FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम सम्पन्न...

  Updated : March 07, 2026 12:00 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

नीमच :- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास परियोजना, नीमच ग्रामीण द्वारा शनिवार को जनपद पंचायत नीमच के सभा कक्ष में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में जागरूकता बढ़ाना, उन्हें सशक्त बनाना तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के प्रारंभ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व एवं आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा मदनलाल धनगर ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे समाज के विकास एवं कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपनी आध्यात्मिक शक्ति को पहचानना होगा, भौतिकता तो हमने बहुत कुछ तरक्की की लेकिन आध्यात्मिकता को जीवन में लाना है। भारतीय जनता पार्टी की महामंत्री (उत्तर क्षेत्र) श्रीमती ममता नागदा ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति को स्वयं पहचानना होगा। उन्होंने वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि भारतीय महिलाओं ने सदैव साहस, त्याग और पराक्रम का परिचय दिया है और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति श्री रतनलाल मलावत ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक महिला को सुरक्षा, सम्मान और अधिकार प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि इन उद्देश्यों को पूरा करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री इरफान अंसारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान, लिंग भेद समाप्त करने तथा लिंगानुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा लाड़ली बहना योजना प्रमुख हैं।
कार्यक्रम के दौरान उन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वहन में उत्कृष्ट कार्य किया है। इस अवसर पर हंस माली, कैलाश अहिरवार, अंजू, देवकन्या मेघवाल, शोभा व्यास, पुष्पा अग्रवाल, सपना कसेरा, ज्योति शर्मा, पूजा मेघवाल, जसोदा बाई सहित अनेक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गीत, कविताएं एवं प्रेरक संदेश प्रस्तुत किए गए। साथ ही देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला नेत्रियों एवं खिलाड़ियों के प्रेरक प्रसंग भी साझा किए गए, जिससे उपस्थित महिलाओं में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।
कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती पिंकी भाटिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक इंदु सोनी, सारिका केदार, सपना बैरागी, वंदना गुरगेला, उमा शर्मा, नाजिमा बी, रेहाना खान सहित अन्य वक्ताओं ने भी महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया तथा महिला सशक्तिकरण और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विषय पर आकर्षक पोस्टर बनाकर प्रस्तुत किए। अंत में सभी उपस्थितजनों ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं समान अधिकार सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अब 10 मार्च तक करवा सकेंगे गेहूं उपार्जन का पंजीयन....

March 07, 2026 01:13 PM

वस्त्र व्यवसायी कल्याण समिति के चुनाव व होली मिलन समारोह कल....

March 07, 2026 01:08 PM

हाईकोर्ट ने नहीं रोका ट्रांसफर, जीरन कॉलेज प्राचार्य की याचिका खारिज, परीक्षाओं तक मिली अस्थायी राहत, अदालत की दो टूक, ट्रांसफर सेवा का हिस्सा, नीति के सहारे नहीं रुक सकता तबादला....

March 07, 2026 01:00 PM

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री बैरागी जी की स्मृति में नंदी सदन हेतु गौशाला को पाइप दान किये...

March 07, 2026 12:57 PM

नीमच-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर CBN की बड़ी कार्रवाई, 4.135 किलो अवैध अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार....

March 07, 2026 12:51 PM

राष्ट्रीय कार्यबल (मानसिक स्वास्थ्य एवं छात्र कल्याण) गतिविधि कैलेंडर के अंतर्गत जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में फरवरी 2026 में विविध कार्यक्रम आयोजित...

March 07, 2026 12:45 PM

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम सम्पन्न...

March 07, 2026 12:00 PM

चिकित्सा संस्थानों के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्क्रीनिंग, मातृ-शिशु सेवाएं और रेफरल सिस्टम को मजबूत किया जाएगा...

March 07, 2026 09:49 AM

सीबीएन की दो बड़ी कार्रवाई, 0. 273 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड और 45.558 किलो डोडाचूरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार....

March 07, 2026 06:41 AM

पोषण आहार में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 9 पर्यवेक्षकों का एक दिन का वेतन राजसात, 13 स्व सहायता समूहों की राशि काटी….

March 07, 2026 04:35 AM

माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ़ ने श्री गोवर्धन नाथ मंदिर पर मनाया भव्य फाग महोत्सव, मनमोहक भजनों पर नृत्य कर ठाकुर जी के साथ खेली अबीर, गुलाल और फूलो से होली...

March 07, 2026 03:57 AM

अन्नदाताओं को प्रदेश सरकार की दोहरी सौगात, 2625 रुपये प्रति क्विंटल पर होगा गेहूं उपार्जन, पंजीयन की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ी, खाद्य मंत्री ने जताया मुख्यमंत्री का आभार...

March 07, 2026 03:46 AM

नीमच में 14 से 16 मार्च तक त्रिदिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण व सहायक उपकरण वितरण शिविर जयपुर फुट सहित कई उपकरण दिव्यांगजनों को मिलेंगे निःशुल्क, 10 मार्च तक करा सकेंगे पंजीयन....

March 07, 2026 03:26 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 07, 2026 03:21 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 07, 2026 03:18 AM

तस्करों के ठिकाने तोड़ने पहुंची पुलिस का विरोध, पेट्रोल छिड़क आत्मदाह की धमकी से लौटी टीम...

March 06, 2026 05:06 PM

120 फीट गहरे कुएं में गिरी बुजुर्ग महिला की मौत, देवस्थान पर धोक लगाने गई थी...

March 06, 2026 05:05 PM

खाद के साथ जबरन अटैचमेंट पर सरकार सख्त, 381 फर्मों की बिक्री रोकी और 169 लाइसेंस निलंबित....

March 06, 2026 04:32 PM

खुले नाले में गिरा बैल, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला, वार्डवासियों ने नाले को ढकने की उठाई मांग...

March 06, 2026 04:19 PM