लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजेगा कृति उत्सव....
Updated : March 06, 2026 11:37 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- शहर में कला, संस्कृति और परंपरा का उत्सव कृति उत्सव-2026” के अंतर्गत 7 मार्च को टाउन हॉल में भव्य लोक नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 8 बजे से होगा, जिसमें शहर के कला प्रेमियों को लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ देखने का सुअवसर मिलेगा। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर खंडवा के अनुजा उपाध्याय ग्रुप द्वारा आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और जीवंत संगीत के साथ कलाकार लोक जीवन की विविध झलकियाँ मंच पर प्रस्तुत करेंगे, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यह आयोजन कृति परिवार, नीमच द्वारा निशुल्क किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष डॉ. अक्षय राजपुरोहित, सचिव कमलेश जायसवाल एवं प्रचार सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 7 मार्च के कार्यक्रम के संयोजक इंजी. बाबूलाल गौड़ एवं श्याम टाकवाल रहेंगे। आयोजकों ने शहर के कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और परिवारों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ दीपक सिंहल ( ऑर्थोपेडिक सर्जन) , श्रीमती सरितादेवी गोयल (वृंदावन ग्रीन होटल), डॉ यशवंत पाटीदार (ऑर्थोपेडिक सर्जन), श्री प्रेम प्रकाश नागदा ( सिविल कांट्रेक्टर), श्री राजेश जायसवाल ( पराग टेंट सप्लायर), श्री भरत जाजू (समाजसेवी) ,डॉ नरेंद्र कुमावत (फिजियोथैरेपिस्ट), श्री मोनिल मलिक (सियाराम द एथिक स्टूडियो, मलिक परिवार मनासा वाले) उपस्थित रहेंगे। कृति परिवार ने सभी नागरिकों से इस लोक उत्सव में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का आनंद लेने का अनुरोध किया हैl
और खबरे
120 फीट गहरे कुएं में गिरी बुजुर्ग महिला की मौत, देवस्थान पर धोक लगाने गई थी...
March 06, 2026 05:05 PM
खाद के साथ जबरन अटैचमेंट पर सरकार सख्त, 381 फर्मों की बिक्री रोकी और 169 लाइसेंस निलंबित....
March 06, 2026 04:32 PM
खुले नाले में गिरा बैल, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, वार्डवासियों ने नाले को ढकने की उठाई मांग...
March 06, 2026 04:19 PM
किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी ने किया सूदरी में प्रगतिशील किसानों के खेतों एवं सीताफल उत्कृष्टता केंद्र का अवलोकन.....
March 06, 2026 04:04 PM
संकल्प से समाधान अभियान के तहत मनासा अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर, 94 दिव्यांगजनों का पंजीयन, बस-रेल सुविधा सहित कई प्रमाण पत्र जारी....
March 06, 2026 03:22 PM
अमानक साइलेंसर वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 06 फटाकेदार साइलेंसर जप्त...
March 06, 2026 03:16 PM
141 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा (पिसा हुआ व खड़ा), 02 मिक्सर, आरोपियो की एक मारुति इको कार एवं चार मोटर सायकल वाहन भी जप्त….
March 06, 2026 03:12 PM
मंदसौर में परिवहन विभाग की सघन वाहन चेकिंग, बिना दस्तावेज के 16 वाहन जब्त....
March 06, 2026 03:07 PM
रचना फाउंडेशन ने भक्तिभाव से मनाया फ़ाग उत्सव....
March 06, 2026 01:45 PM
महिला दिवस के उपलक्ष्य में संगम विश्वविद्यालय में 25 उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान...
March 06, 2026 01:44 PM
मूंगफली बीज उत्पादन तकनीकी पर प्रशिक्षण का आयोजन...
March 06, 2026 01:41 PM
महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान, चिन्हित केन्द्रों पर अवकाश के दिन भी होगा टीकाकरण...
March 06, 2026 01:13 PM
डीएम ने लगाया चारे-भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध, उद्योगो, ईट, भट्टों में जलाने पर भी रोक...
March 06, 2026 01:01 PM
87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर ग्रुप केंद्र नीमच में रक्तदान शिविर आयोजित...
March 06, 2026 12:11 PM
चीताखेड़ा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह....
March 06, 2026 11:50 AM
लोक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से सजेगा कृति उत्सव....
March 06, 2026 11:37 AM
यह बजट शहर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा - श्रीमती चोपड़ा, राजस्व सभापति श्रीमती खंडेलवाल द्वारा प्रस्तुत 273.77 करोड़ का बजट सर्वानुमति से पारित....
March 06, 2026 11:23 AM
जिला प्रशासन नीमच द्वारा जनसहयोग से जल संवर्धन की सार्थक पहल, जिले में 982 जल संरचनाओं का गहरीकरण कर, एक लाख 38 हजार ट्रेक्टर ट्राली मिट्टी निकाल कर, किसानों ने अपने खेतों में डाली, नये खेत तैयार...
March 06, 2026 11:13 AM
नीमच में होटल पर शराब के नशे में हंगामा, स्टाफ से गाली-गलौज, थाने में की शिकायत....
March 06, 2026 10:47 AM