FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया महाराज के मोटा खरा में प्रस्तावित हाट बाजार का विरोध तेज, निरस्तीकरण की मांग को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन....

  Updated : March 23, 2026 06:58 AM

बबलु माली

  सामाजिक

सरवानिया महाराज :- नगर के वार्ड क्रमांक 06 स्थित मोटा खरा क्षेत्र में प्रस्तावित हाट बाजार निर्माण को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध तेज हो गया है। सोमवार को नगरवासियों ने एकजुट होकर इस प्रस्ताव के खिलाफ मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा और जनभावना के अनुरूप निर्णय वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में नागरिकों एवं किसानों ने बताया कि मोटा खरा क्षेत्र की भूमि का उपयोग पूर्व में खलियान के रूप में किया जाता था। नगर परिषद गठन के बाद किसानों ने सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए स्वेच्छा से यह भूमि खाली कर दी, जिसके बाद यहां डोम का निर्माण किया गया। वर्तमान में डोम के सामने एवं आसपास का क्षेत्र धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोग में लिया जा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि बड़े आयोजनों के दौरान यही स्थान वाहनों की पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होता है, जिससे आमजन को सुविधा मिलती है। यदि यहां हाट बाजार का निर्माण किया जाता है, तो उपलब्ध खुली भूमि कम हो जाएगी, जिससे भविष्य में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में बाधाएं उत्पन्न होंगी। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रस्तावित निर्माण से आमजन को असुविधा होगी और सार्वजनिक उपयोग का यह महत्वपूर्ण स्थान प्रभावित होगा। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए हाट बाजार निर्माण के प्रस्ताव को निरस्त किया जाए तथा भूमि को सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाए। ज्ञापन में बड़ी संख्या में नागरिकों के हस्ताक्षर शामिल हैं, जो इस प्रस्ताव के प्रति व्यापक जनविरोध को दर्शाते हैं। इस संबंध में प्रभारी सीएमओ राकेश चौहान ने बताया कि फिलहाल भूमि बेची नहीं जा रही है। यह कार्य स्थानीय विधायक द्वारा स्वीकृत किया गया है। नगरवासियों द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है, जिस पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ...

May 14, 2026 02:15 PM

राज श्री इंटरप्राइजेज खड़ावदा में विस्फोटक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम नीमच ने लिया जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, लाइसेंसी को दिए आवश्यक निर्देश...

May 14, 2026 01:41 PM

निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प के आठवें दिवस दो हजार लोगों ने लिया शीतलता का आनंद, 450 लीटर छाछ वितरण कर भीषण गर्मी में पहुंचाई राहत....

May 14, 2026 01:36 PM

हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन, मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज....

May 14, 2026 01:34 PM

तहसील मनासा एवं जावद में विस्फोटक भंडारणों का किया अधिकारियों ने औचक निरीक्षण एक गोदाम खाली मिला, दूसरे में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ विस्फोटक सामग्री पाई गई...

May 14, 2026 01:32 PM

छात्रा कुमारी नंदू को अब आसानी से मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ रात्रि चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर प्रोफाइल पंजीयन हुआ....

May 14, 2026 01:32 PM

मिशन वात्सल्य तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न...

May 14, 2026 01:31 PM

सी.आर.पी.एफ.के सहायक उप निरीक्षको का दीक्षांत समारोह 25 को...

May 14, 2026 01:31 PM

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 21 मई को...

May 14, 2026 01:30 PM

फार्मर आई.डी.बनाने ग्राम पंचायतों में शिविर आज किसान भाई शिविर में फार्मर आई.डी. बनवाएं....

May 14, 2026 01:30 PM

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण व बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता....

May 14, 2026 11:34 AM

हिस्ट्रीशीटर 9.43 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर परिवहन करते हुए अपने साथी के साथ गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल जब्त...

May 14, 2026 10:58 AM

मंडफिया थाना पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही, क्रेटा कार से 227 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

May 14, 2026 10:53 AM

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस थाना मनासा को बड़ी सफलता, नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को भेजा जेल...

May 14, 2026 10:52 AM

चीताखेड़ा में कैंसर मरीजों की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच शिविर लगाकर मरीजों का किया परीक्षण...

May 14, 2026 10:23 AM

पुलिस मित्र संगठन, नई दिल्ली भारत की जिला इकाई भीलवाड़ा द्वारा पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित....

May 14, 2026 09:48 AM

मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना बिजली कटौती, भीषण गर्मी में नीमच शहर की जनता परेशान - मोनू लोक्स....

May 14, 2026 09:39 AM

राहगीर अभियान के तहत 4 किमी रास्ता अतिक्रमण मुक्त, कई गांवों में हुई कार्रवाई

May 14, 2026 09:35 AM

सही प्रशिक्षण व्यक्ति को शिखर पर स्थापित करता है - सौरभ शर्मा, कांग्रेस सेवादल फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का छठा दिन...

May 14, 2026 09:28 AM