FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चीताखेड़ा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह....

  Updated : March 06, 2026 11:50 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  आयोजन

महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और महिला अधिकारों पर बनाए आकर्षक पोस्टर; 6 से 8 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला

चीताखेड़ा :- महिला एवं बाल विकास विभाग, नीमच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलेभर में 6 मार्च से 8 मार्च तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को चीताखेड़ा सेक्टर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सेक्टर के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने रंग-बिरंगे और आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा, महिला अधिकार, बेटियों की सुरक्षा और समाज में महिलाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों को चित्रों और संदेशों के जरिए प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया इसके साथ ही कार्यक्रम में पेंटिंग, निबंध लेखन, रैली और रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। सभी गतिविधियों में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लेते हुए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने प्रतिभागी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की रचनात्मकता, जागरूकता और सामाजिक मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की प्रतियोगिता में बेहतर और आकर्षक पोस्टर बनाने वाली कार्यकर्ताओं की विशेष रूप से प्रशंसा की गई तथा उन्हें आगे भी ऐसे सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सारिका केदार, चीताखेड़ा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाएं, सेक्टर सुपरवाइजर तथा सांझा समूह संचालक दीदियां मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तहत 6 से 8 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 6 मार्च को सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम, 7 मार्च को परियोजना स्तर पर कार्यक्रम तथा 8 मार्च को जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिनमें महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

120 फीट गहरे कुएं में गिरी बुजुर्ग महिला की मौत, देवस्थान पर धोक लगाने गई थी...

March 06, 2026 05:05 PM

खाद के साथ जबरन अटैचमेंट पर सरकार सख्त, 381 फर्मों की बिक्री रोकी और 169 लाइसेंस निलंबित....

March 06, 2026 04:32 PM

खुले नाले में गिरा बैल, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, वार्डवासियों ने नाले को ढकने की उठाई मांग...

March 06, 2026 04:19 PM

किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने किया सूदरी में प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन.....

March 06, 2026 04:04 PM

संकल्प से समाधान अभियान के तहत मनासा अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर, 94 दिव्यांगजनों का पंजीयन, बस-रेल सुविधा सहित कई प्रमाण पत्र जारी....

March 06, 2026 03:22 PM

अमानक साइलेंसर वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 06 फटाकेदार साइलेंसर जप्त...

March 06, 2026 03:16 PM

141 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (पिसा हुआ व खड़ा), 02 मिक्सर, आरोपियो की एक मारुति इको कार एवं चार मोटर सायकल वाहन भी जप्त….

March 06, 2026 03:12 PM

मंदसौर में परिवहन विभाग की सघन वाहन चेकिंग, बिना दस्तावेज के 16 वाहन जब्त....

March 06, 2026 03:07 PM

रचना फाउंडेशन ने भक्तिभाव से मनाया फ़ाग उत्सव....

March 06, 2026 01:45 PM

महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम विश्वविद्यालय में 25 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान...

March 06, 2026 01:44 PM

मूंगफली बीज उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...

March 06, 2026 01:41 PM

महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान, चिन्हि‍त केन्द्रों पर अवकाश के दिन भी होगा टीकाकरण...

March 06, 2026 01:13 PM

डीएम ने लगाया चारे-भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध, उद्योगो, ईट, भट्टों में जलाने पर भी रोक...

March 06, 2026 01:01 PM

87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर ग्रुप केंद्र नीमच में रक्तदान शिविर आयोजित...

March 06, 2026 12:11 PM

चीताखेड़ा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह....

March 06, 2026 11:50 AM

लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजेगा कृति उत्सव....

March 06, 2026 11:37 AM

यह बजट शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा - श्रीमती चोपड़ा, राजस्व सभापति श्रीमती खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत 273.77 करोड़ का बजट सर्वानुमति से पारित....

March 06, 2026 11:23 AM

जिला प्रशासन नीमच द्वारा जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल, जिले में 982 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर, एक लाख 38 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली, नये खेत तैयार...

March 06, 2026 11:13 AM

नीमच में होटल पर शराब के नशे में हंगामा, स्टाफ से गाली-गलौज, थाने में की शिकायत....

March 06, 2026 10:47 AM