टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा—जिला अस्पताल में 200 राशन किट का वितरण, दवा के साथ आहार भी जरूरी, CSR पहल से मरीजों को मिली नई उम्मीद..
Updated : March 23, 2026 01:03 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- जिला चिकित्सालय में टीबी मरीजों के लिए पोषण सहयोग की अभिनव पहल सामने आई है। धीरेन्द्र सोया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जिला अनुविभागीय अधिकारी संजीव साहू के मार्ग दिशा निर्देशन एवं बंद प्रेरणा से करीब 200 मरीजों को फूड बास्केट राशन किट वितरित किए गए।इस पहल का उद्देश्य टीबी से जूझ रहे मरीजों को दवाइयों के साथ आवश्यक पोषण उपलब्ध कराना है, ताकि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो सके। संस्था प्रतिनिधियों ने बताया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी में संतुलित आहार की अहम भूमिका होती है और इसी सोच के साथ यह सेवा कार्य किया गया।कार्यक्रम में धीरेंद्र सोया ग्रुप के आशीष गोयल, निखार गोयल, मनीष गर्ग, प्रभु दयाल अग्रवाल ,शैलेंद्र गर्ग, डॉ. महेंद्र पाटील और डॉ. मनीष यादव सहित विभिन्न नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि मरीजों को समय पर दवाइयों के साथ पौष्टिक आहार मिले, तो उनके ठीक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।संस्था की ओर से यह भी बताया गया कि यह सिर्फ एक बार का आयोजन नहीं है, बल्कि वर्षभर विभिन्न CSR गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता की जाती है। आने वाले समय में ऑर्थोपेडिक मरीजों के लिए भी आवश्यक सर्जिकल उपकरण और सहयोग उपलब्ध कराने की योजना है।
कार्यक्रम में अस्पताल स्टाफ, मरीज और उनके परिजन भी उपस्थित थे । यह पहल न केवल उपचार, बल्कि मानवीय संवेदना का भी उदाहरण बनकर सामने आई है।
और खबरे
नीमच में शहादत दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, गोष्ठी आयोजित...
March 23, 2026 02:27 PM
जीरन एवं चितखेड़ा में खाद्य औषधि प्रशासन टिम की कार्रवाई, 3 फर्मो पर किया आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने....
March 23, 2026 02:24 PM
अजब प्रशासन, गजब नेता, सत्तापक्ष के दिग्गज लाचार, विपक्ष को सांप सूंघा....
March 23, 2026 02:09 PM
सार्थक सृजन की शाम गीत-ग़ज़ल के नाम रही...भाव विभोर हुए श्रोता ...
March 23, 2026 01:22 PM
नीमच में 24, 25 एवं 26 को प्रशिक्षण….
March 23, 2026 01:18 PM
डी.एम.एफ.से स्वीकृत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर सीसी जारी करें -श्री चंद्रा, जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक सम्पन्न....
March 23, 2026 01:14 PM
विधुत पेंशनर संघ आठवें वेतन की नीतियों के विरोध में 25 को ज्ञापन सौंपेगा...
March 23, 2026 01:07 PM
टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा—जिला अस्पताल में 200 राशन किट का वितरण, दवा के साथ आहार भी जरूरी, CSR पहल से मरीजों को मिली नई उम्मीद..
March 23, 2026 01:03 PM
पत्नी के वियोग में लगाया फांसी का फंदा, सुसाइट नोट परिजनों ने कर दिया गायब, पुलिस जांच में जुटी...
March 23, 2026 12:50 PM
नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम, कलेक्टर कार्यालय के सामने से हटाई 10 से अधिक गुमटीया...
March 23, 2026 12:19 PM
लावारिस मिली 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, जावरा शहर पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई....
March 23, 2026 11:52 AM
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को गति, 100 युवाओं की काउंसलिंग के निर्देश, आईटीआई छात्रों की इंडस्ट्रियल विजिट पर जोर....
March 23, 2026 11:36 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकाधिक जल संरक्षण कार्य चिन्हित कर शीघ्र पूर्ण कराने पर दिया जोर...
March 23, 2026 11:29 AM
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 26 को....
March 23, 2026 11:27 AM
जिला स्तर पर रोजगार मेला 25 मार्च को...
March 23, 2026 11:23 AM
नीमच में फसल नरवाई जलाने पर सख्ती, अब सीधे लगेगा जुर्माना, जैविक खाद बनाने की अपील....
March 23, 2026 11:12 AM
सरवानिया महाराज में नगर परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक सम्पन्न, 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, हाट बाजार, नाली निर्माण सहित कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी...
March 23, 2026 10:33 AM
मनें कारी -कारी गाड़ी में घुमादो म्हारा भरतार गीत पर स्कूली बच्चों ने आवरी माता भव्य मेले में शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन....
March 23, 2026 08:43 AM
सरवानिया महाराज के मोटा खरा में प्रस्तावित हाट बाजार का विरोध तेज, निरस्तीकरण की मांग को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन....
March 23, 2026 06:58 AM