मिशन वात्सल्य तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न...
प्रशासनिक
DESK NEWS
Updated : May 14, 2026 01:31 PM
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले में संचालित मिशन वात्सल्य के तहत गुरूवार को आयुष भवन नीमच में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई जिला कार्यक्रम अधिकारी म.बा.वि.नीमच सुश्री अंकिता पंड्या ने कार्यशाला में वलनरेबिलिटी मैपिंग तहत चिन्हांकन कर, गूगल फॉर्म पंजीयन, बाल श्रम,बाल भिक्षावृत्ति, बाल सगाई, बाल विवाह व संस्थागत सेवाओं संबंधित विस्तृत चर्चा कर, आगामी रणनीति पर ध्यान देने हेतु निर्देशित किया। जिला स्तरीय कार्यशाला में सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक व सभी ब्लॉक समन्वयक उपस्थित थे।