आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
Breaking
* यातायात पुलिस नीमच की सख्त कार्रवाई, यात्री बस जप्त, ब्लैक फिल्म हटाई, नाबालिग वाहन चालकों पर भी हुई कार्यवाही.... * एसडीएम जावद ने किया बरखेड़ा कामलिया एवं सुवाखेड़ा में फटाखा गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का लिया जायजा, अग्निशमन व्यवस्था बढ़ाने के दिए निर्देश.... * नपा की टीम ने किया मांगलिक भवनों का निरीक्षण, साफ सफाई रखने की दी चेतावनी... * विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ... * राज श्री इंटरप्राइजेज खड़ावदा में विस्फोटक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम नीमच ने लिया जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, लाइसेंसी को दिए आवश्यक निर्देश... * निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प के आठवें दिवस दो हजार लोगों ने लिया शीतलता का आनंद, 450 लीटर छाछ वितरण कर भीषण गर्मी में पहुंचाई राहत.... * हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन, मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज.... * तहसील मनासा एवं जावद में विस्फोटक भंडारणों का किया अधिकारियों ने औचक निरीक्षण एक गोदाम खाली मिला, दूसरे में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ विस्फोटक सामग्री पाई गई... * छात्रा कुमारी नंदू को अब आसानी से मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ रात्रि चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर प्रोफाइल पंजीयन हुआ.... * मिशन वात्सल्य तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न... * सी.आर.पी.एफ.के सहायक उप निरीक्षको का दीक्षांत समारोह 25 को... * जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 21 मई को... * फार्मर आई.डी.बनाने ग्राम पंचायतों में शिविर आज किसान भाई शिविर में फार्मर आई.डी. बनवाएं.... * एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण व बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता.... * हिस्ट्रीशीटर 9.43 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर परिवहन करते हुए अपने साथी के साथ गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल जब्त... * मंडफिया थाना पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही, क्रेटा कार से 227 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार... * ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस थाना मनासा को बड़ी सफलता, नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को भेजा जेल... * चीताखेड़ा में कैंसर मरीजों की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच शिविर लगाकर मरीजों का किया परीक्षण... * पुलिस मित्र संगठन, नई दिल्ली भारत की जिला इकाई भीलवाड़ा द्वारा पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित.... * मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना बिजली कटौती, भीषण गर्मी में नीमच शहर की जनता परेशान - मोनू लोक्स....

फार्मर आई.डी.बनाने ग्राम पंचायतों में शिविर आज किसान भाई शिविर में फार्मर आई.डी. बनवाएं....

  प्रशासनिक

DESK NEWS

  Updated : May 14, 2026 01:30 PM

नीमच :- कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले के किसानों के लिए फार्मर आईडी (किसान आईडी) बनाने हेतु जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज 15 मई 2026, शुक्रवार को विभिन्‍न ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा हैं। तहसील नीमच नगर की पंचायत पिपल्या बाग, नीमच ग्रामीण के भादवा, बिसलवास सोनिगरा, बोरदिया कलां, बोरखेड़ी पानेरी, तहसील जीरन के केलूखेड़ा, कोटडी इस्तमुरार, लखमी,जावद के आकली, अरनिया मामादेव, बांगरेड, बराड़ा, सिंगोली के   रतनगढ़, श्रीपुरा, अंबा, अथवा बुजुर्ग, बडी, मनासा के मोकडी, नलवा, पलासिया, पावटी, फोफलिया एवं रामपुरा के दुधलाई, हतुनिया, जन्नौद, खिमला ब्लॉक पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे है। आगामी खरीफ मौसम में खाद लेने तथा विभागीय योजनाओं में पंजीयन कराने के लिए फार्मर आई.डी. अनिवार्य होगी। इन शिविरों में आवश्यक दस्तावेज:- आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य), भूमि दस्तावेज– खसरा/खतौनी की नकल, सक्रिय मोबाइल नंबर के साथ शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाए। सभी किसानों से अपनी ग्राम पंचायत के शिविर में पहुंचकर फार्मर आईडी बनवाने तथा अपने सभी खसरों को फार्मर आईडी से लिंक कराने का अनुरोध किया गया है।
स.क्र./855/106/मालवीय/
कानून एवं व्‍यवस्‍था संबंधी बैठक 21 मई को
नीमच 14 मई 2026, आगामी दिवसो में जिले में त्‍यौहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने हेतु कानून एवं व्‍यवस्‍था संबंधी बैठक का आयोजन 21 मई 2026 को सुबह 11.30 बजे कलेक्‍टोरेट सभागृह में किया जा रहा है। अपर कलेक्‍टर श्री बी.एस.कलेश ने सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।