FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

रतलामी सेव को जीआई टैग के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान, मंत्री काश्यप ने एक जिला एक उत्पाद समिट 2026 में दी नई दिशा....

  Updated : March 23, 2026 02:59 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  प्रशासनिक

एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य कुमार कश्यप ने उद्यमियों से अपील की है कि वे जीआई टैग का अधिकतम उपयोग कर रतलामी सेव के उत्पाद को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थापित करें। सबका प्रयास हो कि रतलामी सेव के नाम के साथ काम भी विश्व स्तरीय हो।’एक जिला एक उत्पाद यानि ओ डीओ पी’ योजना का मुख्य उद्देश्य जिले के पारंपरिक उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग कर उन्हें वैश्विक स्तर तक पहुंचाना है।मंत्री श्री काश्यप रविवार को रतलाम में एक जिला एक उत्पाद समिट 2026 को संबोधित कर रहे थे।समिट में उद्यमियों के अलावा निवेशकों और अधिकारियों ने सहभागिता की। मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से रतलाम के सेव, शिवपुरी की जैकेट और मुरैना की गजक जैसे उत्पाद प्रदेश की पहचान बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी रतलाम के सेव का उल्लेख किया गया है, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में उद्योगों को विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किये जा रहे हैं। वर्तमान में राज्य की जीडीपी में कृषि का योगदान लगभग 30-40 प्रतिशत है, जबकि उद्योगों का योगदान करीब 20 प्रतिशत है,जिसे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में औद्योगिक संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रीय उद्योग सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें स्थानीय एवं बाहरी निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इन सम्मेलनों के माध्यम से प्रदेश की क्षेत्रीय पहचान को मजबूत कर नए उद्योगों को आकर्षित कर प्रदेश के उद्योगों का बहुमुखी विकास किया जा रहा है. मंत्री श्री काश्यप ने रतलाम की सेव के व्यवसाय को पहचान दिलाने के लिए किये गये कार्यों एवं रतलामी सेव को विश्व स्तर पर पहचान दिलवाने वाले व्यक्तियों और व्यावसाईयो का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हैं और स्थानीय उद्यमों के विकास के लिए प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उद्योगों के विकास को रफ्तार दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए प्राथमिकता से काम करते हुए उद्यमियों को प्रदेश मे निवेश के लिए अनुकूल वातावरण देने के लिए औद्योगिक नीति को सरल बनाया है। उन्होंने उद्यमियों से अनुरोध किया कि वे जिले में आकर रतलाम सेव के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के काम मे सहयोग करें। मध्यप्रदेश सरकार हर कदम पर आपके साथ है। मंत्री श्री काश्यप ने समिट मे रतलाम सेव को जीआई टेग दिलवाने वाले श्री शैलेन्द्र गाँधी को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य काश्यप एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत उदबोधन श्री मनोहर पोरवाल अध्यक्ष रतलामी सेव मंडल ने दिया। आयुक्त एमएसएमई श्री दिलीप कुमार द्वारा कार्यक्रम में विभागीय पहलों एवं एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में रतलामी सेव की उत्पत्ति, विकास यात्रा एवं विशिष्टताओं पर डिजिटल प्रस्तुति दी गई। प्रतिभागियों को ऐतिहासिक एवं व्यावसायिक महत्व, मार्केटिंग एवं लॉजिटिक्स से अवगत कराया गया।
उत्पादन,गुणवत्ता,खाद्य सुरक्षा मानक और निर्यात अवसर पर चर्चा - उत्पादन, शेल्फ लाइफ, निर्यात एवं बीएसएम सत्र मे उत्पादन, गुणवत्ता, खाद्य सुरक्षा मानक, निर्यात अवसर एवं क्रेता-विक्रेता मीटिंग (बीएसएम) के महत्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान बी2बी एवं जी2बी मीटिंग्स, वन-टू-वन इंटरैक्शन तथा क्रेता-विक्रेता मीटिंग का आयोजन किया गया, जिससे स्थानीय उद्यमियों को संभावित खरीदारों एवं संस्थागत साझेदारों से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ड्रग्स बेचने वालों पर तुरंत कार्रवाई शुरू की जाए, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन...

March 25, 2026 08:42 AM

निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 35 कार्यों का औचक निरीक्षण, ठेकेदारों-अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश...

March 25, 2026 01:12 AM

श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में पाती विसर्जन एवं छमाही भविष्यवाणी 27 मार्च को....

March 25, 2026 01:06 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

March 25, 2026 01:04 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 25, 2026 01:01 AM

उत्कृष्ट पुलिसिंग को बढ़ावा, 15 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशंसा पत्र...

March 24, 2026 05:06 PM

कालुराम कुमावत बने प्रदेश मीडिया प्रभारी, राजस्थान क्षत्रिय कुमावत युवा शक्ति समिति की नई जिम्मेदारी....

March 24, 2026 03:53 PM

जन्मदिन पर विशेष: मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आर्थिक विजन ने प्रदेश को दी विकास की नई रफ्तार - जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री...

March 24, 2026 03:45 PM

शाला जाने योग्‍य सभी बच्‍चों को स्‍कूलों में प्रवेश दिलाए - श्री चंद्रा, एक अप्रेल को सभी शालाओं में पालक, शिक्षक बैठकों का आयोजन, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

March 24, 2026 03:21 PM

प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ि‍यों में बच्‍चों के पोषण एवं शिक्षा की बेहतर व्‍यवस्‍था की है- श्री परिहार, जिले के 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्यारम्‍भ उत्‍सव, नीमच जिला स्‍तरीय विद्यारम्‍भ उत्‍सव सम्‍पन्‍न....

March 24, 2026 03:20 PM

नीमच में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, युवाओं को जोड़ने और संगठन मजबूत करने पर जोर, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा, भीतरघातियों पर भी मंथन...

March 24, 2026 03:10 PM

आंगनवाड़ी केंद्र पर विद्यारंभ समारोह का आयोजन, बच्चों को मिला शिक्षा का पहला संस्कार 5-6 वर्ष के बच्चों को प्रदान किए गए विद्यारंभ प्रमाण-पत्र...

March 24, 2026 03:06 PM

प्रतापगढ़ में अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए प्रशिक्षण और आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित..

March 24, 2026 02:53 PM

नीमच जिले के सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है - कलेक्टर श्री चंद्रा, तेल कंपनियों से निरंतर जिले में हो रही है पेट्रोल डीजल की आपूर्ति...

March 24, 2026 02:51 PM

फिर मिली 5 करोड़ की सौगात, क्षेत्रीय विकास को मिल रही नई रफ्तार...

March 24, 2026 02:47 PM

ज्ञानज्योति विद्यालय फिर बना घाटा क्षेत्र का सिरमौर कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत गुणवत्ता की दृष्टि से क्षेत्र में प्रथम था....

March 24, 2026 02:44 PM

इन दिनों पुरा अंचल मां शक्ति की भक्ति में रमा हुआ है, देवी मंदिरों में जय माता दी के जयकारों से गूंजायमान है, एडिशनल एस पी श्री सिसौदिया ने मंदिर और मेले का लिया जायजा....

March 24, 2026 02:37 PM

भक्ति और उत्साह के साथ श्री वीर बालाजी मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, जीतेश राठौर बने अध्यक्ष, सुनील राकेचा को सचिव की जिम्मेदारी....

March 24, 2026 02:14 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान, जल शक्ति से नव भक्ति गतिविधियॉ़ आयोजित...

March 24, 2026 12:49 PM