नपा की टीम ने किया मांगलिक भवनों का निरीक्षण, साफ सफाई रखने की दी चेतावनी...
प्रशासनिक
अर्जुन जयसवाल नीमच
Updated : May 14, 2026 02:22 PM
नीमच। जिला कलेक्टर श्री हिमांशु जी चंद्रा के निर्देश पर नगर पालिका नीमच के अमले ने गुरुवार 14 मई को नीमच शहर के विभिन्न निजी एवं सार्वजनिक मांगलिक भवनों / मैरिज हालों का मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक पाए जाने पर संचालकों को भविष्य में भी इसी प्रकार पर्याप्त साफ सफाई रखने एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा गंदगी पाई गई तो मांगलिक भवन सील करने की कार्रवाई की जावेगी। नगर पालिका की ओर से प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री टेक चंद्र बुनकर, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महावीर जैन,श्री महेंद्र साहू एवं श्री हेमंत सिसोदिया ने कलेक्टर महोदय के निर्देश पर स्वर्णकार धर्मशाला, जैन भवन,कमल अग्रसेन भवन, माहेश्वरी भवन आदि भवनों का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ सफाई रखने व मांगलिक भवन / मैरिज हॉल के लिए प्रशासन द्वारा जारी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।