यातायात पुलिस नीमच की सख्त कार्रवाई, यात्री बस जप्त, ब्लैक फिल्म हटाई, नाबालिग वाहन चालकों पर भी हुई कार्यवाही....
प्रशासनिक
DESK NEWS
Updated : May 14, 2026 03:21 PM
नीमच :- जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अति. पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में आज दिनांक 14.05.26 को थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर, यातायात टीम सहायक उप निरीक्षक भाटीप्रधान आरक्षक दिनेश कर्णिक गोपाल मालवीय द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान मीनाक्षी ट्रेवल्स बस क्र mp14PA)8786 में यात्री बस में छत पर भारी मात्रा में लगेज भरा हुआ था, यातायात टीम द्वारा बस को जप्त कर कार्रवाई की जाकर जुर्माना वसूल किया गया। एवं शहर में चल रही ब्लैक फिल्म की चार पहिया वाहनों की ब्लैकक फिल्म निकालकर चालानी कार्यवाही की गई एवं नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने पर उनके परिजनों को थाने पर बुलाकर वाहन न चलाने देने के संबंध में हिदायत दी गई उक्तक कार्यवाही के दौरान कुल 50 चालान समंस शुल्क 24600 रूपये वसुल किया गया । अपील - यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है, कि बस संचालक यात्री वाहन बसों मे लगेज का परिवहन नही करे एवं बसों के सभी दस्ता वेज पूर्ण रखे एवं यातायात के नियमों का पालन करे आपका सहयोग ही हमारा प्रयास है ।