FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा एवं संपर्क पोर्टल की प्रगति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित...

  Updated : March 24, 2026 09:51 AM

DESK NEWS

  राजस्थान

चित्तौड़गढ़ :- जिला कलक्टर के निर्देशन में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने की। बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, बजट घोषणा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज जन-अभियोगों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को रैंकिंग सुधारने के भी निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचाएं। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने फ्लैगशिप योजनाओं की विभागवार समीक्षा प्रस्तुत की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बजट घोषणा वर्ष 2024-25, 2025-26 एवं 2026-27 के प्रावधानों एवं क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक ने विभागवार बजट उपयोगिता, स्वीकृत कार्यों एवं व्यय की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत बजट का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाई जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं हो। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित विद्युत बकाया की भी समीक्षा की गई। इस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बकाया राशि का भुगतान माह के अंत तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि विभागीय कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति पर सतत नजर रखें तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं अजमेर विद्युत वितरण निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ताराचंद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मोरिया आछो बोल्यौ रे.....गीत पर सिर पर कलश को सिरोधार्य कर सपना ने भवई नृत्य कर दर्शकों को अपना कायल बना दिया....

March 24, 2026 10:26 AM

फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा एवं संपर्क पोर्टल की प्रगति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित...

March 24, 2026 09:51 AM

हबसब मिलकर टी.बी.मुक्‍त जिला बनाने का संकल्‍प लें-श्री परिहार, विधायक श्री परिहार ने किया 100 दिवसीय निक्षय अभियान का शुभारंभ, टी.बी.मरीजों को नि:शुल्‍क फूड बास्‍केट वितरित...

March 24, 2026 09:26 AM

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 74 आवेदको की सुनी समस्‍याएं...

March 24, 2026 09:22 AM

सभी फिल्‍ड ट्रेनर्स अनुशासन के साथ गंभीरता पूर्वक जनगणना प्रशिक्षण प्राप्‍त करें - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने नीमच में किया फील्‍ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ...

March 24, 2026 09:19 AM

बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ऑल सर्विस ग्लोबल पर वादाखिलाफी और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप....

March 24, 2026 09:02 AM

सरवानिया महाराज में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज से, कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन व विचारधारा का प्रशिक्षण....

March 24, 2026 08:38 AM

सिंगोली पुलिस को बड़ी सफलता, अर्टिगा कार से 160 ग्राम एमडी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

March 24, 2026 08:14 AM

पालसोड़ा माता मंदिर तक न सड़क, न बिजली, श्रद्धालु परेशान, पंचायत पर उठे सवाल...

March 24, 2026 08:01 AM

सरवानिया महाराज में आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्यारंभ प्रमाण-पत्र वितरण, नन्हें बच्चों के शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत, अभिभावकों में बढ़ी जागरूकता...

March 24, 2026 07:19 AM

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नपा एक्शन में, नपाध्यक्ष व स्वास्थ्य सभापति ने किया रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, प्रमुख गलियों में भी सफाई करवाने के दिये निर्देश, दुकानदार को दी सड़क पर कचरा न फेंकने की समझाइश...

March 24, 2026 04:54 AM

हुंडई एक्सेंट कार एवं बाइक सवार की हुई जोरदार भिड़ंत, पुलिस जवान ने दिखाई मानवीयता, एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल मरीज को प्राथमिक उपचार करवा कर पहुंचाया जिला चिकित्सालय...

March 24, 2026 03:16 AM

बाघ की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाली महिला आरोपी यांगचेन लाचुंगपा की दूसरी जमानत निरस्त, वन्यजीव तस्करों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई...

March 24, 2026 02:55 AM

मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का विद्यारंभ समारोह, मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र, आज पूरे प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा समारोह, राज्य स्तरीय ग्रेजुएशन सेरेमनी में मंत्री सुश्री भूरिया करेंगी बच्चों को सम्मानित...

March 24, 2026 02:48 AM

अवैध मादक पदार्थों पर मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगर मालवा व मंदसौर में 13 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.72 करोड़ की संपत्ति जब्त...

March 24, 2026 02:46 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

March 24, 2026 02:44 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 24, 2026 02:40 AM

भा.वि.प. सुभाष शाखा, नीमच का होली मिलन एवं साधारण सभा सम्पन्न, नई टीम निर्विरोध चुनी गई...

March 23, 2026 04:49 PM

नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस पर बरसाईं गोलियां, करोड़ों का डोडाचूरा जब्त किया, कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की और फरार...

March 23, 2026 04:35 PM