FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भारत के दिल से जुड़िए, मध्यप्रदेश के साथ आगे बढ़िए - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भीलवाड़ा में निवेशकों को दिया आमंत्रण, राजस्थान–मध्यप्रदेश साझेदारी होगी दीर्घकालिक....

  Updated : February 26, 2026 12:08 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी बनकर उभरा है। मध्यप्रदेश में निवेश हर मायने में फायदे का सौदा है। देश के दिल से जुड़िए, विकास और अवसरों के केंद्र से जुड़िए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मध्य में स्थित होने से मध्यप्रदेश व्यापार, उद्योग-धंधों की स्थापना और उत्पादों के निर्यात के लिए एक रणनीतिक केंद्र बनता जा रहा है। प्राकृतिक संसाधन, उद्योग-अनुकूल नीतियां, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर शासन-प्रशासन ये सभी कारक निवेशकों के लिए एक आदर्श वातावरण तैयार करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को “अनंत संभावनाओं का अनुपम केंद्र” बताते हुए कहा कि वीरों की धरती राजस्थान के सभी निवेशकों का हीरों की धरती मध्यप्रदेश में स्वागत है, अभिनंदन है। उन्होंने कहा कि सदियों से हमारी साझा संस्कृति, व्यापार-व्यवसाय और साझा भविष्य का एक अटूट रिश्ता रहा है। हमारा आपसी संवाद नई संभावनाओं के विकास-विस्तार और देश की औद्योगिक क्षमता को नई दिशा देने का एक साझा मंच है। भीलवाड़ा की समृद्ध वस्त्र विरासत से जुड़कर मध्यप्रदेश भी अनेकानेक संभावनाओं को तलाश कर बढ़ते हुए राजस्थान के साथ अपनी दीर्घकालिक भागीदारी करना चाहता है। हम सब मिलकर अपनी वणिक युक्ति, बुद्धि और क्षमता से इस क्षेत्र के औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिखेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को राजस्थान की वस्त्र नगरी भीलवाड़ा में 'इन्टरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपार्चुनिटिज़ इन एमपी' में स्थानीय निवेशकों, बिजनेस लीडर्स, उद्योगपतियों एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वजित कर इस इन्टरैक्टिव सेशन का शुभारंभ किया। मेवाड़ चैम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष श्री अनिल मिश्रा ने भीलवाड़ा आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्रम् एवं पुष्प-गुच्छ भेंटकर परम्परागत स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि लंबे समय से मध्यप्रदेश और राजस्थान का सहोदर जैसा रिश्ता रहा है। दोनों राज्यों में सदैव व्यापार की अनुकूलता रही है। पद्म विभूषण से राजस्थान के सम्मानित स्व. श्री घनश्याम दास बिड़ला ने उज्जैन जिले के नागदा में ग्रेसिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना की थी। राजस्थान के मारवाड़ और मेवाड़ के कारोबारियों में व्यापार-व्यवसाय की कुशलता अद्भुत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार उद्योग प्रोत्साहन के लिए संकल्पित है। हमारे उद्योगपति जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराते हैं। बदलते दौर में राज्यों के परस्पर संबंध सौहार्द्रपूर्ण हुए हैं। हम सभी को उद्योग-व्यापार के विकास और विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण मिला है। मध्यप्रदेश सरकार ने राजस्थान सरकार के साथ सालों से लंबित - पार्वती कालीसिंध चंबल (पीकेसी) परियोजना पर समझौता कर दोनों राज्यों के नागरिकों को सुगम जल उपलब्धता की एक नई सौगात दी है। दुनिया के देश चुनौतियों का सामना करते हुए हम आगे बढ़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अगर कोई देश प्रतिबंध लगाएगा, तो हम दूसरा रास्ता निकालेंगे। यूरोप के साथ टैक्सटाइल ट्रेड एण्ड बिजनेस को आगे बढ़ाने की अच्छी संभावनाएं हैं।
बड़े निवेश प्रस्तावों पर देंगे बड़ी रियायतें - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने राज्य के उद्योग विभाग की कमान स्वयं ले ली हैं, जिससे प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ाने में कोई कठिनाई न आए और सभी मुद्दे सरलता के साथ समय रहते हल हो जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने औद्योगिक नीतियों को सरल बनाया है। इससे मध्यप्रदेश में निवेश और उद्योगों की स्थापना में तेजी आई है। राज्य सरकार निवेशकों को विशेष प्रोत्साहन भी प्रदान कर रही है। हमारी सरकार बड़े निवेश विभिन्न प्रस्तावों पर रियायतें भी दे रही है। हम छोटे-बड़े सभी निवेशकों को अपनी नीतियों से लाभान्वित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। टेक्सटाइल क्षेत्र में देश के सबेसे पहले और सबसे बड़े पीएम मित्र पार्क का भूमि-पूजन भी मध्यप्रदेश में हो चुका है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के साथ मिलकर हमारी सरकार इस क्षेत्र में और भी आगे बढ़ने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेवाड़ के निवेशकों को अपना उद्योग व्यवसाय शुरू करने के लिए मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण भी दिया। निवेशकों के लिए सशक्त आधार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में 18 नई उद्योग-अनुकूल नीतियाँ लागू की गई हैं। विस्तृत लैंड बैंक, भरपूर जल उपलब्धता, कुशल मानव संसाधन, उत्कृष्ट लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी और पारदर्शी प्रशासन निवेश के लिए सर्वोत्तम माहौल प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश आज ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बन चुका है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा अर्थात ग्रीन एनर्जी प्रोड्क्शन के मामले में भी हमारा प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का विश्वसनीय विकास साझेदार बन रहा है और हमारा मध्यप्रदेश भी इस राष्ट्रीय प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संगम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एसएन मोदानी ने कहा कि भीलवाड़ा शहर की पहचान टेक्सटाइल इंडस्ट्री और मेन्यूफेक्चरिंग से है। मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर इंटरैक्टिव सेशन में निवेशक विभिन्न सेक्टर्स की विशेषताओं से परिचित होंगे। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार के साथ मिलकर औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने का काम कर रही है। मेवाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव श्री आर.के. जैन ने कहा कि भीलवाड़ा विश्व में टेक्सटाइल सिटी के नाम से विख्यात है। हमारा यह चेंबर वर्ष 2020 से मध्यप्रदेश सरकार के साथ काम कर रहा है। इसी का परिणाम है कि राज्य के सीमावर्ती जिलों जैसे नीमच में उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। मध्यप्रदेश सरकार ने बहुत अच्छी औद्योगिक नीति तैयार की है। अब यूनिट लगाने के लिए निवेशकों को सिर्फ एक फोन करना होता है और अधिकारियों का सम्पूर्ण सहयोग प्राप्त होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि नीमच के पास एक टेक्निकल टेक्सटाइल पार्क बनाया जाए, इससे निवेशकों को नए अवसरों के साथ क्षेत्रीय जरूरतमंद युवाओं को भी रोजगार का लाभ मिलेगा।
‘इन्वेस्ट इन एमपी’ पहल के तहत हुए इस इंटरैक्टिव सेशन में राजस्थान सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक, भीलवाड़ा के सांसद श्री दामोदर अग्रवाल, म.प्र. से राज्यसभा सदस्य श्री बालयोगी उमेशनाथ महाराज, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, म.प्र. औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री चंद्रमौली शुक्ला, आरसीएम ग्रुप के चेयरमैन श्री त्रिलोक छाबड़ा, श्री मनीष चौहान, श्री सोनी, मेवाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी पदाधिकारियों सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय प्रमुख औद्योगिक समूह और निवेशक उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कलेक्टर ने किया ओलंपियाड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान....

February 26, 2026 02:29 PM

जिले की मदिरा दुकानों का निष्‍पादन ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से होगा, ई-टेण्‍डर कम आक्‍सन प्रपत्र 2 मार्च को खोले जाएंगे...

February 26, 2026 02:12 PM

सूखे कुएं में गिरे जंगली सुअर का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा....

February 26, 2026 01:44 PM

बालिकाओं व महिलाओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न....

February 26, 2026 01:41 PM

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्‍पन्‍न....

February 26, 2026 01:40 PM

नीमच सिटी में आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न, 92 रोगियों ने स्‍वास्‍थ्‍य लाभ लिया....

February 26, 2026 01:40 PM

जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने फोफलिया, हरवार एवं कोठडी इस्‍तमुरार, में अमृत सरोवर निर्माण स्‍थलों का निरीक्षण किया...

February 26, 2026 01:39 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के एक प्रकरण में 2 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...

February 26, 2026 01:39 PM

मदिरा दुकाने 4 मार्च को बंद रखने का आदेश....

February 26, 2026 01:37 PM

अजय तीन माह के लिए जिला बदर..

February 26, 2026 01:34 PM

मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी ने किया डॉ. रति मिश्रा की पुस्तक का विमोचन, नीमच में हुआ भव्य साहित्य समारोह....

February 26, 2026 01:19 PM

गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन, एक हैक्टेयर में 75 से 80 क्विंटल तक पैदावार....

February 26, 2026 01:13 PM

शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल, 1 मार्च से ऑफलाइन आवेदनों पर लगा बैन....

February 26, 2026 01:12 PM

नपाकर्मी राजेन्द्र उपाध्याय की सेवानिवृत्ति कल....

February 26, 2026 01:10 PM

नपा कर्मचारी श्रीमती सुनंदा चौधरी की सेवानिवृत्ति कल....

February 26, 2026 01:08 PM

विदेशी ट्रेड डील के विरोध में कल यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत नेताओं की गिरफ्तारी को बताया असंवैधानिक, फोर जीरो चौराहे पर जुटेंगे कार्यकर्ता....

February 26, 2026 01:06 PM

इनरव्हील क्लब ऑफ नीमच डायमंड का फाग महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न....

February 26, 2026 01:03 PM

श्री बड़े बालाजी मंदिर में किंजल पाराशर के भजनों के साथ पंचम फाग महोत्सव कल....

February 26, 2026 12:55 PM

गोमाता के सम्मान में प्रेरणादायक पहल, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निजी खर्च से किया अंतिम संस्कार....

February 26, 2026 12:51 PM