FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का विद्यारंभ समारोह, मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र, आज पूरे प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा समारोह, राज्य स्तरीय ग्रेजुएशन सेरेमनी में मंत्री सुश्री भूरिया करेंगी बच्चों को सम्मानित...

  Updated : March 24, 2026 02:48 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मध्यप्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को “विद्यारंभ प्रमाण-पत्र” प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा। प्रदेश में आज 24 मार्च को आयोजित होने वाले बाल चौपाल (ECCE Day)के अवसर पर प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक साथ समारोहपूर्वक प्रमाण-पत्र वितरण किया जाएगा, जिससे शाला पूर्व शिक्षा को सामाजिक और संस्थागत मान्यता मिल सके। इस पहल को राज्य स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए भोपाल में विशेष राज्य स्तरीय ‘ ग्रेजुएशन सेरेमनी ’ का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाएँ देंगी। यह कार्यक्रम भोपाल जिले की बाणगंगा परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1061 और 859 में आयोजित होगा, जहां 35 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह पहल केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप की जा रही है, जिसके अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 5-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र देकर उनके शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत को मान्यता दी जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अनौपचारिक शिक्षा से औपचारिक विद्यालयी प्रणाली में सुगम संक्रमण को सुनिश्चित करना, परिवार और समुदाय को शाला पूर्व शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को प्रारंभिक शिक्षा के सशक्त केन्द्र के रूप में स्थापित करना है। कार्यक्रम के आयोजन में प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्था रॉकेट लर्निंग का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। संस्था के साथ केंद्र और राज्य स्तर पर हुए समझौते के तहत वर्तमान में मध्यप्रदेश के 39 जिलों में गुणवत्तापूर्ण शाला पूर्व शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। विद्यारंभ प्रमाण-पत्र पहल से न केवल बच्चों की शैक्षणिक यात्रा में निरंतरता सुनिश्चित होगी बल्कि समुदाय में आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति विश्वास और सहभागिता भी बढ़ेगी। इससे बच्चों का स्कूल से जुड़ाव मजबूत होगा और भविष्य में ड्रॉपआउट दर कम करने में भी मदद मिलेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बाघ की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाली महिला आरोपी यांगचेन लाचुंगपा की दूसरी जमानत निरस्त, वन्यजीव तस्करों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई...

March 24, 2026 02:55 AM

मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का विद्यारंभ समारोह, मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र, आज पूरे प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा समारोह, राज्य स्तरीय ग्रेजुएशन सेरेमनी में मंत्री सुश्री भूरिया करेंगी बच्चों को सम्मानित...

March 24, 2026 02:48 AM

अवैध मादक पदार्थों पर मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगर मालवा व मंदसौर में 13 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.72 करोड़ की संपत्ति जब्त...

March 24, 2026 02:46 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

March 24, 2026 02:44 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 24, 2026 02:40 AM

भा.वि.प. सुभाष शाखा, नीमच का होली मिलन एवं साधारण सभा सम्पन्न, नई टीम निर्विरोध चुनी गई...

March 23, 2026 04:49 PM

नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस पर बरसाईं गोलियां, करोड़ों का डोडाचूरा जब्त किया, कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की और फरार...

March 23, 2026 04:35 PM

जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए प्रतिदिन चलाए विशेष कैंप, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...

March 23, 2026 03:00 PM

गणगौर महोत्सव नारियों के अखंड सौभाग्य और कन्याओं के जीवन साथी की कामनाओं का प्रतीक - सुशीला आक्या...

March 23, 2026 02:31 PM

नीमच में शहादत दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, गोष्ठी आयोजित...

March 23, 2026 02:27 PM

जीरन एवं चितखेड़ा में खाद्य औषधि प्रशासन टिम की कार्रवाई, 3 फर्मो पर किया आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने....

March 23, 2026 02:24 PM

अजब प्रशासन, गजब नेता, सत्तापक्ष के दिग्गज लाचार, विपक्ष को सांप सूंघा....

March 23, 2026 02:09 PM

सार्थक सृजन की शाम गीत-ग़ज़ल के नाम रही...भाव विभोर हुए श्रोता ...

March 23, 2026 01:22 PM

नीमच में 24, 25 एवं 26 को प्रशिक्षण….

March 23, 2026 01:18 PM

डी.एम.एफ.से स्‍वीकृत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर सीसी जारी करें -श्री चंद्रा, जिला खनिज प्रतिष्‍ठान न्‍यास मण्‍डल की बैठक सम्‍पन्‍न....

March 23, 2026 01:14 PM

विधुत पेंशनर संघ आठवें वेतन की नीतियों के विरोध में 25 को ज्ञापन सौंपेगा...

March 23, 2026 01:07 PM

टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा—जिला अस्पताल में 200 राशन किट का वितरण, दवा के साथ आहार भी जरूरी, CSR पहल से मरीजों को मिली नई उम्मीद..

March 23, 2026 01:03 PM

पत्नी के वियोग में लगाया फांसी का फंदा, सुसाइट नोट परिजनों ने कर दिया गायब, पुलिस जांच में जुटी...

March 23, 2026 12:50 PM

नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम, कलेक्टर कार्यालय के सामने से हटाई 10 से अधिक गुमटीया...

March 23, 2026 12:19 PM