FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश नदियों का मायका, जल संचय-जनभागीदारी अभियान से जल संरक्षण में बना देश के लिए उदाहरण - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

  Updated : March 06, 2026 09:45 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है, कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है। देश की कई महत्वपूर्ण नदियों के उद्गम स्थल होने के साथ ही प्रदेश में 250 से अधिक नदियां हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन के लिए देश में आरंभ हुआ जल संचय-जन भागीदारी अभियान सामुदायिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहराण बन गया है। मध्यप्रदेश ने इस अभियान के प्रथम चरण में 2 लाख 79 हजार जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण कर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। द्वितीय चरण में भी मध्यप्रदेश में 64 हजार 395 कार्य प्रगति पर हैं और 72 हजार 647 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इस प्रकार 1 लाख 37 हजार 42 संरचनाओं के साथ प्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गुरूवार को आयोजित संयुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस को मंत्रालय भोपाल से संबोधित कर रहे थे। जल संचय-जन भागीदारी की व्यापक समीक्षा के लिए आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, सभी संभागायुक्त और जिला कलेक्टर्स शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री श्री पाटिल ने अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश सामुदायिक सहभागिता पर आधारित जल संरक्षण और सतत् जल प्रबंधन में देश के सम्मुख श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भूजल स्त्रोतों के दोहन के कारण गिरते हुए भूजल स्तर, प्राचीन जल संग्रहण संरचनाओं के क्षरण और नदियों के कम होते प्रवाह के प्रति हम पूर्णत: सजग है। इसलिए मध्यप्रदेश ने जल संचय-जन भागीदारी की राष्ट्रीय पहल को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आत्मसात करते हुए राज्य स्तर पर इसे व्यापक जनभागीदारी से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से जिन नदियों का उद्गम है, उनके जल का स्त्रोत प्रदेश के वन हैं। यह नदियां अन्य राज्यों की कृषि और अन्य आर्थिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इस प्रकार प्रदेश की नदियों का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान है। इस दृष्टि से राज्य में विद्यमान वनों के रखरखाव के लिए राज्य सरकार को केन्द्र की ओर से अतिरिक्त आर्थिक सहयोग की अपेक्षा है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए बुनियादी ढांचे के विकास के लिए खेत-तालाबों और नए सरोवरों का निर्माण किया गया है। भू-जल संवर्धन के लिए कुओं का पुनर्भरण किया गया है। शहरी क्षेत्रों और वन क्षेत्रों में भी वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया गया है। औद्योगिक इकाइयों को रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के लिए प्रेरित किया गया है। नदियां निर्मल और अविरल रहे, यह हमारी प्रतिबद्धता है और इसके लिए अभियान के अंतर्गत प्रमुख नदियों में गिरने वाले प्रदूषित नालों की पहचान कर उनके शोधन की याजना बनाई गई है। पाठशालाओं में जल के संबंध में विभिन्न गतिविधियों जैसे चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, जल शपथ तथा रैलियों का आयोजन किया गया है। पानी के दक्षतापूर्ण उपयोग को भी अभियान के अंतर्गत प्रोत्साहित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रत्येक जिला, प्रत्येक ग्राम और प्रत्येक शहर इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाए और जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। केंद्र, राज्य सरकार और जनसहयोग से हम जल सुरक्षा के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे। मध्यप्रदेश बांधों की संख्या के मामले में देश में दूसरे स्थान पर - केन्द्रीय मंत्री श्री पाटिल - केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि मध्यप्रदेश बांधों की संख्या के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश गुजरात को पानी दे रहा है। केन-बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश को भी पानी मिलेगा। इस परियोजना से 10 लाख 62 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और लाखों लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी। राजस्थान के साथ भी पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने सकारात्मक सोच दिखाई है। मध्यप्रदेश, देश के सर्वाधिक लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने वाला राज्य है। केन्द्रीय मंत्री श्री पाटिल ने कहा कि मध्यप्रदेश ने जल संचय-जनभागीदारी अभियान में उत्कृष्ट कार्य किया है। हमारी कोशिश है कि गांव का पानी गांव और खेत का पानी खेत में सिंचाई के लिए उपयोग हो। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशवासियों से पेयजल की बर्बादी रोकने का भी आह्वान किया है। केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल ने कहा कि मध्यप्रदेश एक बड़े वन क्षेत्र वाला राज्य है। वर्षा जल को संचित करने के प्रयासों से राज्य में सिंचाई और पेयजल के लिए पानी की उपलब्धता में और वृद्धि की जा सकती है। मंत्रालय भोपाल में बैठक में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, श्रीमती दीपाली रस्तोगी, श्री संजय दुबे, प्रमुख सचिव श्री पी. नरहरि सहित वरिष्ठ अधिकारी तथा नीमच एनआईसी में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव तथा जिला अधिकारी व सभी सीएमओ उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

120 फीट गहरे कुएं में गिरी बुजुर्ग महिला की मौत, देवस्थान पर धोक लगाने गई थी...

March 06, 2026 05:05 PM

खाद के साथ जबरन अटैचमेंट पर सरकार सख्त, 381 फर्मों की बिक्री रोकी और 169 लाइसेंस निलंबित....

March 06, 2026 04:32 PM

खुले नाले में गिरा बैल, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, वार्डवासियों ने नाले को ढकने की उठाई मांग...

March 06, 2026 04:19 PM

किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने किया सूदरी में प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन.....

March 06, 2026 04:04 PM

संकल्प से समाधान अभियान के तहत मनासा अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर, 94 दिव्यांगजनों का पंजीयन, बस-रेल सुविधा सहित कई प्रमाण पत्र जारी....

March 06, 2026 03:22 PM

अमानक साइलेंसर वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 06 फटाकेदार साइलेंसर जप्त...

March 06, 2026 03:16 PM

141 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (पिसा हुआ व खड़ा), 02 मिक्सर, आरोपियो की एक मारुति इको कार एवं चार मोटर सायकल वाहन भी जप्त….

March 06, 2026 03:12 PM

मंदसौर में परिवहन विभाग की सघन वाहन चेकिंग, बिना दस्तावेज के 16 वाहन जब्त....

March 06, 2026 03:07 PM

रचना फाउंडेशन ने भक्तिभाव से मनाया फ़ाग उत्सव....

March 06, 2026 01:45 PM

महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम विश्वविद्यालय में 25 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान...

March 06, 2026 01:44 PM

मूंगफली बीज उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...

March 06, 2026 01:41 PM

महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान, चिन्हि‍त केन्द्रों पर अवकाश के दिन भी होगा टीकाकरण...

March 06, 2026 01:13 PM

डीएम ने लगाया चारे-भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध, उद्योगो, ईट, भट्टों में जलाने पर भी रोक...

March 06, 2026 01:01 PM

87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर ग्रुप केंद्र नीमच में रक्तदान शिविर आयोजित...

March 06, 2026 12:11 PM

चीताखेड़ा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह....

March 06, 2026 11:50 AM

लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजेगा कृति उत्सव....

March 06, 2026 11:37 AM

यह बजट शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा - श्रीमती चोपड़ा, राजस्व सभापति श्रीमती खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत 273.77 करोड़ का बजट सर्वानुमति से पारित....

March 06, 2026 11:23 AM

जिला प्रशासन नीमच द्वारा जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल, जिले में 982 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर, एक लाख 38 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली, नये खेत तैयार...

March 06, 2026 11:13 AM

नीमच में होटल पर शराब के नशे में हंगामा, स्टाफ से गाली-गलौज, थाने में की शिकायत....

March 06, 2026 10:47 AM