FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

भक्ति और उत्साह के साथ श्री वीर बालाजी समिति की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, जीतेश राठौर बने अध्यक्ष, सुनील राकेचा को सचिव की जिम्मेदारी....

  Updated : March 24, 2026 02:14 PM

बबलु माली

  धार्मिक

सरवानिया महाराज :- क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली श्री वीर बालाजी समिति रावला चौक की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार 24 मार्च को पाटीदार नोहरा, वार्ड क्रमांक 6 में आयोजित की गई। प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार हनुमान जन्मोत्सव से पूर्व आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में समिति सदस्यों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को लेकर उत्साह और सक्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर जीतेश राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में शंकरलाल कहार एवं हरीश सिंह देवड़ा, कोषाध्यक्ष गोविंद पाटीदार, सचिव सुनील राकेचा तथा सह सचिव हेमंत शर्मा को नियुक्त किया गया। सभी पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत कर उन्हें बधाई दी। बैठक के दौरान पूर्व सचिव जसराज देवड़ा द्वारा पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसमें समिति द्वारा किए गए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता हेमंत पुरोहित ने की, जिन्होंने संगठन की एकता और निरंतर सक्रियता पर जोर दिया। बैठक में आगामी हनुमान जन्मोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, आयोजन एवं मंदिर परिसर में आवश्यक नवीन कार्य कराने संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। सदस्यों ने आयोजन को और अधिक व्यवस्थित व सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। उपस्थित सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष अंतिम नागदा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की और उनके योगदान को स्मरण किया। नवगठित कार्यकारिणी को सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की। बैठक के समापन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ स्नेहभोज में सहभागिता की।इस अवसर पर सुरेश राठौर, महेश पाटीदार, पूनमचंद कहार, भगतपाल, देवीलाल माली, राजेश पाटीदार, कुलदीप जैन, कारूलाल पाटीदार, राजेश सोनी, दिनेश राठौर, चंचल पाटीदार, विमल पाटीदार, राजेंद्र राणावत, विनोद प्रजापत, सुधीर पाटीदार, अर्जुन पाटीदार, विष्णु राठौर, मुकेश बाहेती, पीयूष सोनी, राजेश प्रजापत, राधेश्याम माली, पवन सोनी, दशरथ पाटीदार, पंकज धोबी, मनोज पाटीदार, भरत जाट सहित समिति के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आर्थिक विजन ने प्रदेश को दी विकास की नई रफ्तार - जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री...

March 24, 2026 03:45 PM

शाला जाने योग्‍य सभी बच्‍चों को स्‍कूलों में प्रवेश दिलाए - श्री चंद्रा, एक अप्रेल को सभी शालाओं में पालक, शिक्षक बैठकों का आयोजन, समय-सीमा पत्रों के निराकरण की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

March 24, 2026 03:21 PM

प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ि‍यों में बच्‍चों के पोषण एवं शिक्षा की बेहतर व्‍यवस्‍था की है- श्री परिहार, जिले के 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्यारम्‍भ उत्‍सव, नीमच जिला स्‍तरीय विद्यारम्‍भ उत्‍सव सम्‍पन्‍न....

March 24, 2026 03:20 PM

नीमच में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, युवाओं को जोड़ने और संगठन मजबूत करने पर जोर, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा, भीतरघातियों पर भी मंथन...

March 24, 2026 03:10 PM

आंगनवाड़ी केंद्र पर विद्यारंभ समारोह का आयोजन, बच्चों को मिला शिक्षा का पहला संस्कार 5-6 वर्ष के बच्चों को प्रदान किए गए विद्यारंभ प्रमाण-पत्र...

March 24, 2026 03:06 PM

प्रतापगढ़ में अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए प्रशिक्षण और आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित..

March 24, 2026 02:53 PM

नीमच जिले के सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है - कलेक्टर श्री चंद्रा, तेल कंपनियों से निरंतर जिले में हो रही है पेट्रोल डीजल की आपूर्ति...

March 24, 2026 02:51 PM

फिर मिली 5 करोड़ की सौगात, क्षेत्रीय विकास को मिल रही नई रफ्तार...

March 24, 2026 02:47 PM

ज्ञानज्योति विद्यालय फिर बना घाटा क्षेत्र का सिरमौर कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत गुणवत्ता की दृष्टि से क्षेत्र में प्रथम था....

March 24, 2026 02:44 PM

इन दिनों पुरा अंचल मां शक्ति की भक्ति में रमा हुआ है, देवी मंदिरों में जय माता दी के जयकारों से गूंजायमान है, एडिशनल एस पी श्री सिसौदिया ने मंदिर और मेले का लिया जायजा....

March 24, 2026 02:37 PM

भक्ति और उत्साह के साथ श्री वीर बालाजी समिति की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन, जीतेश राठौर बने अध्यक्ष, सुनील राकेचा को सचिव की जिम्मेदारी....

March 24, 2026 02:14 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान, जल शक्ति से नव भक्ति गतिविधियॉ़ आयोजित...

March 24, 2026 12:49 PM

पीडित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत...

March 24, 2026 12:48 PM

नन्हें कदम शिक्षा की ओर बमोरी में बच्चों का हुआ विद्यारंभ, प्रमाण पत्र पाकर खिले मासूमों के चेहरे...

March 24, 2026 12:03 PM

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 39 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया संतुष्टि पूर्वक निराकरण, 45 से अधिक आवेदकों की समस्याओं पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....

March 24, 2026 10:53 AM

मोरिया आछो बोल्यौ रे.....गीत पर सिर पर कलश को सिरोधार्य कर सपना ने भवई नृत्य कर दर्शकों को अपना कायल बना दिया....

March 24, 2026 10:26 AM

फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा एवं संपर्क पोर्टल की प्रगति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित...

March 24, 2026 09:51 AM

हबसब मिलकर टी.बी.मुक्‍त जिला बनाने का संकल्‍प लें-श्री परिहार, विधायक श्री परिहार ने किया 100 दिवसीय निक्षय अभियान का शुभारंभ, टी.बी.मरीजों को नि:शुल्‍क फूड बास्‍केट वितरित...

March 24, 2026 09:26 AM

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 74 आवेदको की सुनी समस्‍याएं...

March 24, 2026 09:22 AM