवाही, मादक पदार्थ की तस्करी में करीब 21 वर्ष से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार..
February 25, 2026 01:41 PM
चोरी का माल खरीदने वाले सुनार से खुर्द बुर्द माल (चांदी की सिल्ली व सोने का टुकड़ा) बरामद....
February 25, 2026 01:40 PM
11 टन से अधिक लाल खैर की लकड़ी जब्त, आईशर ट्रक के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार..
February 25, 2026 01:37 PM
जर्जर विद्युत पोल गिरने से महिला गंभीर घायल, विद्युत विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण, आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग...
February 25, 2026 01:26 PM
स्कूल प्रवेश के लिए नई आयु सीमा घोषित, कक्षा-1 में एडमिशन के लिए अब 6 साल की उम्र अनिवार्य...
February 25, 2026 12:58 PM
द्वितीय फाग महोत्सव के अंतर्गत, ग्वालटोली में श्री श्याम संकीर्तन संपन्न, भजनों पर खूब नाचे भक्त….
February 25, 2026 12:57 PM
मादक पदार्थ तस्करी में 6 साल से फरार 5 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस की कार्यवाही....
February 25, 2026 12:52 PM
श्री बड़े बालाजी मंदिर में किंजल पाराशर के भजनों के साथ पंचम फाग महोत्सव 27 को...
February 25, 2026 12:45 PM
त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए-जिला कलक्टर, आगामी त्योहारों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित...
February 25, 2026 12:02 PM
कृषि उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में राहत देने 20485 करोड़ का बजट प्रावधान, प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना के लिए 343 करोड़ की राशि....
February 25, 2026 11:47 AM
लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए नियमित विभागीय लेखा प्रशिक्षण का आयोजन....
February 25, 2026 11:44 AM
स्वास्थ्य विभाग ने की रतनगढ़ में दूसरी एम्बुलेंस की व्यवस्था, पुरानी एम्बुलेंस को बदला....
February 25, 2026 11:36 AM
विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा में सैलाना क्षेत्र के विकास को लेकर घेरा सरकार–मंत्री, सांसद अनीता नागरसिंह चौहान पर लगाया भेदभाव का आरोप....
February 25, 2026 11:20 AM
कलेक्टर ने किया आंगनवाडी केंद्र बरलाई का निरीक्षण...
February 25, 2026 10:23 AM
कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के 7 प्रकरणों में 4 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित....
February 25, 2026 10:21 AM
कलेक्टर ने किया बरलई में उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण...
February 25, 2026 10:16 AM