FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकाधिक जल संरक्षण कार्य चिन्हित कर शीघ्र पूर्ण कराने पर दिया जोर...

  Updated : March 23, 2026 11:29 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिले में गत 19 मार्च से प्रारंभ जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी विभाग जल संरक्षण संरचनाओं के अधिकाधिक कार्य चिन्हित कर अपने विभाग की विस्‍तृत कार्य योजना तैयार कर, उसका समय सीमा में क्रियान्‍वयन सुनिश्चित करें। इस अभियान में किसी भी प्रकार की उदासीनता बर्दाश्‍त नही की जावेगी।यह नि‍र्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभा कक्ष नीमच में जल गंगा सवर्धन अभियान की समीक्षा के दौरान सभी विभागों के जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओं श्री अमन वैष्णव ,डीएफओं श्री एस.के. अटोदे , जल संसाधन , लो.स्‍वा.यां.विभाग , ग्रा.या.सेवा., लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, उपयंत्री सहायक यंत्री एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभी नगरीय निकायों को अमृत 1.0 के तहत निर्मित जल संरचाओं के जीर्णोद्धार, नालों नदियों के शोधन की कार्य योजना तैयार करने, जल संवर्धन संरचाओं से अतिक्रमण हटाने , नदी नालों की साफ-सफाई , हरित क्षेत्र विकास एवं पौधा रोपण की तैयारी करने के निर्देश दिए गये ।बैठक में वन विभाग को वन क्षेत्रों में बोल्‍डर चेक डेम , डबरा डबरी, भूजल संरक्षण कार्य, वन क्षेत्र मे पूर्व से निर्मित तालाबों के गहरीकरण के कार्य करवाने के लिए विस्‍तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल चौपाल करें - बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने सभी जनपद सीईओं और सभी सी.एम.ओं. को निर्देश दिए कि वे सभी नगरीय क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्‍तर पर जल चौपाल आयोजित करें और इन जल चौपालों में स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजनों की सहभागिता सुनिश्चित करें। जल चौपाल के आयोजन दौरान जल संरचनाओं की साफ-सफाई एव स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाए।बैठक में बताया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में 221 जल संरचनाओं का जनसहयोग से गहरीकरण कर मिट्टी निकालने के लिए चिन्हित किया गया है। साथ ही 66 जल संरचनाए ,जीर्णोद्धार के लिए चिन्हित की गई है । जिले में 30 अमृत सरोवर निर्माण कार्य एवं 371 नवीन खेत तालाब निर्माण के कार्य भी चिन्हित किए गए है । कलेक्‍टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत स्‍वीकृत कार्य समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश सभी कियान्‍वयन ऐजेसियों को दिए है। अभियान के तहत स्‍वीकृत एवं पूर्ण किया जाने वाले कार्यो की जानकारी नियतिम रूप से पोर्टल पर दर्ज करवाने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गये है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

डी.एम.एफ.से स्‍वीकृत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर सीसी जारी करें -श्री चंद्रा, जिला खनिज प्रतिष्‍ठान न्‍यास मण्‍डल की बैठक सम्‍पन्‍न....

March 23, 2026 01:14 PM

विधुत पेंशनर संघ आठवें वेतन की नीतियों के विरोध में 25 को ज्ञापन सौंपेगा...

March 23, 2026 01:07 PM

टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा—जिला अस्पताल में 200 राशन किट का वितरण, दवा के साथ आहार भी जरूरी, CSR पहल से मरीजों को मिली नई उम्मीद..

March 23, 2026 01:03 PM

पत्नी के वियोग में लगाया फांसी का फंदा, सुसाइट नोट परिजनों ने कर दिया गायब, पुलिस जांच में जुटी...

March 23, 2026 12:50 PM

नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम, कलेक्टर कार्यालय के सामने से हटाई 10 से अधिक गुमटीया...

March 23, 2026 12:19 PM

लावारिस मिली 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, जावरा शहर पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई....

March 23, 2026 11:52 AM

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को गति, 100 युवाओं की काउंसलिंग के निर्देश, आईटीआई छात्रों की इंडस्ट्रियल विजिट पर जोर....

March 23, 2026 11:36 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकाधिक जल संरक्षण कार्य चिन्हित कर शीघ्र पूर्ण कराने पर दिया जोर...

March 23, 2026 11:29 AM

जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 26 को....

March 23, 2026 11:27 AM

जिला स्‍तर पर रोजगार मेला 25 मार्च को...

March 23, 2026 11:23 AM

नीमच में फसल नरवाई जलाने पर सख्ती, अब सीधे लगेगा जुर्माना, जैविक खाद बनाने की अपील....

March 23, 2026 11:12 AM

सरवानिया महाराज में नगर परिषद की साधारण सम्मेलन बैठक सम्पन्न, 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, हाट बाजार, नाली निर्माण सहित कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी...

March 23, 2026 10:33 AM

मनें कारी -कारी गाड़ी में घुमादो म्हारा भरतार गीत पर स्कूली बच्चों ने आवरी माता भव्य मेले में शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन....

March 23, 2026 08:43 AM

सरवानिया महाराज के मोटा खरा में प्रस्तावित हाट बाजार का विरोध तेज, निरस्तीकरण की मांग को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन....

March 23, 2026 06:58 AM

मानवता के रत्न अवार्ड से सम्मानित हुई दौसा की चार प्रतिभाएं, कवि कृष्ण कुमार सैनी, अशोक खेड़ला, संदीप छीपा, छुट्टन लाल मीना को मिला अवॉर्ड...

March 23, 2026 05:03 AM

यूपीएससी में 61 प्रतिभाशाली युवाओं ने रचा इतिहास, दिव्यांगता भी नहीं बनी बाधा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे संवाद....

March 23, 2026 03:06 AM

रतलामी सेव को जीआई टैग के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान, मंत्री काश्यप ने एक जिला एक उत्पाद समिट 2026 में दी नई दिशा....

March 23, 2026 02:59 AM

जहां श्रद्धा, वहां शक्ति, हरवार में राम नवमी पर होगा भव्य आयोजन....

March 23, 2026 02:53 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 23, 2026 02:50 AM